सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: दोस्ती के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, भोपाल पुलिस ने शुरू की जांच
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - दोस्ती के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, भोपाल पुलिस ने शुरू की जांच

दोस्ती के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, भोपाल पुलिस ने शुरू की जांच

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 24, 2026 6:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
दोस्ती के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, भोपाल पुलिस ने शुरू की जांच
साझा करें

भोपाल

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की तर्ज पर मप्र की राजधानी भोपाल में मुस्लिम युवतियों द्वारा हिंदू युवतियों के मतांतरण और देह व्यापार में ढकेलने की कोशिश का सनसनीखेज मामला भोपाल में सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवती और उसके गिरोह ने रोजगार के नाम पर जरूरतमंद युवतियों से दोस्ती गांठी। उन्हें सहारा दिया और फिर भरोसा जीतकर उन्हें अपने भाई और प्रेमी के सामने परोस दिया। इतना ही नहीं, उन पीड़िताओं को जिस्मफरोशी के दलदल में फंसाया और फिर  ने किया दुष्कर्म धर्मांतरण का दबाव बनाया।

दो पीड़िताओं ने की शिकायत 

दो पीड़िताओं की शिकायत पर बागसेवनिया थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार अमरीन खान उर्फ माहिरा नाम की महिला ऐशबाग क्षेत्र की रहने वाली है। वह इस गिरोह की सरगना है। फिलहाल वह सागर रॉयल विला में किराये से रहती है और आशिमा मॉल में संचालित एक स्पा सेंटर से जुड़ी है। हिंदू युवक चंदन यादव से उसका प्रेम संबंध है और उसे भी अमरीन ने धर्मातरित  कर मुस्लिम बना लिया है।

तलाकशुदा है पीड़िता

पहली पीड़िता एक 30 वर्षीय तलाकशुदा महिला है और दो बच्चों की मां है। वह केटरिंग का काम करती थी। वर्ष 2024 में आशिमा माल में उसका संपर्क अमरीन से हुआ था। तब अमरीन ने उसे घर में दस हजार रुपये में बेबीसिटर की नौकरी का प्रस्ताव दिया। पीड़िता ने उसे स्वीकार किया और कुछ दिन बाद अमरीन के साथ उनके घर में ही रहने लगी।

पीड़िता से अलग-अलग जगह दुष्कर्म

इसी दौरान मौका पाकर अमरीन के प्रेमी चंदन ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसके बाद अमरीन ने उसे जहांगीराबाद निवासी दोस्त चानू और फिर अहमदाबाद ले जाकर अपने भाई यासिर को सौंपा। इतना ही नहीं अमरीन और चंदन ने पीड़िता को नमाज पढ़ने, बुर्का पहनने पर भी मजबूर किया और और मुस्लिम युवक से उसके पुनर्विवाह का दबाव डाला। फरवरी 2025 में पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से छूटी थी।

ब्यूटीशियन को भी फांसा

इसी तरह की शिकायत छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक ब्यूटीशियन ने की है। उसने बताया कि एक दोस्त के जन्मदिन पर उसकी मुलाकात अमरीन की भाभी संजना से हुई थी। तब उसे संजना के मुस्लिम होने की जानकारी नहीं थी। संजना ने उसे बेहतर नौकरी के लालच में आशिमा मॉल में अमरीन से मिलवाया था। उसी के जरिए वह अमरीन के प्रेमी चंदन के संपर्क में आई।

बार-बार दुष्कर्म, मतांतरण के लिए दबाव

वहां पहले चंदन ने उससे जबरन संबंध बनाए, फिर अमरीन के भाई बिलाल और अहमदाबाद में यासिर ने शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने जब अपनी सहेली संजना से इसकी शिकायत की तो मालूम हुआ कि वह स्वंय अमरीन के भाई हैदर से शादी कर जन्नत बन चुकी है। संजना भी उससे कहने लगी कि कुछ नहीं होता, मैं भी हिन्दू से मुसलमान बनी हूं।

पाटियों में छोटे कपडे पहनाकर ले जाते

अमरीन और चंदन ने जमकर पीड़िता को प्रताड़ित किया। उसे पार्टियों में छोटे कपड़े पहनाकर ले जाते थे। अमरीन उसे किसी मुस्लिम युवक से शादी करने का दबाव बनाती थी, साथ ही दोनों उसे कुरान पढ़ने को कहते थे। पीड़िता से कहती थी कि हमारे यहां के लडके अच्छे रहते है वह लडकियों को मारते नहीं है, शराब नहीं पीते है तुम भी हमारा धर्म अपना लो और हमारे यहां के लडके से शादी कर लो।

 

 

TAGGED:Bhopal rape caseMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इडली की कीमत ₹315, यात्रियों ने जताई नाराजगी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इडली की कीमत ₹315, यात्रियों ने जताई नाराजगी
अगली ख़बर बड़े तालाब पर अतिक्रमण का आरोप: सांसद ने अधिकारियों से मांगा हिसाब बड़े तालाब पर अतिक्रमण का आरोप: सांसद ने अधिकारियों से मांगा हिसाब

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?