मंगलवार, फरवरी 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पीएम मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ में सवाल पूछेंगी चंडीगढ़ की अनन्या शर्मा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पीएम मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ में सवाल पूछेंगी चंडीगढ़ की अनन्या शर्मा

पीएम मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ में सवाल पूछेंगी चंडीगढ़ की अनन्या शर्मा

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 5, 2026 6:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
पीएम मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ में सवाल पूछेंगी चंडीगढ़ की अनन्या शर्मा
साझा करें

चंडीगढ़.

शहर के सरकारी स्कूल की होनहार छात्रा को इस बार परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी से अपने मन की बात रखने का मौका मिलेगा। सेक्टर-20डी स्थित गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल(जीएमएसएसएस) में 9वीं क्लास की छात्रा अनन्या शशर्मा का चयन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बोर्ड परीक्षाओं से पहले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए किया गया है।

देश भर से बच्चों के इस खास कार्यक्रम के लिए 4.5 करोड़ युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।  सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से सिर्फ 36 विद्यार्थियों का प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत लिए चयन हुआ है। दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में अनन्या ने कहा कि वह पिछले तीन चार वर्ष से प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम में चयन को लेकर लगातार कोशिश कर रही थी। पीएम मोदी के बोर्ड परीक्षाओं से पहले बच्चों के बीच तनाव को दूर करने के लिए खास तौर पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस खास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ से सरकारी स्कूल की इस प्रतिभाशाली छात्रा का चयन हुआ है। इन्हें अब परीक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से सीधे बात करने का मौका मिलेगा।

जानकारी अनुसार आगामी छह फरवरी को मोदी के इस कार्यक्रम का देश भर में प्रसारण होने की उम्मीद है। इससे पहले भी चंडीगढ़ के स्कूली होनहारों का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में चयन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए अनन्या शर्मा को चयन की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। शहर के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों से आवेदन और स्क्रूटनी के बाद 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया । फिर मिनिस्ट्री के एक्सपर्ट पैनल के समक्ष शार्टलिस्ट विद्यार्थियों को अपनी बात रखने का मौका मिलता है। प्रत्येक राज्य या यूटी से एक स्टूडेंट का अंतिम लिस्ट में चयन होता है। चंडीगढ़ से अनन्या इस बार की सौभाग्यशाली बेटी बनी हैं।

अनन्या बताती हैं कि उनका परीक्षा पे चर्चा के लिए चयन होने में सबसे अधिक योगदान उनके स्कूल टीचर्स और अभिभावकों का रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल टीचर ज्योत्सना हमेशा ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। स्कूल टीचर हरजीत कौर,जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल शर्मा,डाृयरेक्टर स्कूल एजुकेशन नितिन सिंगला और शिक्षा सचिव ने उन्हें इस बड़े मंच तक आने के लिए काफी प्रेरित किया। अनन्या के पिता सचिन शर्मा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और मां अंजली शर्मा एक प्राइवेट कंपनी में सीनियर आप्रेशंस मैनेजर हैं।

TAGGED:Pariksha Pe CharchaPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया राज्य ऋण संगोष्ठी एवं राज्य फोकस पेपर 2026-27 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया राज्य ऋण संगोष्ठी एवं राज्य फोकस पेपर 2026-27
अगली ख़बर राजधानी लखनऊ के साथ ही रामपुर, अमेठी, ललितपुर और एटा में किया गया अभिनव प्रयोग, राजधानी लखनऊ के साथ ही रामपुर, अमेठी, ललितपुर और एटा में किया गया अभिनव प्रयोग,

ये भी पढ़ें

हिमंत सरमा का बंगाल पर कटाक्ष: ‘असली बाबरी मस्जिद नहीं, अब पुतला बनाकर क्या मिले

हिमंत सरमा का बंगाल पर कटाक्ष: ‘असली बाबरी मस्जिद नहीं, अब पुतला बनाकर क्या मिले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला

भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, वहां बम की धमकी से मचा अलर्ट, जांच तेज

जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, वहां बम की धमकी से मचा अलर्ट, जांच तेज

किसानों की आय बढ़ाने के लिए फार्म पॉन्ड व सहकारिता मॉडल पर जोर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?