शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: नौकरी का बड़ा ऐलान! 21,000 फ्रेशर्स की भर्ती, सैलरी 21 लाख तक—देखें योग्यता
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - नौकरी का बड़ा ऐलान! 21,000 फ्रेशर्स की भर्ती, सैलरी 21 लाख तक—देखें योग्यता

नौकरी का बड़ा ऐलान! 21,000 फ्रेशर्स की भर्ती, सैलरी 21 लाख तक—देखें योग्यता

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 26, 2025 1:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
नौकरी का बड़ा ऐलान! 21,000 फ्रेशर्स की भर्ती, सैलरी 21 लाख तक—देखें योग्यता
साझा करें

देश की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक इंफोसिस ने फ्रेशर्स की एंट्री लेवल सैलरी बढ़ा दी है. कंपनी अब स्पेशलाइज्ड टेक्नोलॉजी रोल्स के लिए फ्रेशर्स को सालाना 21 लाख रुपये तक का पैकेज ऑफर कर रही है. यह भारतीय आईटी सेक्टर में फ्रेशर्स को मिलने वाली सबसे ज्यादा सैलरी में से एक है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इंफोसिस 2025 में ग्रेजुएट होने वाले छात्रों के लिए ऑफ-कैंपस हायरिंग ड्राइव की तैयारी कर रही है. कंपनी अगले साल तक 21 हजार फ्रेशर्स की भर्ती करेगी. इन्हें 7 लाख रुपये से लेकर 21 लाख रुपये तक के पैकेज पर नौकरी दी जाएगी.

किसे कितनी सैलरी मिलेगी?

कंपनी ने सैलरी स्ट्रक्चर को रोल के हिसाब से चार स्लैब में बांटा है. यह हायरिंग मुख्य रूप से ‘स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर’ और ‘डिजिटल स्पेशलिस्ट इंजीनियर’ जैसे पदों के लिए हो रही है.

    स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर L3 (ट्रेनी): इस रोल के लिए चुने गए फ्रेशर्स को 21 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलेगा.
    स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर L2: इस लेवल पर सेलेक्ट कैंडिडेट को 16 लाख रुपये का पैकेज दिया जाएगा.
    स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर L1: इस कैटेगरी के फ्रेशर्स को 11 लाख रुपये सालाना की सैलरी मिलेगी.
    डिजिटल स्पेशलिस्ट इंजीनियर (ट्रेनी): इस रोल के लिए फ्रेशर्स को 7 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया जा रहा है.

इन रोल्स के लिए BE, BTech, ME, MTech, MCA और इंटीग्रेटेड MSc की डिग्री वाले छात्र अप्लाई कर सकते हैं. कंपनी मुख्य रूप से कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) और इलेक्ट्रॉनिक्स (ECE, EEE) ब्रांच के छात्रों को मौका दे रही है.

AI पर फोकस, इसलिए बढ़ी सैलरी

इंफोसिस ग्रुप के CHRO शाजी मैथ्यू ने बताया कि ज्यादा सैलरी ऑफर करने के पीछे कंपनी की ‘AI-फर्स्ट स्ट्रैटेजी’ है. उन्होंने कहा, “हम कैंपस और ऑफ-कैंपस दोनों तरह से शुरुआती करियर वाली हायरिंग कर रहे हैं. हमने स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर ट्रैक में अवसर बढ़ाए हैं, जहां पैकेज 21 लाख रुपये तक जाता है.” कंपनी को नई टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने के लिए स्किल्ड प्रोफेशनल्स की जरूरत है.

10 साल में CEO की सैलरी 835% बढ़ी, फ्रेशर्स की सिर्फ 45%

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए कम शुरुआती सैलरी लंबे समय से चिंता का विषय रही है. एक एनालिसिस के मुताबिक, वित्त वर्ष 2012 से 2022 के बीच आईटी कंपनियों के CEOs की मीडियन सैलरी 835% बढ़ी है. यह 3.37 करोड़ रुपये से बढ़कर 31.5 करोड़ रुपये हो गई.

वहीं, इसी दौरान फ्रेशर्स की सैलरी में सिर्फ 45% की बढ़ोतरी हुई. यह 2.45 लाख रुपये से बढ़कर 3.55 लाख रुपये तक पहुंची. ऐसे में इंफोसिस का यह नया ऑफर फ्रेशर्स के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.

इस साल 21,000 फ्रेशर्स को नौकरी देने का टारगेट

जहां एक तरफ कई टेक कंपनियों में छंटनी की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं इंफोसिस ने हायरिंग की रफ्तार बढ़ा दी है. कंपनी के CFO जयेश संघराजका ने अक्टूबर में बताया था कि वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने 12,000 फ्रेशर्स को नौकरी दी है. इस साल कंपनी का कुल टारगेट 21,000 फ्रेशर्स को हायर करने का है.

इंफोसिस ने लगातार पांचवीं तिमाही में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई है. दूसरी तिमाही (Q2) में कंपनी ने 8,203 नए कर्मचारी जोड़े, जिससे कुल वर्कफोर्स बढ़कर 3,31,991 हो गई है.

TAGGED:Bumper recruitmentEducation/Careerjob announcement
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नौकरी का बड़ा ऐलान! 21,000 फ्रेशर्स की भर्ती, सैलरी 21 लाख तक—देखें योग्यता
अगली ख़बर कॉलेज-स्कूल परिसरों में आवारा कुत्तों की मॉनिटरिंग अनिवार्य, शिक्षकों को जल्द सौ कॉलेज-स्कूल परिसरों में आवारा कुत्तों की मॉनिटरिंग अनिवार्य, शिक्षकों को जल्द सौ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?