शनिवार, फरवरी 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मेयर चुनाव में बीजेपी का दांव सफल, सौरभ जोशी ने कड़े मुकाबले में मारी बाजी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मेयर चुनाव में बीजेपी का दांव सफल, सौरभ जोशी ने कड़े मुकाबले में मारी बाजी

मेयर चुनाव में बीजेपी का दांव सफल, सौरभ जोशी ने कड़े मुकाबले में मारी बाजी

UB News Network
Last updated: जनवरी 29, 2026 7:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
मेयर चुनाव में बीजेपी का दांव सफल, सौरभ जोशी ने कड़े मुकाबले में मारी बाजी
साझा करें

चंडीगढ़
चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। बीजेपी के उम्मीदवार सौरभ जोशी शहर के नए मेयर चुने गए हैं। उन्होंने त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों को करारी शिकस्त दी। बीजेपी पार्षद सौरभ जोशी 18 वोट पाकर चंडीगढ़ के मेयर चुने गए हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गब्बी को 7 वोट मिले, जबकि AAP के योगेश ढींगरा को 11 वोट मिले।

इसके अलावा, भाजपा के ही जसमनप्रीत सिंह सीनियर डिप्टी मेयर चुने गए हैं। दरअसल सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए मुकाबला भी दिलचस्प था। सीनियर डिप्टी मेयर के लिए बीजेपी ने जसमनप्रीत सिंह, AAP ने मुनव्वर खान और कांग्रेस ने सचिन गलाव को नॉमिनेट किया था।

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए वोटिंग सुबह 11 बजे शुरू हुई। बीजेपी ने सौरभ जोशी को, कांग्रेस ने गुरप्रीत सिंह गब्बी को और AAP ने योगेश ढींगरा को मैदान में उतारा था। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए, तीनों पार्टियों के उम्मीदवारों के साथ-साथ एक निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे।

BJP के पास 18 पार्षद हैं, AAP के पास 11 और कांग्रेस के पास 6 तथा सांसद (मनीष तिवारी) का एक अतिरिक्त वोट है। चुनाव हाथ उठाकर करवाया गया और अगर टाई बना रहता तो म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट के तहत टॉस का प्रावधान था। पिछले साल के विपरीत, इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव नहीं लड़ा। दोनों पार्टियों के अलग-अलग उम्मीदवार उतारे।

2022 में मौजूदा सदन के गठन के बाद यह पहली बार है कि तीनों पार्टियां मेयर चुनाव में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा। नगर निगम में 35 चुने हुए पार्षद हैं और शहर के सांसद को भी वोट देने का अधिकार है, जिससे कुल वोटर्स की संख्या 36 हो जाती है। इस लिहाज से मेयर चुने जाने के लिए उम्मीदवार को 19 वोटों की जरूरत होती है।

 

TAGGED:PunjabSaurabh Joshitop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: MP में 14 IPS ट्रांसफर, हरिनारायण चारी SCRB भेजे गए, उमेश बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: MP में 14 IPS ट्रांसफर, हरिनारायण चारी SCRB भेजे गए, उमेश
अगली ख़बर जोखिम से राहत: भरथापुर गांव के विस्थापित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के त जोखिम से राहत: भरथापुर गांव के विस्थापित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के त

ये भी पढ़ें

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?