सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सुपर ओवर में हार के बाद अफगानिस्तान टीम को झटका, परफॉर्मेंस एनालिस्ट हुआ अस्वस्थ
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - सुपर ओवर में हार के बाद अफगानिस्तान टीम को झटका, परफॉर्मेंस एनालिस्ट हुआ अस्वस्थ

सुपर ओवर में हार के बाद अफगानिस्तान टीम को झटका, परफॉर्मेंस एनालिस्ट हुआ अस्वस्थ

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 14, 2026 7:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
सुपर ओवर में हार के बाद अफगानिस्तान टीम को झटका, परफॉर्मेंस एनालिस्ट हुआ अस्वस्थ
साझा करें

 नई दिल्ली
   
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. फिर उसे साउथ अफ्रीका ने उसे डबल सुपर ओवर में हरा दिया. दो हार के चलते अफगानी टीम अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है. ग्रुप-डी में मौजूद अफगानिस्तान को अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कनाडा का सामना करना है.

अफगानिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए ना सिर्फ ये दोनों मैच जीतने होंगे, बल्कि इस ग्रुप में बाकी नतीजे भी उनके अनुकूल होने चाहिए. इस सबके बीच अफगानी टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट केसी रामा सुब्रमणियन को नई दिल्ली में हल्का दिल का दौरा पड़ा. डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गयाा.

कैसी है सुब्रमणियन की सेहत?
डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की और अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. टीम सूत्रों के मुताबिक उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और वे रिकवरी कर रहे हैं. चेन्नई से ताल्लुक रखने वाले केसी रामा सुब्रमणियन अफगानिस्तान टीम के भीतर एक अहम सदस्य माने जाते हैं और स्पोर्ट्स एनालिटिक्स कंपनी के डायरेक्टर भी हैं.

यह घटना उस बेहद रोमांचक मुकाबले के कुछ ही दिन बाद हुई, जिसमें अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ ऐतिहासिक मैच खेला था. वो मुकाबला दो सुपर ओवर तक चला और खिलाड़ियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से थका देने वाला रहा. अफगानिस्तान की टीम ने शानदार लड़ाई लड़ी, लेकिन बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. उस मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज का प्रदर्शन चर्चा में रहा.

अफगानी टीम पर शुरुआती दो हारों के बाद दबाव बढ़ गया है और सुपर-8 की राह मुश्किल नजर आ रही है. अफगानिस्तान अब 16 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूएई के खिलाफ अपना अगला ग्रुप मुकाबला खेलेगा. टीम के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा माना जा रहा है. फिर उसे 19 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कना़डा से मुकाबला करना है.

अफगानिस्तान का फुल स्क्वॉड: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, फजलहक फारूकी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक, नूर अहमद और अब्दुल्ला अहमदजई.

TAGGED:Afghanistan teamSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1 शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1
अगली ख़बर सुपर ओवर में हार के बाद अफगानिस्तान टीम को झटका, परफॉर्मेंस एनालिस्ट हुआ अस्वस्थ सुपर ओवर में हार के बाद अफगानिस्तान टीम को झटका, परफॉर्मेंस एनालिस्ट हुआ अस्वस्थ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?