शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 14 साल बाद सैमसंग को पीछे छोड़ ऐपल ने बनाई स्मार्टफोन बाजार में सबसे बड़ी स्थिति
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - 14 साल बाद सैमसंग को पीछे छोड़ ऐपल ने बनाई स्मार्टफोन बाजार में सबसे बड़ी स्थिति

14 साल बाद सैमसंग को पीछे छोड़ ऐपल ने बनाई स्मार्टफोन बाजार में सबसे बड़ी स्थिति

UB News Network
Last updated: जनवरी 13, 2026 2:27 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
14 साल बाद सैमसंग को पीछे छोड़ ऐपल ने बनाई स्मार्टफोन बाजार में सबसे बड़ी स्थिति
साझा करें

नई दिल्ली
Apple ने सैमसंग और दूसरे एंड्रॉयड प्लेयर्स को पछाड़ दिया है. इसके साथ ही Apple 2025 में दुनिया का टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. इसकी वजह iPhone 17 सीरीज की जबरदस्त डिमांड है. पिछले 14 सालों में ये पहला मौका है जब अमेरिकी स्मार्टफोन ब्रांड Apple ने सैमसंग को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्पॉट हासिल किया है. 

काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, टॉप 5 ब्रांड्स की लिस्ट में ऐपल ने सबसे ज्यादा ईयर-ऑन-ईयर (पिछले साल के मुकाबले इस साल) ग्रोथ हासिल की है. कंपनी 20 परसेंट ग्लोबल मार्केट शेयर के साथ टॉप स्पॉट पर पहुंच गई है. 

2025 में जमकर हुई iPhone की बिक्री

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल के मुकाबले 2025 में ऐपल की ग्रोथ 10 परसेंट हुई है. इसका मुख्य कारण iPhone 17 सीरीज की सफलता है, जो सितंबर 2025 में लॉन्च हुई है. इसके साथ ही iPhone 16 सीरीज की सेल भी एक बड़ा कारण है, जिसकी वजह से ऐपल को इतनी ग्रोथ मिलती है. 

हर बार ये देखा गया है कि ऐपल के नए मॉडल्स के लॉन्च होने पर पुराने मॉडल्स की सेल बढ़ जाती है. इसकी वजह iPhone के पुराने मॉडल्स की कीमत का कम होना और उन पर मिलने वाली डील्स हैं. पिछले साल iPhone 16 भारत का बेस्ट सेलिंग फोन रहा है. 

2025 की आखिरी तिमाही में ऐपल ने सबसे ज्यादा बिक्री की है. ऐपल को प्रीमियम डिवाइसेस की मांग बढ़ने का भी फायदा मिला है. पिछले कुछ वक्त से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि ऐपल बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की रेस में सैमसंग को पछाड़ देगा. वहीं सैमसंग का मार्केट शेयर अब 19 परसेंट रह गया है.
 
सैमसंग के अलावा टॉप-5 में कौन से ब्रांड हैं?

पिछले साल के मुकाबले इस साल कंपनी ने 5 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. कंपनी की A-सीरीज और Galaxy S25 सीरीज की अच्छी डिमांड की वजह से ब्रांड की सेल बढ़ी है. प्रीमियम सेगमेंट में Galaxy Z Fold 7 की मांग ठीक-ठाक रही है. हालांकि, दुनिया के कुछ एरिया में कंपनी को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. 

सैमसंग और ऐपल के अलावा टॉप 5 लिस्ट में चीनी ब्रांड्स शामिल हैं. तीसरी पोजिशन पर Xiaomi है जिसका ग्लोबल मार्केट शेयर 13 फीसदी है. वहीं Vivo और Oppo क्रमशः चौथे और पांचवे नंबर पर हैं. Vivo की 3 परसेंट ग्रोथ हुई है, जबकि ओपो का मार्केट शेयर गिरा है.

TAGGED:Apple -SamsungTechnology
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर नहीं दिखेगी हरियाणा की झांकी गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर नहीं दिखेगी हरियाणा की झांकी
अगली ख़बर बिहार कैबिनेट से वकीलों को तोहफा और कई विभागों में होंगी भर्तियां बिहार कैबिनेट से वकीलों को तोहफा और कई विभागों में होंगी भर्तियां

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?