गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बैंक ऑफ बड़ौदा में 441 पदों पर निकली भर्ती, युवाओं के लिए शानदार मौका
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - बैंक ऑफ बड़ौदा में 441 पदों पर निकली भर्ती, युवाओं के लिए शानदार मौका

बैंक ऑफ बड़ौदा में 441 पदों पर निकली भर्ती, युवाओं के लिए शानदार मौका

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 7, 2026 11:53 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
बैंक ऑफ बड़ौदा में 441 पदों पर निकली भर्ती, युवाओं के लिए शानदार मौका
साझा करें

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 441 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें स्थायी और संविदा दोनों तरह की नौकरियां शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जो युवा बैंकिंग सेक्टर में आईटी फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है.

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में कुल 441 पद रखे गए हैं. इनमें से 418 पद स्थायी यानी रेगुलर आधार पर भरे जाएंगे. वहीं 23 पद संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होंगे. यह भर्ती बैंक के आईटी विभाग के लिए निकाली गई है ताकि डिजिटल कामकाज को और बेहतर बनाया जा सके. अलग-अलग पदों के लिए जिम्मेदारियां भी अलग होंगी, इसलिए उम्मीदवारों को अपने अनुभव और योग्यता के अनुसार आवेदन करना चाहिए.

योग्यता क्या होनी चाहिए

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का आईटी या तकनीकी फील्ड से जुड़ा होना जरूरी है. उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से बीई, बीटेक, एमई, एमटेक या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए.इस भर्ती में अनुभव को काफी महत्व दिया गया है जूनियर स्तर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 1 साल का काम का अनुभव होना चाहिए. वहीं सीनियर पदों के लिए लगभग 5 साल तक का अनुभव मांगा गया है. अनुभव आईटी या संबंधित तकनीकी फील्ड का होना जरूरी है.

उम्र सीमा 

इस भर्ती के लिए उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. रेगुलर पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 22 साल रखी गई है. वहीं अधिकतम उम्र पद के अनुसार 32 से 37 साल तक तय की गई है. संविदा पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 25 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले रेगुलर पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा हो सकती है. इस परीक्षा में उम्मीदवारों की तकनीकी जानकारी और योग्यता को परखा जाएगा. कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों को उनके अनुभव और पढ़ाई के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है.इसके बाद उम्मीदवारों का मनोवैज्ञानिक या मानसिक क्षमता टेस्ट भी लिया जा सकता है, जिससे यह देखा जा सके कि उम्मीदवार काम के दबाव और जिम्मेदारी को कितनी अच्छी तरह संभाल सकता है. इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

अंतिम चयन इंटरव्यू और अन्य प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा.इस भर्ती में एक खास शर्त भी रखी गई है. उम्मीदवार का CIBIL स्कोर 680 या उससे ज्यादा होना चाहिए. अगर किसी उम्मीदवार का स्कोर इससे कम है तो उसे जॉइनिंग में परेशानी हो सकती है. इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक कर लेना चाहिए.

कैसे करें आवेदन 

स्टेप 1: सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें.

स्टेप 2: वेबसाइट पर Career या Current Opportunities सेक्शन खोलें.

स्टेप 3: आवेदन लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 4: अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और वैध मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करें.

स्टेप 5: लॉगिन करने के बाद अपनी जरूरी जानकारी सही तरीके से भरें.

स्टेप 6: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.

स्टेप 7: सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और फॉर्म सबमिट कर दें.

स्टेप 8: आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

TAGGED:Bank of BarodaEducation/Career
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ICC ने U-19 वर्ल्ड कप चैम्पियन टीम इंडिया को क्यों नहीं दी पुरस्कार राशि? जानें ICC ने U-19 वर्ल्ड कप चैम्पियन टीम इंडिया को क्यों नहीं दी पुरस्कार राशि? जानें
अगली ख़बर T20 वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत: आज तीन मैच, भारत और अमेरिका के बीच भी मुकाबला T20 वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत: आज तीन मैच, भारत और अमेरिका के बीच भी मुकाबला

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?