शनिवार, मार्च 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बड़ी खबर! रेलवे ग्रुप D के 21997 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख बढ़कर 9 मार्च
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - बड़ी खबर! रेलवे ग्रुप D के 21997 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख बढ़कर 9 मार्च

बड़ी खबर! रेलवे ग्रुप D के 21997 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख बढ़कर 9 मार्च

UB News Network
Last updated: मार्च 4, 2026 5:24 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 सप्ताह पहले
बड़ी खबर! रेलवे ग्रुप D के 21997 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख बढ़कर 9 मार्च
साझा करें

नई दिल्ली

रेलवे में ग्रुप डी के 21997 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए 9 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले एप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 थी। वहीं फीस भुगतान की लास्ट डेट भी 4 मार्च 2026 से बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दी गई है। जो अभ्यर्थी आवेदन से चूक गए हैं उन्हें एक सप्ताह की मोहलत और मिल गई है। वे जल्द से जल्द www.rrbapply.gov.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन पत्र में करेक्शन करने की विंडो की अवधि का शेड्यूल भी बदला गया है। अब एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन 05 मार्च से 14 मार्च की बजाय 12 मार्च से 21 मार्च के बीच होगी। ध्यान रहे रेलवे जोन सेलेक्ट करने के बाद उसमें बदलाव नहीं कर सकेंगे। रेलवे की इस सबसे बड़ी भर्ती में करोड़ से भी ज्यादा आवेदन आने के आसार हैं। इस बार सर्वाधिक वैकेंसी 3537 चंडीगढ़/नई दिल्ली जोन यानी नॉर्दर्न जोन में हैं।

22000 रेलवे ग्रुप डी भर्ती की 15 बड़ी बातें

1. एक ही फॉर्म भर सकते हैं

रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि उम्मीदवार केवल एक ही रेलवे जोन (आरआरबी) के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक रेलवे जोन के लिए आवेदन करने पर फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। जिस रेलवे के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, आप उसी रेलवे में एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों का प्रेफरेंस देना होगा। सेम आरआरबी में अगर आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करते हैं तो आपको अलग अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं है, ऐसा करने से फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। एक ही ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में कई पदों के लिए आवेदन करने की सुविधा है। एक ही फॉर्म में विभिन्न पदों के लिए आपको प्रेफरेंस देना होगा।

2. रेलवे ग्रुप डी फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

– स्कैन किया हुआ पासपोर्ट-साइज फोटो और सिग्नेचर।

– शैक्षणिक योग्यता प्रूफ के लिए 10वीं सर्टिफिकेट या ITI सर्टिफिकेट।

– सरकार का दिया हुआ ID प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वगैरह)।

– कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)।

– डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)।

3. रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 के लिए अप्लाई करने के स्टेप्स

– ऑफिशियल वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाएं।

– ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।

– एग्जाम के लिए रजिस्टर करें और नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम, माता का नाम, आधार नंबर, SSLC/मैट्रिक रजिस्ट्रेशन नंबर, पास होने का साल, मोबाइल नंबर, ईमेल ID जैसी जरूरी डिटेल्स सबमिट करें और फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करें।

– रजिस्ट्रेशन के बाद, कैंडिडेट्स को OTP के ज़रिए अपनी ईमेल ID और मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा।

– रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके होम पेज पर लॉगिन करें।

– एप्लीकेशन पेज के पार्ट I में, कैंडिडेट्स को एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, कम्युनिटी, जेंडर, धर्म, एक्स-सर्विसमैन, CCAA, माइनॉरिटी, इकोनॉमिकली बैकवर्ड क्लास एज रिलैक्सेशन और दूसरी डिटेल्स देनी है। एप्लीकेशन पेज के पार्ट II में, कैंडिडेट्स को पोस्ट के लिए अपनी प्रायोरिटी/प्रेफरेंस बतानी है।

– एप्लीकेशन डिटेल्स पूरी होने पर कैंडिडेट्स को ऑनलाइन नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/UPI और ऑफलाइन चालान का इस्तेमाल करके पेमेंट पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएग।

– कैंडिडेट्स को एग्जाम की भाषा चुननी होगी।

– कैंडिडेट्स को एक वैलिड फोटो ID कार्ड की डिटेल्स भरनी होगी।

– फीस रिफंड पाने के लिए बैंक डिटेल्स डालें।

– कैंडिडेट्स को फॉर्मेट के हिसाब से अपनी फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की हुई इमेज अपलोड करनी है और SC/ST कैंडिडेट्स को कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करने है।

– कैंडिडेट्स को शर्तों से सहमत होकर एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना है।

4. रेलवे ग्रुप डी भर्ती आवेदन की नई तिथियां

– ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख और समय – 09.03.2026 (23:59 Hrs.)

– जमा किए गए एप्लीकेशन के लिए एप्लीकेशन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख- 11.03.2026 (23:59 Hrs.)

– एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव के लिए मॉडिफिकेशन विंडो की तारीख और समय मॉडिफिकेशन फीस के पेमेंट के साथ। (कृपया ध्यान दें: ‘Create an Account’ फ़ॉर्म और ‘Chosen Railway’ में भरी गई डिटेल्स में बदलाव नहीं किया जा सकता) – 12.03.2026 से 21.03.2026 (23:59 Hrs.)

– वे तारीखें जिनके दौरान योग्य स्क्राइब उम्मीदवारों को एप्लीकेशन पोर्टल में अपनी स्क्राइब डिटेल्स देनी होंगी 22.03.2026 से 26.03.2026

5. किस जोन में कितनी वैकेंसी, देखें ब्योरा

नॉर्दर्न रेलवे (नई दिल्ली) में कुल 3537 पद हैं। इनमें 1437 अनारक्षित (UR), 530 अनुसूचित जाति (SC), 266 अनुसूचित जनजाति (ST), 956 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 348 ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए हैं।

वेस्टर्न रेलवे (मुंबई) में कुल 3148 पद घोषित किए गए हैं। इनमें 1160 UR, 407 SC, 178 ST, 698 OBC और 288 EWS शामिल हैं।

सेंट्रल रेलवे (मुंबई) में 2012 पद हैं। इसमें 914 UR, 318 SC, 171 ST, 407 OBC और 202 EWS के लिए हैं।

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी) को कुल 1776 पद मिले हैं। इनमें 718 UR, 266 SC, 133 ST, 480 OBC और 179 EWS पद शामिल हैं।

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (बिलासपुर) में कुल 1199 पद हैं। इसमें 516 UR, 184 SC, 76 ST, 281 OBC और 142 EWS के लिए पद निर्धारित हैं।

नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (गोरखपुर) में 1196 पद रखे गए हैं। इनमें 537 UR, 178 SC, 109 ST, 271 OBC और 101 EWS शामिल हैं।

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (प्रयागराज/इलाहाबाद) में कुल 1183 पद हैं। इसमें 570 UR, 156 SC, 89 ST, 271 OBC और 97 EWS पद शामिल हैं।

ईस्टर्न रेलवे/मेट्रो कोलकाता में 1180 पद घोषित किए गए हैं। इनमें 468 UR, 157 SC, 129 ST, 297 OBC और 129 EWS शामिल हैं।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे (जबलपुर) में कुल 1147 पद हैं। इसमें 581 UR, 174 SC, 89 ST, 157 OBC और 145 EWS पद शामिल हैं।

सदर्न रेलवे (चेन्नई) में 1036 पद हैं। इनमें 430 UR, 155 SC, 96 ST, 247 OBC और 108 EWS के लिए पद रखे गए हैं।

साउथ सेंट्रल रेलवे (सिकंदराबाद) को 1016 पद मिले हैं। इनमें 376 UR, 151 SC, 130 ST, 258 OBC और 101 EWS शामिल हैं।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे (हाजीपुर) में कुल 976 पद हैं। इसमें 405 UR, 148 SC, 59 ST, 266 OBC और 98 EWS पद शामिल हैं।

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (जयपुर) में 974 पद घोषित हुए हैं। इनमें 483 UR, 152 SC, 48 ST, 188 OBC और 104 EWS शामिल हैं।

साउथ ईस्टर्न रेलवे (कोलकाता) में 955 पद हैं। इसमें 364 UR, 158 SC, 84 ST, 245 OBC और 104 EWS शामिल हैं।

ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर) में कुल 803 पद हैं। इनमें 329 UR, 120 SC, 57 ST, 206 OBC और 91 EWS पद रखे गए हैं।

साउथ वेस्टर्न रेलवे (हुबली) में सबसे कम 90 पद हैं। इसमें 51 UR, 14 SC, 8 ST, 14 OBC और 6 EWS के लिए हैं।

6. क्या है रेलवे ग्रुप डी भर्ती की आयु सीमा

इस भर्ती के लिए 18 से 33 आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी के लिए 3 वर्ष और एससी, एसटी कैटेगरी के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से होगी।

अनारक्षित व ईडब्ल्यूएस वर्ग – जन्म 01 जनवरी 2008 के बाद और 02 जनवरी 1993 से पहले न हुआ हो।

ओबीसी (एनसीएल) – जन्म 01 जनवरी 2008 के बाद और 02 जनवरी 1990 से पहले न हुआ हो।

एससी एसटी – जन्म 01 जनवरी 2008 के बाद और 02 जनवरी 1988 से पहले न हुआ हो।

7. क्या है रेलवे ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा।

8. क्या है रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का पैटर्न

लिखित परीक्षा का पैटर्न पिछली बार जैसा ही रखा गया है। कोई बदलाव नहीं है। सीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।

रेलवे ग्रुप डी सिलेबस

– मैथमेटिक्स नंबर सिस्टम, BODMAS, डेसिमल, फ्रैक्शन, LCM, HCF, रेश्यो और प्रोपोर्शन,

परसेंटेज, मेंसुरेशन, टाइम और वर्क, टाइम और डिस्टेंस, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट,

प्रॉफिट और लॉस, अलजेब्रा, ज्योमेट्री और ट्रिगोनोमेट्री, एलिमेंट्री स्टैटिस्टिक्स, स्क्वायर रूट, एज

कैलकुलेशन, कैलेंडर और क्लॉक, पाइप और सिस्टर्न वगैरह।

जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग

एनालॉजी, अल्फाबेटिकल और नंबर सीरीज, कोडिंग और डिकोडिंग, मैथमेटिकल ऑपरेशन,

रिलेशनशिप, सिलोजिज्म, जंबलिंग, वेन डायग्राम, डेटा इंटरप्रिटेशन और सफिशिएंसी,

कन्क्लूजन और डिसीजन मेकिंग, सिमिलैरिटीज और डिफरेंस, एनालिटिकल रीजनिंग,

क्लासिफिकेशन, डायरेक्शन, स्टेटमेंट – आर्गुमेंट्स और अजम्पशन्स वगैरह।

– जनरल साइंस

इसके सिलेबस में 10वीं क्लास लेवल (CBSE) के फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंसेज शामिल होंगे।

– साइंस और टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स, कल्चर, पर्सनैलिटी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिक्स और किसी भी दूसरे ज़रूरी सब्जेक्ट में करेंट अफेयर्स पर जनरल अवेयरनेस।

9. नेगेटिव मार्किंग

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

10. सीबीटी में सभी वर्गों का न्यूनतम पासिंग प्रतिशत

यूआर-40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस-40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)-30 फीसदी, एससी-30 फीसदी, एसटी-30 फीसदी।

11. नॉर्मलाइजेशन होगा

सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।

12. रेलवे ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट की शर्ते

पुरुषों के लिए फिजिकल टेस्ट की शर्तें

– एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।

– 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

13. महिलाओं के लिए फिजिकल टेस्ट की शर्तें

– एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।

– 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

14. वेतन

चयनितों कों 18000/- रुपये (लेवल-1) का पे स्केल मिलेगा।

15. आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग को आवेदन के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि अगर फर्स्ट स्टेज सीबीटी परीक्षा में आप बैठते हैं तो 400 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। एससी, एसटी, ईबीसी, महिलाओं को 250 रुपये फीस देनी होगी। फर्स्ट स्टेज सीबीटी परीक्षा में बैठने पर पूरे 250 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे।

 

TAGGED:Education/CareerRailway Group D Recruitment
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पिता के संघर्ष को मिला साथ – चिरायु योजना ने बचाई अंजलि की जिंदगी पिता के संघर्ष को मिला साथ – चिरायु योजना ने बचाई अंजलि की जिंदगी
अगली ख़बर अब जानवर खुद बताएँगे अपनी कहानी! दिल्ली चिड़ियाघर में बाड़ों के बाहर लगे QR कोड अब जानवर खुद बताएँगे अपनी कहानी! दिल्ली चिड़ियाघर में बाड़ों के बाहर लगे QR कोड

ये भी पढ़ें

राजधानी में गैंगवार जैसी वारदात: हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर हमला, अस्पताल तक हमलावर

राजधानी में गैंगवार जैसी वारदात: हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर हमला, अस्पताल तक हमलावर

84 ईरानी नाविकों के शव तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना, शिया देश ने बदले की

84 ईरानी नाविकों के शव तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना, शिया देश ने बदले की

शादी के लिए दबाव बना रहा था युवक, मना करने पर किया अपहरण; पुलिस ने युवती को बचाय

शादी के लिए दबाव बना रहा था युवक, मना करने पर किया अपहरण; पुलिस ने युवती को बचाय

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा में टेक फेस्ट का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा में टेक फेस्ट का किया शुभारंभ

महिला पुलिस की कामयाबी को सलाम: सेमिनार में उत्कृष्ट विवेचना करने वाली अधिकारियो

महिला पुलिस की कामयाबी को सलाम: सेमिनार में उत्कृष्ट विवेचना करने वाली अधिकारियो

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?