सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कप्तान शुभमन गिल रहे नाकाम, उपकप्तान श्रेयस अय्यर की धमाकेदार वापसी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - कप्तान शुभमन गिल रहे नाकाम, उपकप्तान श्रेयस अय्यर की धमाकेदार वापसी

कप्तान शुभमन गिल रहे नाकाम, उपकप्तान श्रेयस अय्यर की धमाकेदार वापसी

UB News Network
Last updated: जनवरी 6, 2026 5:16 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
कप्तान शुभमन गिल रहे नाकाम, उपकप्तान श्रेयस अय्यर की धमाकेदार वापसी
साझा करें

नई दिल्ली
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के छठे राउंड के मैच में भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर पर सभी फैंस की निगाहें थीं। दोनों मंगलवार को टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में पहली बार खेलने उतरे। शुभमन फुस्स रहे और श्रेयस ने कमबैक पर गदर काटा। शुभमन पंजाब जबकि श्रेयस मुंबई का हिस्सा हैं। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस ने लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। उनके पिछले साल अक्टूबर में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान स्प्लीन (तिल्ली) में चोट लगी थी और अंदरूनी रक्तस्राव हुआ था।
 
शुभमन गिल ने खेली 12 गेंद
गोवा के खिलाफ 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जयपुर के केएल सैनी ग्राउंड में कप्तान प्रभसिमरन सिंह (11 गेंदों में 2) को वासुकी कौशिक ने तीसरे ओवर में बोल्ड किया। बतौर ओपनर उतरे शुभमन गिल का बल्ला भी नहीं चला। उन्होंने 12 गेंदों का सामना करने के बाद 11 रन बनाए। उन्होंने दो चौके जमाए। शुभमन को कौशिक ने पांचवें ओवर में प्रभुदेसाई के हाथों कैच कराया। शुभमन विजय हजारे ट्रॉफी में 8 जनवरी को पंजाब के लिए एक और मैच खेल सकते हैं। बीसीसीआई ने सभी भारतीय क्रिकेटरों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के कम से कम दो मैच खेलना अनिवार्य किया है।

श्रेयस अय्यर ने खेली तूफानी पारी
श्रेयस अय्यर ने जयपुर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उन्होंने चौथे नंबर पर आने के बाद 53 गेंदों में 83 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और तीन छक्के निकले। उन्होंने मुशीर खान (73) के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 और सूर्यकुमार यादव (24) के संग चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। श्रेयस को कुशल पाल ने 26वें ओवर में आउट किया। मुंबई ने हिमाचल प्रदर्शन के विरुद्ध 33 ओवर में 299/9 का स्कोर खड़ा किया। घने कोहरे के कारण मैच 33 ओवर का किया गया। श्रेयस मुंबई के कप्तान हैं। शार्दुल ठाकुर के चोटिल होने की वजह से श्रेयस को मुंबई की कमान सौंपी गई। श्रेयस 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज के लिए भारतीय स्कॉड में हैं।

 

TAGGED:SportsVijay Hazare Trophy.
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मोहम्मद शमी से SIR फॉर्म भरने में चूक, चुनाव आयोग ने जांच के लिए कोलकाता बुलाया मोहम्मद शमी से SIR फॉर्म भरने में चूक, चुनाव आयोग ने जांच के लिए कोलकाता बुलाया
अगली ख़बर योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्य में पारिवारिक संपत्ति हस्तांतरण होगा आसान योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्य में पारिवारिक संपत्ति हस्तांतरण होगा आसान

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?