सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: दादी बनकर एक्स बॉयफ्रेंड से मिलती थीं BLACKPINK की Rosé, अलमारी में छिपा था पूरा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - दादी बनकर एक्स बॉयफ्रेंड से मिलती थीं BLACKPINK की Rosé, अलमारी में छिपा था पूरा

दादी बनकर एक्स बॉयफ्रेंड से मिलती थीं BLACKPINK की Rosé, अलमारी में छिपा था पूरा

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 9, 2026 10:22 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
दादी बनकर एक्स बॉयफ्रेंड से मिलती थीं BLACKPINK की Rosé, अलमारी में छिपा था पूरा
साझा करें

लॉस एंजिल्स

के-पॉप स्टार ब्लैकपिंक की Rosé ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने एक्स लवर से छिपकर मिलने के लिए एक मजेदार तरीका निकाला था। लोगों को उनके बारे में कुछ पता न लगे इसके लिए वो पूर्व प्रेमी से बूढ़ी दादी की तरह कपड़े पहनकर मिला करती थीं। ये किस्सा उन्होंने एक पॉडकास्ट पर खुद सुनाया।

Rosé ने एलेक्स कूपर के पॉडकास्ट ‘कॉल हर डैडी’ पर बातचीत में बताया कि कैसे वो अपने रिश्ते को फैन्स और पपराजी से बचाने के लिए एक बुजुर्ग महिला का वेश धारण किया करती थीं। उन्होंने बताया कि डेटिंग के दौरान पकड़े जाने के डर ने उन्हें इस तरह से अपना हुलिया बदलने के लिए मजबूर कर दिया।

उम्रदराज महिलाओं वाले सामान रखतीं
इतना ही नहीं, 28 साल की सिंगर ने बताया कि पहचान छिपाने के लिए उन्होंने एक पूरी अलमारी ही उन तरह के कपड़ों के लिए बना ली थी जिसमें उम्रदराज महिला के लुक में बदलने के लिए जरूरी सारी चीजें वो रखा करती थीं।

‘मैंने एक काली घुंघराली विग खरीदी और बुजुर्ग महिलाओं को स्टडी करती’
उन्होंने कहा, ‘मैंने एक विग खरीदी। एक काली घुंघराली विग, छोटी सी। मैंने गौर करना शुरू किया कि बुजुर्ग महिलाएं सड़क पर कैसे कपड़े पहनती हैं। मैं सोचती थी- ठीक है, वे इस तरह की स्कर्ट, इस तरह के जूते, इस तरह का बैग पहनती हैं। मैं उनकी स्टडी करती और फिर उसे ऑर्डर करती और फिर वैसे ही कपड़े पहना करती।’

ज्यादातर समय घर के अंदर ही बिताते
सिंगर ने ये भी बताया कि ये वेश बदलना पब्लिक जगहों पर घूमने या रेस्टोरेंट में डेट पर जाने के लिए नहीं थे, बल्कि पहचान छिपाकर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हुआ करते थे। रोज़े के मुताबिक, वो शायद ही कभी साथ में बाहर निकले थे। वे ज्यादातर समय घर के अंदर ही बिताते।

इस तरह अपना हुलिया बदलकर उसके घर जाती थी रोज़े
उन्होंने पॉडकास्ट पर कहा, ‘मैं इस तरह अपना हुलिया बदलकर उसके घर जाती थी, क्योंकि हम कहीं जा नहीं सकते थे। उन्होंने ये भी माना कि डेटिंग करते पकड़े जाने के डर ने उन्हें एक समय में काफी डरा दिया था। उन्होंने ये किस्सा सुनाते हुए बताया है कि उन्होंने अपने घर में एक अलमारी में अलग हिस्सा बना रखा था जो पूरी तरह से उन कपड़ों से भरा था जिन्हें वो खुद को बदलने के लिए दादी जैसे कपड़े रखती थीं। उन्होंने बताया कि बाद में उन्होंने वो अलमारी हटा दी।

बॉयफ्रेंड भी बदल लेते थे बुजुर्ग वाला लुक
रोज़े ने बताया था कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने भी दादा जी जैसे लुक में ढलने की कोशिश की थी और उन्होंने भी बुजुर्ग की तरह चलने का तरीका सीखा था।

TAGGED:BLACKPINK RoséEntertainment
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर धरतीफोड़ महादेव का चमत्कार: छत्तीसगढ़ में साल में तीन बार रूप बदलने वाला शिवलिंग धरतीफोड़ महादेव का चमत्कार: छत्तीसगढ़ में साल में तीन बार रूप बदलने वाला शिवलिंग
अगली ख़बर 6 दिवसीय रोजगार मेले में मिलेगा करियर बनाने का मौका, बड़ी कंपनियाँ करेंगी सीधी भ 6 दिवसीय रोजगार मेले में मिलेगा करियर बनाने का मौका, बड़ी कंपनियाँ करेंगी सीधी भ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?