शुक्रवार, फरवरी 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: T20 World Cup से पहले बड़ी भविष्यवाणी: रवि शास्त्री बोले– यही खिलाड़ी करेगा सबसे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - T20 World Cup से पहले बड़ी भविष्यवाणी: रवि शास्त्री बोले– यही खिलाड़ी करेगा सबसे

T20 World Cup से पहले बड़ी भविष्यवाणी: रवि शास्त्री बोले– यही खिलाड़ी करेगा सबसे

UB News Network
Last updated: जनवरी 23, 2026 5:33 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 सप्ताह पहले
T20 World Cup से पहले बड़ी भविष्यवाणी: रवि शास्त्री बोले– यही खिलाड़ी करेगा सबसे
साझा करें

नई दिल्ली
टी20 फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भी तूफानी पारी की उम्मीद की जा रही है। पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 35 गेंद में 84 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अभीषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छाप छोड़ने वाले क्रिकेटर होंगे।
 
टी20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में एक
मुंबई में आईसीसी के एक कार्यक्रम में शास्त्री ने कहा कि अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में हैं और आत्मविश्वास से लबरेज भी। ये बात उनको दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाती है।

रवि शास्त्री से जब पूछा गया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे असरदार खिलाड़ी कौन हो सकता है तो उन्होंने तपाक से कहा, ‘अभिषेक, बिना किसी शक के। वह दुनिया का नंबर 1 टी20 बल्लेबाज है और जबरदस्त फॉर्म में है।’

‘अभिषेक चले तो समझिए भारत भी चल गया’
शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा की धुरंधर पारी का जिक्र करते हुए कहा, ‘उसने न्यूजीलैंड से मैच छीन लिया। आप उसे देखना चाहते हैं। उसके आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा है। उसे होम क्राउड का भी साथ मिलेगा और अगर वह चल गया तो समझिए भारत भी चल गया।’

अभिषेक शर्मा जब से भारत की टी20 टीम में आए हैं तब से लगातार विध्वंसक बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस को अपना मुरीद बना रहे हैं। वह अब तक सिर्फ 34 टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं लेकिन 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने जा चुके हैं।

टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा ने जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में टी20 इंटरनेशनल में कदम रखा था। अब तक खेले गए 34 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 1199 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक जड़े हैं। उनका औसत 37.46 का और स्ट्राइक रेट 190.92 है। इन 34 मैचों में उन्होंने 81 छक्के जड़े हैं।

 

TAGGED:SportsT20 World Cup
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पहले शो के बाद बोले दर्शक: बॉर्डर 2 ने जीता दिल, दमदार डायलॉग्स रहे सीटीमार पहले शो के बाद बोले दर्शक: बॉर्डर 2 ने जीता दिल, दमदार डायलॉग्स रहे सीटीमार
अगली ख़बर जुलाना में सुरक्षा कड़ी: 26 जनवरी से पहले होटल-धर्मशालाओं में पुलिस का सर्च ऑपरे जुलाना में सुरक्षा कड़ी: 26 जनवरी से पहले होटल-धर्मशालाओं में पुलिस का सर्च ऑपरे

ये भी पढ़ें

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

आचार्य  संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

आचार्य संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?