शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: अखड़ार तालाब हत्याकांड का खुलासा: उमरिया पुलिस ने सुलझाई युवक की हत्या की गुत्थी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - जबलपुर - अखड़ार तालाब हत्याकांड का खुलासा: उमरिया पुलिस ने सुलझाई युवक की हत्या की गुत्थी

अखड़ार तालाब हत्याकांड का खुलासा: उमरिया पुलिस ने सुलझाई युवक की हत्या की गुत्थी

UB News Network
Last updated: मार्च 9, 2026 1:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
अखड़ार तालाब हत्याकांड का खुलासा: उमरिया पुलिस ने सुलझाई युवक की हत्या की गुत्थी
साझा करें

आरोपियों द्वारा युवक के साथ मारपीट कर तालाब के पानी में डुबाकर कर दी थी हत्या

विधि विरुद्ध बालक सहित कुल 09 आरोपियों के विरूद्ध थाना चंदिया में हुआ प्रकरण दर्ज

प्रकरण में मुख्य आरोपी पंकज कोल गिरफ्तार एवं विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया

उमरिया

 पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी व अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया सीताराम के निर्देशन / मार्गदर्शन एवं अनु. अधि. पुलिस उमरिया पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में थाना चंदिया व कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.03.2026 को ग्राम झापी चौकी बिलासपुर निवासी घर से गुम हुये 19 वर्षीय युवक की हत्या के प्रकरण का खुलासा कर प्रकरण के आरोपी पंकज कोल को गिरफ्तार एवं विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है । घटना एवं कार्यवाही का विवरण निम्मानुसार है –

दिनांक 02.03.2026 को होली त्यौहार के अवसर पर ग्राम अखडार में बाजार लगा हुआ था। बाजार में शाम लगभग 07:00 बजे कृष्णा कोल एवं प्रिंस उर्फ सौरभ कोल निवासी ग्राम ताला बरखेड़ा का अखडार के निवासी पंकज कोल एवं विधि विरुद्ध बालक से एक युवती से बातचीत को लेकर विवाद हो गया था  जिस कारण दोनों पक्षों के बीच गाली गलौच व मारपीट हुई, इसके बाद कृष्णा कोल एवं प्रिंस वहां से चले गये और रात्रि 08-09 बजे कृष्णा कोल, प्रिंस एवं जमुना कोल अपने अन्य साथियों के साथ ग्राम अखडार स्थित हनुमान तालाब के पास पहुंचे और विधि विरुद्ध बालक व पंकज कोल को बुलाकर विवाद का निपटारा एवं माफी मांगने की बात करने लगे। इसी दौरान फिर दोनों पक्षों के बीच पुनः वाद-विवाद एवं मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान पंकज कोल ने हाथ में पहने हुए कड़े से प्रहार कर जमुना कोल के चेहरे पर चोट पंहुचाई गयी । मारपीट से बचने के लिए जमुना कोल तालाब में कूद गया, जिसके पीछे पंकज कोल एवं उसके कुछ साथी भी तालाब में उतर गए और जमुना को पकड़कर पानी में डुबोते हुए मारपीट की। कुछ समय बाद जब वह अचेत हो गया तो आरोपीगण उसे तालाब के पानी में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

 मामले में मृतक के परिजनो ने चौकी बिलासपुर में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर अनु. अधि. पुलिस उमरिया पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मामले में संबंधित लोगो से बारीकी से पूछताछ कर प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यो के अधार पर घटनाक्रम का पता लगाया साथ ही संदेहियों की पहचान की । दिनांक 05.03.2026 को मृतक की तलाश के दौरान तालाब में शव मिला जिसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही की गई ।

 प्रकरण में शामिल मुख्य आरोपी पंकज कोल निवासी ग्राम अखडार क़ो गिरफ्तार एवं विधि विरुद्ध बालक  निवासी ग्राम अखडार क़ो अभिरक्षा में लेकर न्यायालय पेश किया गया है अन्य 07 फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही जारी है ।

घटना में जप्त हथियार-  आरोपी पंकज कोल के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त लोहे का कड़ा जप्त किया गया है।

TAGGED:Madhya PradeshUmaria police
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर कांग्रेस ने याद दिलाया- इराक की भारत ने की थी 100 करोड़ की मदद कांग्रेस ने याद दिलाया- इराक की भारत ने की थी 100 करोड़ की मदद
अगली ख़बर अब किम जोंग से पंगा लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने हजारों सैनिकों की शुरू कर दी मिलिट्री अब किम जोंग से पंगा लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने हजारों सैनिकों की शुरू कर दी मिलिट्री

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?