शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: देवरिया, संभल और वाराणसी में प्रशासन का एक्शन, मजार और सरकारी जमीन पर बने मकान ध
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - देवरिया, संभल और वाराणसी में प्रशासन का एक्शन, मजार और सरकारी जमीन पर बने मकान ध

देवरिया, संभल और वाराणसी में प्रशासन का एक्शन, मजार और सरकारी जमीन पर बने मकान ध

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 3:01 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
देवरिया, संभल और वाराणसी में प्रशासन का एक्शन, मजार और सरकारी जमीन पर बने मकान ध
साझा करें

 संभल/देवरिया/वाराणसी
   
उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में सोमवार को बुलडोजर एक्शन हुआ. संभल, देवरिया और वाराणसी में प्रशासन ने अवैध निर्माण को ढहा दिया. संभल में जहां हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी कस्बे में गाटा संख्या-1608 की सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई हुई. वहीं, देवरिया शहर में रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित अब्दुल गनी शाह बाबा की 50 साल पुरानी मजार को कोर्ट के आदेश पर गिराया जा रहा है. जबकि, वाराणसी के दालमंडी में ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है. यहां सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है. 

आपको बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान जारी है. संभल में सरकारी जमीन को खाली कराने के लिए बुलडोजर पहुंचा है, तो वहीं वाराणसी की दालमंडी में ध्वस्तीकरण के बाद मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है. देवरिया में भी अवैध मजार पर बुलडोजर की कार्रवाई दूसरे दिन जारी रही.

सोमवार, 12 जनवरी की सुबह संभल प्रशासन ने हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी कस्बे में गाटा संख्या 1608 की सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की है. प्रशासन की टीम सोमवार को 810 वर्ग मीटर भूमि पर बने अवैध मकानों को गिराने बुलडोजर के साथ पहुंची. यहां खाद के गड्ढों और ग्राम समाज के लिए आरक्षित 1700 वर्ग मीटर जमीन पर अयूब हसन और कामिल समेत अन्य लोगों ने कब्जा कर आठ मकान बना लिए थे.

संभल में अल्टीमेटम के बाद ध्वस्तीकरण

संभल में धारा 67 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 12 जनवरी तक अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी थी. नायब तहसीलदार बबलू कुमार और लेखपालों की पैमाइश के बाद  कुछ मकान मालिकों ने खुद ही हथौड़े चलाकर निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया था. आठ में से तीन मकानों का मामला हाईकोर्ट में होने और तीन के खुद टूटने के बाद, अब प्रशासन की टीम शेष दो मकानों पर कार्रवाई कर रही है. इलाके में भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं.

वाराणसी और देवरिया में भी एक्शन

वाराणसी के दालमंडी इलाके में भी हलचल तेज है, जहां बुलडोजर ने एंट्री कर ली है. यहां मलबे को हटाने के साथ ही चिन्हित भवनों को गिराने की तैयारी पूरी कर ली गई है. जल्द ही बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण शुरू होगा. उधर, देवरिया में अवैध मजार के खिलाफ बुलडोजर का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा.प्रशासन का साफ संदेश है कि सरकारी जमीनों पर किए गए किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा.

मालूम हो कि देवरिया की एसडीएम कोर्ट ने मजार को सरकारी बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बना बताया था. आदेश के बाद रविवार को तीन बुलडोजर लगाकर इसे गिराया गया. ध्वस्तीकरण की ये कार्रवाई दूसरे दिन सोमवार को भी चली. इस दौरान प्रशासन और पुलिस के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे.

वाराणसी के मुस्लिम बहुल्य दालमंडी मार्केट में काशी विश्वनाथ मार्ग चौड़ीकरण परियोजना को लेकर कार्रवाई हुई. यहां बुलडोजर से कई और भवनों को तोड़ा जाएगा. चौड़ीकरण के तहत 650 मीटर लंबे इस बाजार को 17.4 मीटर यानी लगभग 60 फीट तक चौड़ा किया जाना है. इससे पहले यहां 184 मकान और दुकान को नोटिस दिया गया था. प्रशासन का दावा है कि सबको पूरा मुआवजा मिलेगा. 

TAGGED:Bulldozer Actiontop-newsUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर चिराग पासवान पटना में बोले- बंगाल-असम में NDA की सरकार तय चिराग पासवान पटना में बोले- बंगाल-असम में NDA की सरकार तय
अगली ख़बर सिंहस्थ-2028 की तैयारिया, संजय दुबे ने खुद वाहन चलाकर प्रोजेक्ट स्थलों का निरीक् सिंहस्थ-2028 की तैयारिया, संजय दुबे ने खुद वाहन चलाकर प्रोजेक्ट स्थलों का निरीक्

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?