गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मिडल ईस्ट देशों में CBSE बोर्ड परीक्षा पर ब्रेक, 5 और 6 मार्च की परीक्षाएँ टलीं
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - मिडल ईस्ट देशों में CBSE बोर्ड परीक्षा पर ब्रेक, 5 और 6 मार्च की परीक्षाएँ टलीं

मिडल ईस्ट देशों में CBSE बोर्ड परीक्षा पर ब्रेक, 5 और 6 मार्च की परीक्षाएँ टलीं

UB News Network
Last updated: मार्च 3, 2026 6:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
मिडल ईस्ट देशों में CBSE बोर्ड परीक्षा पर ब्रेक, 5 और 6 मार्च की परीक्षाएँ टलीं
साझा करें

नई दिल्ली

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मध्य पूर्व के कई देशों में जारी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वहां कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। सीबीएसई ने कहा है कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में चल रहे मौजूदा हालातों की समीक्षा करने के बाद बोर्ड ने इन क्षेत्रों में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) और 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया है। छात्रों की सुरक्षा और वहां की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। बोर्ड परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद नई तिथियां जारी करेगा। बोर्ड बृह्स्पतिवार को स्थिति की समीक्षा करेगा और 7 मार्च को होने वाली परीक्षाओं के संबंध में जल्द निर्णय लेगा।

इससे पहले बोर्ड ने 2 मार्च की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। आपको बता दें कि इन देशों में बड़ी संख्या में भारतीय परिवार रहते हैं और उनके बच्चे सीबीएसई स्कूलों में पढ़ते हैं।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ”पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों – बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति के कारण बोर्ड ने पांच मार्च को 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।” भारद्वाज ने बताया कि नयी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी और आगे की परीक्षाओं के लिए स्थिति की समीक्षा पांच मार्च को की जाएगी।

क्यों लिया गया परीक्षा टालने का फैसला
मिडिल ईस्ट में हाल के दिनों में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। क्षेत्रीय तनाव में ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव ने सामान्य जीवन को प्रभावित किया है। कई स्थानों पर हवाई क्षेत्र बंद होने, उड़ानों के रद्द होने और आवाजाही बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं। ऐसी स्थिति में छात्रों का परीक्षा केंद्र तक पहुंचना, पर्यवेक्षकों की उपलब्धता और परीक्षा संचालन की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

छात्रों और स्कूलों को क्या निर्देश दिए गए
प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक CBSE वेबसाइट और प्रमाणित सूचना माध्यमों पर ही भरोसा करें। स्कूल प्रशासन को छात्रों के संपर्क में रहने और उन्हें तैयारी जारी रखने के लिए मार्गदर्शन देने को कहा गया है।

फर्जी नोटिस से भी बढ़ी परेशानी
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी सर्कुलर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि मिडिल ईस्ट में बाकी सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और छात्रों को वैकल्पिक मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। CBSE ने इस नोटिस को पूरी तरह झूठा बताया और कहा कि यह भ्रामक जानकारी है। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें।

छात्रों में राहत भी, चिंता भी
परीक्षा टलने से जहां कुछ छात्रों को अस्थायी राहत मिली है, वहीं नई तारीख को लेकर अनिश्चितता भी बढ़ गई है। कई परिवार पहले ही क्षेत्रीय तनाव से चिंतित थे और अब पढ़ाई का शेड्यूल बिगड़ने से मानसिक दबाव और बढ़ गया है। स्कूल फिलहाल छात्रों को पढ़ाई जारी रखने और संशोधित कार्यक्रम का इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं।

TAGGED:CBSE 10th-12th board examsEducation/Career
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक
अगली ख़बर विकास और पर्यटन पर फोकस: पिजौंर, खरखौदा व मानेसर में बनेंगे वेडिंग डेस्टिनेशन, ब विकास और पर्यटन पर फोकस: पिजौंर, खरखौदा व मानेसर में बनेंगे वेडिंग डेस्टिनेशन, ब

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?