शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सीबीएसई ने शुरू की नई पहल, बारहवीं परीक्षा में कापियों का मूल्यांकन अब डिजिटल प्
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - सीबीएसई ने शुरू की नई पहल, बारहवीं परीक्षा में कापियों का मूल्यांकन अब डिजिटल प्

सीबीएसई ने शुरू की नई पहल, बारहवीं परीक्षा में कापियों का मूल्यांकन अब डिजिटल प्

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 25, 2026 12:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
सीबीएसई ने शुरू की नई पहल, बारहवीं परीक्षा में कापियों का मूल्यांकन अब डिजिटल प्
साझा करें

सीबीएसई ने शुरू की नई पहल, बारहवीं परीक्षा में कापियों का मूल्यांकन अब डिजिटल प्रणाली से होगा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बारहवीं की परीक्षाओं में बड़ी पहल करने जा रहा है। इस वर्ष बारहवीं की परीक्षाओं में कापियों का मूल्यांकन परीक्षक पेन के माध्यम से नहीं, डिजिटल प्रणाली के माध्यम से करेंगे। इससे बोर्ड परीक्षा परिणाम की विश्वसनीयता बढ़ेगी। वहीं, मूल्यांकन और पारदर्शी होने से त्रुटियां भी कम होगी।

सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेगी। वर्ष-2026 की 12वीं की परीक्षा से सीबीएसई बोर्ड ने डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली लागू कर एक बड़े बदलाव की महत्वपूर्ण पहल की है। इसका उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित, समय की बचत से युक्त और त्रुटि रहित बनाना है।

सीबीएसई की पहल आन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (ओएसएम) से कापी चेक होंगी। इसमें प्रक्रिया हेड एग्जामिनर (एचई), एसोसिएट हेड एग्जामिनर (एएचई) और मूल्यांकनकर्ता की त्रिस्तरीय संरचना के तहत संपन्न होगी।

इस तरह होगा डिजिटल मूल्यांकन
डिजिटल प्रणाली के तहत कापियों का मूल्यांकन कार्य अधिकृत बोर्ड मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षित नेटवर्क एवं पंजीकृत आइपी एड्रेस के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। साथ ही प्रत्येक मूल्यांकनकर्ता को केंद्र प्रभारी द्वारा यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्रदान किया जाएगा। एनसी पाठक ने बताया कि केवल अधिकृत आइपी एड्रेस से ही पोर्टल पर लागिन की अनुमति होगी।

मूल्यांकन प्रक्रिया मेन एसेसमेंट माड्यूल के माध्यम से स्क्रीन के माध्यम से होगी। डिजिटल प्रणाली के तहत 12वीं की उत्तर पुस्तिकाएं डिजिटल रूप में स्क्रीन पर उपलब्ध होंगी। जूम एवं रोट्रेट जैसी सुविधाओं के माध्यम से उत्तर स्पष्ट रूप से देखे जाएंगे। उत्तरों का मूल्यांकन माउस के माध्यम से किया जाएगा।

साथ ही अंक सीधे डिजिटल प्रणाली में दर्ज किए जाएंगे। कुल अंक स्वतः (आटो कैलकुलेशन) प्रणाली द्वारा जोड़े जाते हैं। इससे त्रुटियों की संभावना कम रहेगी। जरूरत पड़ने पर अंक संशोधन की सुविधा भी है। अतिरिक्त प्रयास किए गए प्रश्नों में न्यूनतम अंक लाल रंग में प्रदर्शित होते हैं और छोड़े गए विकल्प कुल अंक में सम्मिलित नहीं किए जाते हैं।

यूएफएम का भी विकल्प
अनुचित साधन (यूएफएम) के मामलों से संबंधित विकल्प चुनकर कारण एवं टिप्पणी दर्ज की जाती है। आवश्यकता होने पर उत्तर पुस्तिका रिजेक्ट भी की जा सकती है। मूल्यांकन के दौरान प्रश्न पत्र (क्वेश्चन पेपर) एवं समाधान (साल्यूशन) देखने की सुविधा भी उपलब्ध रहती है, जिससे निष्पक्ष एवं मानकीकृत मूल्यांकन सुनिश्चित होता है।

ऐसे अंक होंगे अपलोड
मूल्यांकन पूर्ण होने के बाद सबमिट एवं कंफर्म के माध्यम से अंक सर्वर पर सुरक्षित रूप से अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद अगली उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए उपलब्ध हो जाती है। डिजिटल प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षकों को डेटा अपडेट करने के बाद उनके ई-मेल पर लागिन संबंधी जानकारी प्रदान की जाती है।

TAGGED:CBSEEducation/Career
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सैट्स के सीईओ ने योगी सरकार की कार्यशैली की सराहना, विदेशी निवेश के लिए सीएम योग सैट्स के सीईओ ने योगी सरकार की कार्यशैली की सराहना, विदेशी निवेश के लिए सीएम योग
अगली ख़बर नवीकरणीय ऊर्जा, आईसीटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे प्रमुख सेक्टर्स में निवेश नवीकरणीय ऊर्जा, आईसीटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे प्रमुख सेक्टर्स में निवेश

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?