सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कैप्टन कूल का मैजिक जारी: मैदान से बाहर रहकर भी धोनी ने झारखंड को दिलाया खिताब
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - Dhoni - कैप्टन कूल का मैजिक जारी: मैदान से बाहर रहकर भी धोनी ने झारखंड को दिलाया खिताब

कैप्टन कूल का मैजिक जारी: मैदान से बाहर रहकर भी धोनी ने झारखंड को दिलाया खिताब

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 25, 2025 1:46 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
कैप्टन कूल का मैजिक जारी: मैदान से बाहर रहकर भी धोनी ने झारखंड को दिलाया खिताब
साझा करें

रांची 
ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड़ की टीम ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का पहली बार खिताब जीता। ट्रॉफी जीतने पर युवाओं से सजी इस टीम के खिलाड़ियों और कप्तान की सबने खूब प्रशंसा की है। हालांकि झारखंड की इस ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण योगदान भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का भी रहा है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी शाहबाज नदीम ने बताया है कि सीजन शुरू होने से पहले कोचिंग स्टाफ से लेकर खिलाड़ियों के चयन करने के निर्णय के दौरान एमएस धोनी की सलाह ली गई थी और उन्होंने भी इसमें काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

भारतीय टीम के दिग्गज एमएस धोनी अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान विकेट के पीछे से मैच का रूख बदल देते थे। फील्डिंग सेट करने से लेकर गेंदबाजों को हर एक गेंद की लाइन बताने तक, धोनी हर चीज में माहिर हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर से संन्यास लेने के बाद भी धोनी का दिमाग खेल को लेकर उतना ही एक्टिव है, जितना क्रिकेट के मैदान पर रहता है। किशन की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में हरियाणा को 69 रन से हराया। इस जीत के बाद कप्तान और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ियों की जमकर तारीफ हुई और होनी भी चाहिए। हालांकि झारखंड की टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में एमएस धोनी का बड़ा योगदान रहा।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम ने हाल ही में खुलासा किया है कि धोनी झारखंड के हर घरेलू खिलाड़ी के प्रदर्शन और आंकड़ों पर पैनी नजर रखते हैं। शाहबाज नदीम के अनुसार, सीजन की शुरुआत में हेड कोच रतन कुमार और गेंदबाजी कोच सनी गुप्ता की नियुक्ति धोनी की सलाह पर ही की गई थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक नदीम ने कहा, ”जब हमने सीजन की शुरुआत की, कोचिंग स्टॉफ की नियुक्ति से लेकर खिलाड़ियों तक, हमने हमेशा उनकी (धोनी) सलाह और सुझाव लिया। धोनी भाई हर मैच को बहुत बारीकी से फॉलो करते हैं। उन्हें झारखंड के प्रत्येक घरेलू खिलाड़ी के आंकड़े और उनकी ताकत-कमजोरियों के बारे में पूरी जानकारी है। यह देखना सुखद है कि इतना बड़ा खिलाड़ी हमारे राज्य की टीम को आगे बढ़ाने में इतनी गहरी दिलचस्पी ले रहा है।”

टूर्नामेंट के दौरान धोनी लगातार झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों और कोचों के संपर्क में थे और खिलाड़ियों के सुधार के लिए अपने इनपुट्स दे रहे थे। धोनी ने अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि अब भी वह आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। बता दें कि सीजन शुरू होने से पहले, पूर्व खिलाड़ी शाहबाज नदीम और सौरभ तिवारी को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) का जॉइंट सेक्रेटरी और सेक्रेटरी बनाया गया था।

 

TAGGED:BiharDhoniदेश
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बोले पीएम, उत्तर प्रदेश के मेहनतकश लोग लिख रहे नया भविष्य बोले पीएम, उत्तर प्रदेश के मेहनतकश लोग लिख रहे नया भविष्य
अगली ख़बर तुलसी पूजन दिवस: संध्या समय अपनाएं ये सरल उपाय, मिलेगा कई गुना लाभ तुलसी पूजन दिवस: संध्या समय अपनाएं ये सरल उपाय, मिलेगा कई गुना लाभ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?