गुरूवार, मार्च 5, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रांची में होली के दिन चटक धूप और गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया ताज़ा पूर्वानुमा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - रांची में होली के दिन चटक धूप और गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया ताज़ा पूर्वानुमा

रांची में होली के दिन चटक धूप और गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया ताज़ा पूर्वानुमा

UB News Network
Last updated: मार्च 2, 2026 8:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 दिन पहले
रांची में होली के दिन चटक धूप और गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया ताज़ा पूर्वानुमा
साझा करें

 रांची

राजधानी रांची में होलिका दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि होली के दिन मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने त्योहार के दिन के लिए साफ और शुष्क मौसम का अनुमान जताया है।

राजधानी रांची में 2 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है। इस बार 3 मार्च को चंद्र ग्रहण पड़ने के कारण होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, होली के दिन आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे लोग रंगों का त्योहार खुले दिल से मना सकेंगे। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक देर तक धूप में रहने से बचने की सलाह दी गई है। पानी ज्यादा पीने और सिर को ढककर बाहर निकलने की हिदायत दी गई है।

इस साल गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ सकती है
मार्च के पहले दिन ही रांची का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ सकती है। फिलहाल मार्च के पहले सप्ताह में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। अगले एक सप्ताह में राजधानी का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। राज्य के कई जिलों में भी तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। चाईबासा में तापमान करीब 35 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं जमशेदपुर में 35 डिग्री, डाल्टनगंज में 36 डिग्री और बोकारो में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

लोगों को सावधान रहने की जरूरत
मौसम विभाग का मानना है कि मार्च महीना सामान्य रह सकता है, लेकिन अप्रैल और मई में गर्मी का असर ज्यादा दिखेगा। इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है और लू चलने की भी आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को अभी से सावधान रहने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है।

 

TAGGED:BiharHoliprevailRanchi
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर क्रैनबेरी: महिलाओं के लिए चमत्कारी फल, इसके हेल्थ बेनिफिट्स जानना है ज़रूरी क्रैनबेरी: महिलाओं के लिए चमत्कारी फल, इसके हेल्थ बेनिफिट्स जानना है ज़रूरी
अगली ख़बर बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ.

ये भी पढ़ें

टिकट कटने के बाद छलका आनंद शर्मा का दर्द, कहा– सच कहने की सजा मिली

टिकट कटने के बाद छलका आनंद शर्मा का दर्द, कहा– सच कहने की सजा मिली

बिहार में सत्ता बदलाव की अटकलें: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा, कब होगा नए सीएम क

बिहार में सत्ता बदलाव की अटकलें: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा, कब होगा नए सीएम क

सुप्रीम कोर्ट की जज का संदेश: पद नहीं, न्याय को प्राथमिकता दें

सुप्रीम कोर्ट की जज का संदेश: पद नहीं, न्याय को प्राथमिकता दें

बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार के ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया, बोले– सुशासन में आपका

बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार के ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया, बोले– सुशासन में आपका

31 देशों की यात्रा अधूरी रह गई, पेरू में बाइक क्रैश के बाद ‘फ्लाइंग खालसा’ ने मम

31 देशों की यात्रा अधूरी रह गई, पेरू में बाइक क्रैश के बाद ‘फ्लाइंग खालसा’ ने मम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?