बुधवार, अप्रैल 22, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

UB News Network
Last updated: जनवरी 28, 2026 7:37 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे
साझा करें

मुंबई

भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर कुछ महंगे तोहफे देती दिख रही हैं। हालांकि, इन गिफ्ट्स को देखकर नैनी परेशान भी दिख रही हैं और मायूस भी। भारती सिंह के इस जेश्चर को देखकर सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हो रही है।

सोशल मीडिया पर दिख रहे इस वीडियो में भारती सिंह अपने दोनों बच्चों की नैनी के बर्थडे पर उन्हें कुछ कपड़े और जूलरी देती दिख रही हैं। इतने महंगे गिफ्ट्स को देखकर नैनी रिएक्ट भी करती दिख रही हैं।

भारती ने कहा- रूपा दी की फैमिली हम ही हैं
वीडियो में भारती सिंह कहती दिख रही हैं, ‘हैपी बर्थडे रूपा दी। खुश हो गई यार, बच्चों के पास नहीं जा सकती, सेलिब्रेशन नहीं कर सकती तो अब तो रूपा दी की फैमिली हम ही हैं। तो हमें ध्यान रखना चाहिए।’ भारती उनसे पूछती हैं कि क्या गिफ्ट्स उन्हें पसंद आया? इसपर वो कहती हैं- हां, बहुत पसंद आया लेकिन सिर्फ कपड़े ठीक थे, जूलरी की क्या जरूरत थी।

लोगों ने की भारती की तारीफ
लोगों ने भारती के इस अंदाज की तारीफ करते हुए कहा है, ‘भारती जैसा कोई नहीं।’ एक और ने कहा, ‘बहुत प्यारी भारती जी, इसलिए भगवान आपको इतनी सारी खुशियां देते हैं। वहीं एक ने छानबीन करते हुए कहा है, ‘क्या कोई मुझे बताएगा कि ये गोल्ड या कुछ और है?’ लोगों ने भारती की तारीफ की है जो अपने नैनी की इज्जत भी करती हैं और उन्हें प्यार भी करती हैं।

मां ने घर-घर में काम करके कमाना शुरू किया
बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में भारती ने बताया था कि उनका बचपन पिता के बिना अकेली मां के सहारे कटा है और उन्होंने काफी तंगी देखी है। पिता के निधन के बाद मां और तीन बच्चों से रिश्तेदारों ने भी मुंह मोड़ लिए थे। भारती ने कहा था कि मां चाहतीं तो दूसरी शादी या रिलेशनशिप में रह सकती थीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपने बच्चों को पालने के लिए घर-घर में काम करके कमाना शुरू किया।

बचपन में घरों से मिलता था बचा हुआ खाना
भारती ने एक पॉडकास्ट पर कहा था कि वो भी मां के साथ त्योहारों पर उन घरों में चली जाती थीं और उनके गेट पर बैठी रहती थी। उन्होंने बताया कि जब मां काम कर जाने लगती थीं तो उन्हें वो लोग बचा-खुचा खाना देते थे और उतने से भी सभी बच्चे खुश हो जाते थे। उन्होंने कहा था, ‘उनके दिए परसों के कोफ्ते हमारे लिए फ्रेश होते थे।’ भारती सिंह ने ये भी कहा था कि वो अपने घर ताम करने वालों के साथ परिवार जैसा व्यवहार करती हैं। उन्हें अपने साथ ही खाने की टेबल पर बैठाती हैं।

‘मुझे लगता है कि मेरी मम्मी है वो, मेरी बहन है’
भारती ने कहा था कि वो अपने यहां कम करने वालों से परिवार जैसा व्यवहार रखती हैं। उन्होंने कहा था, ‘जितनी मेरी हाउस हेल्प हैं न…मैं जहां रहती हूं वो वहां रहती हैं। मैं जहां फ्लाई करती हूं वो वैसे ही फ्लाई करती हैं। हम जहां खाते हैं, वो भी हमारे साथ वहीं खाती है…ऐसा नहीं कि उस टेबल पर बैठो बेटा, इधर मैं और सर बैठे हैं…नहीं इधर ही।’ भारती ने कहा कि की बार वो भी उनकी प्लेट से खा लेती हैं। उन्होंने कहा था, ‘मुझे लगता है कि मेरी मम्मी है वो, मेरी बहन है।

TAGGED:Bharti SinghEntertainment
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस
अगली ख़बर हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?