रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पंजाब में भारत बंद के समर्थन में 80 रूटों पर बसें बंद
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पंजाब में भारत बंद के समर्थन में 80 रूटों पर बसें बंद

पंजाब में भारत बंद के समर्थन में 80 रूटों पर बसें बंद

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 12, 2026 6:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
पंजाब में भारत बंद के समर्थन में 80 रूटों पर बसें बंद
साझा करें

अमृतसर.

ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में जिले में पनबस कर्मियों और विभिन्न विभागों के अस्थायी कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल की। भारत बंद के आह्वान का व्यापक असर परिवहन और स्कूल सेवाओं पर देखने को मिला। पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन तथा अन्य संगठनों द्वारा किए गए चक्का जाम के कारण तकरीबन 80 प्रतिशत रूटों पर सरकारी बसें नहीं चलीं।

केवल नियमित कर्मचारियों द्वारा सीमित बसें चलाई गईं। पूरे दिन सरकारी बस सेवा प्रभावित रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।खासकर महिलाओं, विद्यार्थियों और दूरदराज क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को निजी बसों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। बस स्टैंड पर विभिन्न यूनियनों से जुड़े कर्मचारी एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है और आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने दावा किया कि सुबह कुछ पदाधिकारियों के घरों में छापेमारी की कोशिश भी की गई। चेतावनी दी गई कि यदि कार्रवाई बंद नहीं हुई तो हड़ताल को अनिश्चितकाल तक बढ़ाया जा सकता है।

मिड डे मील वर्कर्स ने काम का बहिष्कार किया
भारत बंद के समर्थन में मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने भी काम का बहिष्कार किया, जिससे सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन नहीं बनाया गया। यूनियन ने मानदेय बढ़ाने और न्यूनतम मजदूरी कानून लागू करने की मांग दोहराई। डिपो अध्यक्ष जगसीर सिंह माणक ने कहा कि स्पेशल कैडर पॉलिसी 2023 के तहत लंबे समय से आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत नहीं दी गई है। उन्होंने अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने, निजीकरण रोकने और श्रम कानूनों में बदलाव वापस लेने की मांग रखी। ट्रेड यूनियन, संयुक्त किसान मोर्चा, सीपीआईएम सहित कई संगठनों ने भारत बंद को समर्थन दिया। नेताओं ने बिजली बिल 2025, श्रम कोड रद्द करने, सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी और मजदूरों का कर्ज माफ करने जैसी मांगें भी उठाईं। भारत बंद के बीच हुई इस हड़ताल ने जिले में आम जनजीवन पर स्पष्ट असर डाला।

TAGGED:Bharat BandPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर वन अधिकार अधिनियम को प्रभावी बनाने अभियान, 26 हजार गांवों में समितियों का प्रशिक वन अधिकार अधिनियम को प्रभावी बनाने अभियान, 26 हजार गांवों में समितियों का प्रशिक
अगली ख़बर केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री  कृष्णा गौर ने की भेंट केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की भेंट

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?