शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: अभय सिंह चौटाला का विवादित बयान: भारत में नेपाल-बांग्लादेश जैसे आंदोलन की बात, B
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - अभय सिंह चौटाला का विवादित बयान: भारत में नेपाल-बांग्लादेश जैसे आंदोलन की बात, B

अभय सिंह चौटाला का विवादित बयान: भारत में नेपाल-बांग्लादेश जैसे आंदोलन की बात, B

UB News Network
Last updated: जनवरी 2, 2026 5:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
अभय सिंह चौटाला का विवादित बयान: भारत में नेपाल-बांग्लादेश जैसे आंदोलन की बात, B
साझा करें

नई दिल्ली  
नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों में आंदोलन के जरिए हुए सत्ता परिवर्तन पर भारत में भी कई नेताओं ने दिलचस्पी दिखाई थी। अब इस लिस्ट में भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने सुझाव दिया है कि पड़ोसी देशों की तरह भारत में भी एक ऐसा ही आंदोलन होना चाहिए, जिससे वर्तमान में मौजूद केंद्र सरकार को सत्ता से हटाया जा सके। चौटाला के इस बयान के सामने आए के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा की तरफ से इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया गया।
 
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने चौटाला के वीडियो के ऊपर तंज कसते हुए इसे संवैधानिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी ‘आंबेडकर के संविधान के खिलाफ जाने की इच्छा’ को दर्शाती है। यह दिखाता है कि उनका लोकतंत्र की प्रक्रिया में विश्वास कितना कम है। पूनावाला ने कहा, “वह सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए लोकतंत्र के खिलाफ जाने के लिए तैयार हैं, उनका यह बयान दर्शाता है कि विपक्षी दल राष्ट्रीय हित के ऊपर अपना हित रख रहे हैं।”

क्या कहा था चौटाला ने?
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अभय सिंह चौटाला एक सभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें चौटाला ने कहा कि पड़ोसी देशों में युवाओं के नेतृ्त्व में हुए इन प्रदर्शनों को आदर्श बनाकर भारत की वर्तमान सत्ता को हटाना चाहिए। उन्होंने कहा, “श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश में जिस तरह से युवाओं ने सरकार को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया है, भारत में भी हमें उसी तरह से रणनीति बनानी होगी। ऐसी रणनीति जिससे मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाया जा सके।”

चौटाला के इस बयान के बाद हरियाणा की राजनीति में भी माहौल गर्म हो गया। राज्य के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने चौटाला के इन बयानों की आलोचना की। अभय सिंह का जिक्र करते हुए बेदी ने उनके परिवार के राजनीतिक इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका यह बयान भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल की विरासत का हवाला देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संघर्ष का सम्मान किया जाना चाहिए, न कि उसे कमजोर किया जाना चाहिए।

 

TAGGED:Abhay Singh Chautala's
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राज्यपाल डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई- रिक्शे राज्यपाल डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई- रिक्शे
अगली ख़बर टीम इंडिया की संभावित XI पर आकाश चोपड़ा का बड़ा खुलासा, इस गेंदबाज़ की हो सकती ह टीम इंडिया की संभावित XI पर आकाश चोपड़ा का बड़ा खुलासा, इस गेंदबाज़ की हो सकती ह

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?