शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: एक्ट्रेस संग अवैध संबंध का आरोप, TVK प्रमुख विजय की पत्नी ने मांगा तलाक
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - एक्ट्रेस संग अवैध संबंध का आरोप, TVK प्रमुख विजय की पत्नी ने मांगा तलाक

एक्ट्रेस संग अवैध संबंध का आरोप, TVK प्रमुख विजय की पत्नी ने मांगा तलाक

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 27, 2026 6:37 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
एक्ट्रेस संग अवैध संबंध का आरोप, TVK प्रमुख विजय की पत्नी ने मांगा तलाक
साझा करें

 चेंगलपट्टू

तमिलनाडु के फेमस एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है। चेंगलपट्टू स्थित फैमिली कोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने विजय पर एक अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। संगीता ने इसी आधार पर तलाक की मांग की है। यह मामला राज्य की राजनीतिक और फिल्म जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। हालांकि, इस पर विजय का कोई बयान नहीं आया है।

थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम एक श्रीलंकाई तमिल मूल की हैं, जो लंदन में पली-बढ़ीं। उनकी मुलाकात 1996 में हुई जब संगिता विजय की फिल्म पूवे उनक्कागा देखकर उनकी फैन बन गईं। लंदन से चेन्नई आकर उन्होंने विजय से फिल्म के सेट पर मिलने का फैसला किया। विजय उस समय उभरते सितारे थे और संगिता की सरलता व प्रशंसा से प्रभावित हुए। उन्होंने संगिता को घर बुलाया, जहां उनके माता-पिता एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा ने उन्हें बहुत पसंद किया। दोनों परिवारों की सहमति से प्यार की यह कहानी शादी तक पहुंची।

विजय-संगीता की शादी और 2 बच्चे
25 अगस्त 1999 को विजय और संगीता ने ग्रैंड वेडिंग की, जिसमें हिंदू रीति-रिवाज अपनाए गए। यह एक रोमांटिक और पारिवारिक मंजूरी वाली शादी थी, जो फैन से जीवनसाथी बनने की मिसाल बनी। शादी के बाद संगिता ने मीडिया से दूरी बनाई रखी और घरेलू जीवन को प्राथमिकता दी। वह परिवार की देखभाल करती रहीं।

विजय और संगीता के 2 बच्चे हैं। पहला बेटा जेसन संजय विजय है, जो 2000 में पैदा हुआ और फिल्म वेट्टैकारन में पिता के साथ छोटा रोल कर चुका है। दूसरी बेटी दिव्या साशा है, जो 2005 में हुई। वह थेरी फिल्म में नजर आ चुकी है। बच्चे भी प्राइवेट लाइफ जीते हैं, लेकिन कभी-कभी पिता की फिल्मों में कैमियो किए।

राजनीति में विजय की एंट्री
थलापति विजय ने 2 फरवरी 2024 को अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की स्थापना की। लंबे समय से अपनी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले विजय ने भ्रष्टाचार-मुक्त शासन, युवाओं के लिए अवसर और तमिलनाडु की संस्कृति-हित की रक्षा का वादा करते हुए यह कदम उठाया। उन्होंने घोषणा की कि वे सिनेमा से संन्यास लेकर पूरी तरह राजनीति में सक्रिय होंगे। उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ उनके राजनीतिक सफर का प्रतीक है। 2024 में अपनी पहली बड़ी रैली में लाखों समर्थकों के सामने भाषण देकर उन्होंने DMK और BJP जैसी पार्टियों पर निशाना साधा। अब 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में वे DMK के खिलाफ मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।

 

TAGGED:EntertainmentTVK chief Vijay
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर आकिब नबी का कहर, रणजी में 60 विकेट और 7 फाइफर… सौरव गांगुली ने चयनकर्ताओं से उठा आकिब नबी का कहर, रणजी में 60 विकेट और 7 फाइफर… सौरव गांगुली ने चयनकर्ताओं से उठा
अगली ख़बर नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, उत्तराखंड में प्रशासन की देखरेख में नामकरण नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, उत्तराखंड में प्रशासन की देखरेख में नामकरण

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?