मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ऑस्ट्रेलियन ओपन: निक किर्गियोस ने एकल से वापस लिया नाम, सिर्फ डबल्स खेलेंगे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - ऑस्ट्रेलियन ओपन: निक किर्गियोस ने एकल से वापस लिया नाम, सिर्फ डबल्स खेलेंगे

ऑस्ट्रेलियन ओपन: निक किर्गियोस ने एकल से वापस लिया नाम, सिर्फ डबल्स खेलेंगे

UB News Network
Last updated: जनवरी 9, 2026 6:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
ऑस्ट्रेलियन ओपन: निक किर्गियोस ने एकल से वापस लिया नाम, सिर्फ डबल्स खेलेंगे
साझा करें

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन एकल वर्ग से अपना नाम वापस ले लिया है। वह सिर्फ डबल्स मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। डबल्स में किर्गियोस थानासी कोकिनाकिस के साथ जोड़ी बना सकते हैं।

किर्गियोस ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम में लिखा, “मैंने इस साल सिर्फ ऑस्ट्रेलियन ओपन डबल्स पर ध्यान देने का फैसला किया है। मैं फिट हूं और कोर्ट पर वापस आ गया हूं, लेकिन 5-सेटर एक अलग चीज है और मैं अभी तक पूरी तरह से तैयार नहीं हूं। यह टूर्नामेंट मेरे लिए सब कुछ है, लेकिन मैं अपनी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को देना चाहूंगा जो अपने पल को यादगार बनाने के लिए तैयार हो। मैं अगले साल वापस आऊंगा और मुकाबला करने के लिए उत्साहित रहूंगा। वहीं मिलते हैं।”

निक ने 2025 में सिर्फ पांच मैच खेले थे। पिछले तीन सालों में सिर्फ छह प्रोफेशनल एकल मैच खेले हैं। पिछले महीने न्यूयॉर्क और दुबई में एग्जिबिशन मैचों की एक सीरीज के साथ उन्होंने आसानी से प्रतियोगिता में वापसी की, फिर उन्हें ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के लिए वाइल्डकार्ड मिला, जहां मंगलवार को पहले राउंड में वह एलेक्जेंडर कोवासेविक से 6-3, 6-4 से हार गए।

इसके अलावा, किर्गियोस और उनके डबल्स पार्टनर, थानासी कोकिनाकिस, बुधवार को ब्रिस्बेन में दूसरे राउंड में फ्रेंच जोड़ी सादियो डौम्बिया और फैबियन रेबोल से हार गए।

किर्गियोस को पिछले कुछ समय में कई गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा है। इससे उनका करियर प्रभावित हुआ है। उनकी रैंकिंग 673 पर आ गई है। पूर्व विंबलडन फाइनलिस्ट ने 2022 के बाद से सिर्फ एक ग्रैंड स्लैम मैच खेला है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में मैथ्यू एबडेन और मैक्स परसेल को सीधे सेटों में हराकर थानासी कोकिनाकिस के साथ पुरुषों का डबल्स खिताब जीता था।

2022 विंबलडन फाइनल में नोवाक जोकोविच से हारने के बाद 30 साल के किर्गियोस की कलाई और घुटने की दो सर्जरी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ओपन डबल्स से उन्हें धमाकेदार वापसी की उम्मीद है।

 

TAGGED:Sports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर वेनेजुएला से ईरान तक ‘डीप स्टेट’ की गूंज, आखिर किसे कहते हैं डीप स्टेट वेनेजुएला से ईरान तक ‘डीप स्टेट’ की गूंज, आखिर किसे कहते हैं डीप स्टेट
अगली ख़बर ठंड–कोहरे का कहर, झारखंड के इस जिले में बच्चों की मौज, बढ़ी छुट्टियों की संख्या ठंड–कोहरे का कहर, झारखंड के इस जिले में बच्चों की मौज, बढ़ी छुट्टियों की संख्या

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?