शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ऑस्ट्रेलिया के जॉश हेजलवुड को बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, टीम को हुआ नुकस
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - ऑस्ट्रेलिया के जॉश हेजलवुड को बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, टीम को हुआ नुकस

ऑस्ट्रेलिया के जॉश हेजलवुड को बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, टीम को हुआ नुकस

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 6, 2026 5:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
ऑस्ट्रेलिया के जॉश हेजलवुड को बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, टीम को हुआ नुकस
साझा करें

मेलबर्न

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और इसका खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका लगा है. अनुभवी तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम की गेंदबाजी और कमजोर हो गई है.

12 नवंबर को शेफील्ड शील्ड के दौरान हुई हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद से हेजलवुड कोई मैच नहीं खेल सके हैं. इसके बावजूद उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किया गया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम जब श्रीलंका पहुंची, तब भी वह सिडनी में ही रहकर फिटनेस पर काम कर रहे थे. हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच से सिर्फ पांच दिन पहले राष्ट्रीय चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने साफ कर दिया कि हेजलवुड की वापसी अभी दूर है और उनकी फिटनेस प्रक्रिया तेज करना जोखिम भरा होगा.

उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर-8 स्टेज के लिए फिट हो जाएंगे, लेकिन अब संकेत हैं कि उन्हें अभी और समय लगेगा. हम तुरंत कोई रिप्लेसमेंट घोषित नहीं करेंगे और जरूरत के अनुसार बाद में फैसला लेंगे.’ हेजलवुड के बाहर होने से पहले ही कप्तान मिचेल मार्श की टीम को बड़ा झटका लग चुका था क्योंकि पैट कमिंस चोटिल हैं. वहीं मिचेल स्टार्क पिछले साल टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. इस तरह 2011 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब ऑस्ट्रेलिया के ‘बिग थ्री’ तेज गेंदबाजों में से कोई भी वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा.

ये 2 तेज गेंदबाज ही पूरी तरह फिट
फिलहाल टीम के पास जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइस के रूप में पूरी तरह फिट दो मुख्य तेज गेंदबाज हैं. ट्रैवलिंग रिजर्व सीन एबॉट को बाद में टीम में शामिल किया जा सकता है. नाथन एलिस भी चोट से वापसी कर रहे हैं, लेकिन 11 फरवरी को होने वाले ऑस्ट्रेलियाा के पहले मैच में उनका खेलना तय नहीं है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक टिम डेविड और नाथन एलिस ग्रुप स्टेज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, जबकि स्पिनर एडम जाम्पा आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए फिट घोषित किए गए हैं. श्रीलंका की परिस्थितियों को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआती मैचों में स्पिनर्स पर ज्यादा भरोसा जता सकती है.

टीम के पास एडम जाम्पा, मैथ्यू कुह्नमैन और कूपर कोनोली के रूप में शानदार स्पिन विकल्प मौजूद हैं. इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन जैसे सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर टीम को संतुलन देंगे. कप्तान मिचेल मार्श ने कहा कि टीम के पास पर्याप्त गहराई है और खिलाड़ी हालात के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करने को तैयार हैं. वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में 0-3 से हार झेलनी पड़ी. वहीं नीदरलैंड्स के खिलाफ अभ्यास मैच बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा.
रिजर्व: सीन एबॉट.

TAGGED:Josh HazlewoodSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अब ‘फार्मर रजिस्ट्री’ से PM-Kisan के साथ KCC लोन मिलना भी होगा आसान अब ‘फार्मर रजिस्ट्री’ से PM-Kisan के साथ KCC लोन मिलना भी होगा आसान
अगली ख़बर T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में बदलाव, हर्षित राणा चोटिल, मोहम्मद सिराज की एंट् T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में बदलाव, हर्षित राणा चोटिल, मोहम्मद सिराज की एंट्

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?