शुक्रवार, मई 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से

ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से

UB News Network
Last updated: जनवरी 8, 2026 11:24 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से
साझा करें

 स‍िडनी
 पांचवें एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. सिडनी टेस्ट में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर मुहर लगाई. हालांकि मैच का अंत थोड़ा अस्त-व्यस्त रहा, जहां एलेक्स कैरी और कैमरन ग्रीन के बीच विकेटों के बीच दौड़ में गड़बड़ी दिखी. इसके बावजूद ग्रीन ने दो शानदार चौके लगाते हुए 22 रन पर नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई.

यह सीरीज दोनों टीमों की बल्लेबाजी गलतियों से भरी रही, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के मुकाबले कम चूक की और अहम मौकों पर बड़े व्यक्तिगत प्रदर्शन किए. एडिलेड टेस्ट में ही एशेज का फैसला हो गया था. हालांकि आखिरी दो टेस्ट में इंग्लैंड का प्रदर्शन कुछ हद तक बेहतर रहा.

इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम का ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज जीतने का इंतजार और लंबा हो गया है. साल 2011 के बाद से इंग्लैंड अब तक ऑस्ट्रेलियाई की सरजमीं पर एक भी एशेज सीरीज नहीं जीत सका है. सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 160 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन कंगारू टीम ने इसे हासिल कर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. यह ऑस्ट्रेलिया की अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चौथी एशेज सीरीज जीत है.

सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए. यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक रहा, जो उन्होंने एशेज जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर जड़ा. इंग्लैंड की दूसरी पारी 342 रन पर सिमटी, जिसमें हैरी ब्रूक ने 42 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.

इस टेस्ट से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने ऐलान कर दिया था कि यह उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा. टीम ने उन्हें जीत के साथ यादगार विदाई दी. इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट की 160 रन की शानदार पारी की बदौलत 384 रन बनाए थे.

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ट्रेविस हेड ने 166 गेंदों पर 24 चौकों और एक छक्के की मदद से 163 रन की बेहतरीन पारी खेली. कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी 220 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के के साथ 138 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 567 रन बनाकर 183 रन की अहम बढ़त हासिल की.

183 रन से पिछड़कर उतरी इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. जैकब बेथेल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका. बेथेल ने 265 गेंदों में 15 चौके लगाते हुए 154 रन बनाए और अपनी प्रतिभा द‍िखाई. 

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड ने 62 रन की मजबूत शुरुआत दिलाई. हालांकि इसके बाद हेड 29 रन और वेदराल्ड 34 रन बनाकर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर उतरे मार्नस लाबुशेन 37 रन पर रन आउट हुए, जबकि कप्तान स्मिथ 12 रन ही बना सके.

अपने टेस्ट करियर की आखिरी पारी में उस्मान ख्वाजा सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 121 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद एलेक्स कैरी (नाबाद 16) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 22) ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 31.2 ओवर में पांच विकेट से जीत दिला दी और एशेज सीरीज पर कब्जा जमा लिया.

एशेज सीरीज 2025-26 के मैचों के नतीजे 
पहला टेस्ट (पर्थ): ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीता
दूसरा टेस्ट (ब्रिस्बेन): ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीता
तीसरा टेस्ट (एडिलेड): ऑस्ट्रेलिया 82 रन से जीता
चौथा टेस्ट (मेलबर्न): इंग्लैंड 4 विकेट से जीता
पांचवां टेस्ट (सिडनी): ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से जीता

TAGGED:Ashes TestSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अग्निशमन व्यवस्था मजबूत करेगा हरियाणा: 59 नए फायर स्टेशन खोलने की मंजूरी, 200 कर अग्निशमन व्यवस्था मजबूत करेगा हरियाणा: 59 नए फायर स्टेशन खोलने की मंजूरी, 200 कर
अगली ख़बर वेदांता चेयरमैन के बेटे का निधन, 49 साल की उम्र में अग्निवेश की हो गई मौत, अनिल वेदांता चेयरमैन के बेटे का निधन, 49 साल की उम्र में अग्निवेश की हो गई मौत, अनिल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?