मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: चुनावी मैदान में अकाली दल का नया दांव, मुफ्त गेहूं और सस्ती दाल का किया बड़ा वाद
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - चुनावी मैदान में अकाली दल का नया दांव, मुफ्त गेहूं और सस्ती दाल का किया बड़ा वाद

चुनावी मैदान में अकाली दल का नया दांव, मुफ्त गेहूं और सस्ती दाल का किया बड़ा वाद

UB News Network
Last updated: मार्च 14, 2026 1:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
साझा करें

गुरदासपुर.

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित गांव लोधीनंगल के खेल स्टेडियम में एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया, डा. दलजीत सिंह चीमा, सुच्चा सिंह लंगाह सहित अन्य उपस्थित रहे।

सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि पंजाबियों के दिल की धड़कन है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सबसे अधिक विकास बादल सरकार के समय हुआ है। अकाली दल की सोच है कि पंजाब तभी उन्नति करेगा, जब यहां पर भाईचारा बनी रहेगी। लेकिन कुछ पार्टियां लोगों के धर्म के नाम पर लड़ाकर राज करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ के दौरान न केंद्र सरकार ने कुछ दिया और न ही पंजाब सरकार ने कुछ दिया, अगर लोगों के साथ खड़ा था तो वह अकाली दल। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकार आने पर एक महीने के भीतर लोगों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। सरकार आने पर फिर से हर महीने 30 किलो गेहूं व 20 रुपये किलो दाल दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा, “गांवों में कंक्रीट की गलियां व नालियां बनाई जाएंगी। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज और एक वेटरनरी कालेज खोला जाएगा। हर जिले में एक स्किल कॉलेज खोला जाएगा, जहां से लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

SC के आदेश के बावजूद पक्के तौर पर DGP नहीं लगा रही सरकार: मजीठिया
मजीठिया ने कहा कि मुझे जेल में भेजने के बाद भी मुख्यमंत्री को यह चिंता थी कि जेल में क्या खाता है। कभी मेरे आलू-बैंगन खाने का जिक्र करते थे तो कभी सिरहाने का। उन्होंने कहा कि जितने भी पे कमिशन लागू हुए सभी प्रकाश सिंह बादल ने किए। सबसे अधिक वेतन व डीए बादल सरकार के समय में मिला। लेकिन आज डीजीपी व चीफ सेक्रेटरी तो पूरे भत्ता लेता हैं, लेकिन कर्मचारियों को कुछ नहीं मिलता।
उन्होंने आगे कहा, “जब अकाली दल द्वारा गरीब लोगों के लिए आटा दाल स्कीम शुरू की गई तो मुख्यमंत्री का कहना था कि लोगों को आटा दाल की जरूरत है, लेकिन अब चुनाव नजदीक आते ही गेहूं के साथ-साथ दाल, तेल आदि भी देने की बात कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि पंजाब में आज तक पक्का डीजीपी नहीं लग सका। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर होने के बाद पक्के तौर पर डीजीपी नहीं लगा रही।

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर दुर्ग में 247 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ, राज्य शासन ने दी हरी झंडी दुर्ग में 247 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ, राज्य शासन ने दी हरी झंडी
अगली ख़बर बच्चों की कलम से: क्या आपको भी क्रिकेट पसंद है मेरी तरह?

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?