गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: BMC में BJP–शिंदे गठबंधन की जीत, बहुमत से 4 सीटें ज्यादा हासिल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - BMC में BJP–शिंदे गठबंधन की जीत, बहुमत से 4 सीटें ज्यादा हासिल

BMC में BJP–शिंदे गठबंधन की जीत, बहुमत से 4 सीटें ज्यादा हासिल

UB News Network
Last updated: जनवरी 17, 2026 2:04 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
BMC में BJP–शिंदे गठबंधन की जीत, बहुमत से 4 सीटें ज्यादा हासिल
साझा करें

 मुंबई
मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में सभी 227 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और मुंबई की सियासत की तस्वीर बदल गई है. करीब ढाई दशक से ठाकरे परिवार का गढ़ मानी जाने वाली BMC में इस बार भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी और शिंदे सेना ने 118 सीटों पर जीत हासिल की. जबकि बहुमत के लिए 114 सीटों पर जीत जरूरी थी.

2017 में 82 सीटों पर सिमटने वाली BJP ने इस बार अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, BJP ने 89 वार्डों में जीत दर्ज की. BJP के विजयी उम्मीदवारों को कुल 11,79,273 वोट मिले. यह जीते उम्मीदवारों के मतों का 45.22 प्रतिशत और कुल मतदान का 21.58 प्रतिशत है.

उद्धव ठाकरे की शिवसेना दूसरे नंबर पर

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को 65 सीटें मिलीं. कुल वोट 7,17,736 मिले. जीते कैंडिडेट का मत प्रतिशत 27.52 रहा. जबकि कुल मतदान का 13.13 प्रतिशत रहा. हालांकि उद्धव सेना दूसरे नंबर पर रही, लेकिन BMC की सत्ता से दूर हो गई.

शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें

एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने 29 वार्डों में जीत दर्ज की. कुल वोट 2,73,326 मिले. विजयी उम्मीदवारों का मत प्रतिशत 10.48 रहा. कुल मतदान के 5 प्रतिशत वोट मिले. BJP-शिंदे गठबंधन ने मिलकर 118 सीटें हासिल कीं, जो बहुमत के आंकड़े से 4 सीटें ज्यादा हैं.

कांग्रेस 24 सीटों पर सिमटी

कांग्रेस को 24 सीटें मिलीं. कुल 2,42,646 वोट मिले. विजयी मत प्रतिशत 9.31 रहा. कांग्रेस ने कुछ सीटों पर वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन शहरी इलाकों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा.

AIMIM, MNS और NCP का हाल

– AIMIM: 8 सीटें, 68,072 वोट (2.61 प्रतिशत)
– महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS): 6 सीटें, 74,946 वोट (2.87 प्रतिशत)
– NCP (अजित पवार गुट): 3 सीटें, 24,691 वोट (0.95 प्रतिशत)
– NCP (शरद पवार गुट): 1 सीट, 11,760 वोट
– समाजवादी पार्टी: 2 सीटें, 15,162 वोट

बीएमसी चुनाव​

कुल मतदान और वोटिंग प्रतिशत क्या रहा?

– कुल डाले गए वोट: 54,64,412
– अमान्य वोट: 11,677
– कुल मतदान प्रतिशत: 47.72

गठबंधन की तस्वीर क्या रही?

BJP और शिवसेना (शिंदे) का गठबंधन मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोबिवली, वसई-विरार, भिवंडी और पनवेल में रहा.

अजित पवार और शरद पवार की NCP का गठबंधन पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में था.

उद्धव-राज ठाकरे और कांग्रेस का पुणे में गठबंधन रहा.

नवी मुंबई, मीरा-भाईंदर और उल्हासनगर में BJP और शिंदे गुट ने अलग-अलग चुनाव लड़ा.

कांग्रेस और प्रकाश आंबेडकर की पार्टी का गठबंधन मुंबई और आसपास के इलाकों में रहा.

मुंबई की राजनीति में बड़ा बदलाव

इस नतीजे के साथ BMC की सत्ता में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. लंबे समय तक ठाकरे परिवार का अभेद्य किला मानी जाने वाली मुंबई नगर निगम में अब BJP-शिंदे गुट ने दबदबा बना लिया है. 

TAGGED:BMC electionfeatured
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर हरियाणा में आज से झमाझम बारिश की संभावना हरियाणा में आज से झमाझम बारिश की संभावना
अगली ख़बर MP में शिमला-मनाली से भी सर्दी, मंदसौर में 2.5 डिग्री तापमान, 9 जिलों में शीतलहर MP में शिमला-मनाली से भी सर्दी, मंदसौर में 2.5 डिग्री तापमान, 9 जिलों में शीतलहर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?