रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: एबी रोड की पहचान बदल गई: इंदौर के महापौर ने रोड का नाम अटल बिहारी वाजपेयी रोड रख
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - AB Road - एबी रोड की पहचान बदल गई: इंदौर के महापौर ने रोड का नाम अटल बिहारी वाजपेयी रोड रख

एबी रोड की पहचान बदल गई: इंदौर के महापौर ने रोड का नाम अटल बिहारी वाजपेयी रोड रख

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 25, 2025 9:55 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
एबी रोड की पहचान बदल गई: इंदौर के महापौर ने रोड का नाम अटल बिहारी वाजपेयी रोड रख
साझा करें

इंदौर 

इंदौर से होकर गुजरने वाले आगरा-बॉम्बे रोड की सालों पुरानी पहचान यानी एबी रोड अब बदल दी गई है। इसका नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया गया है। इस बात की जानकारी शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने बताया कि MIC (निगम परिषद) की हुई बैठक में एबी रोड का नामकरण भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल बिहारी मार्ग किए जाने का निर्णय लिया गया। बता दें कि देश आज पूर्व पीएम की जयंती मना रहा है और ऐसे में एमआईसी ने उन्हें याद करते हुए यह फैसला लिया।

भार्गव ने आगे कहा कि अटल जी की जयंती के अवसर पर लिया गया यह निर्णय उनके राष्ट्रसेवा, विचारों एवं योगदान के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अटलजी ने राजनीति को गरिमा दी थी, इसी वजह से इंदौर की एक प्रमुख पहचान का नाम अब उनके नाम पर रखने का फैसला लिया गया है। भार्गव ने बताया कि यह निर्णय उनके विचारों और राष्ट्रसेवा को सच्ची श्रद्धांजलि है। हालांकि एक रोचक बात यह है कि भले ही आगरा-बॉम्बे रोड का नाम बदल दिया गया हो, लेकिन उसका प्रचलित नाम अब भी एबी रोड रह सकता है, क्योंकि अटल बिहारी का शॉर्ट नाम भी एबी रोड होगा, ऐसे में लोग अपनी आदतानुसार अटल बिहारी रोड को भी एबी रोड कह सकेंगे।

एबी रोड की पहचान अटलजी के नाम पर करने की वजह बताते हुए MIC की तरफ से कहा गया कि अटलजी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देशभर के मार्गों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का जो ऐतिहासिक कार्य किया था, वह अतुलनीय है और उनके इसी योगदान को देखते हुए उनके जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए यह फैसला किया गया है। बता दें कि देशभर के गांवों में पक्की सड़क का निर्माण करने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अटलजी के कार्यकाल में ही आई थी, जिसके बाद ना केवल गांव में रहने वाले लोगों का शहर तक आना-जाना आसान हो गया, बल्कि देश की आर्थिक गति को भी नए पंख लग गए।

क्या लिखा है आदेश में?

इस बारे में महापौर व निगम परिषद अध्यक्ष की तरफ से जारी आदेश में लिखा गया, ‘आगरा-बॉम्बे रोड का नामकरण ‘अटल बिहारी मार्ग’ किए जाने के संबंध में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव का पत्र दिनांक 24.12.2025 एवं आयुक्त का पत्र क्रमांक 532 दिनांक 24.12.2025 पर विचार किया गया। चर्चा की गई। विचारोपरान्त महापौर के पत्र दिनांक 24.12.2025 एवं आयुक्त के पत्र के संलग्न संक्षेपिका में दर्शाई स्थिति एवं चर्चा के प्रकाश में वर्तमान में आगरा-बॉम्बे रोड़ जो कि, ए.बी. रोड़ के नाम से प्रचलन में है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के द्वारा देश भर में मार्गो को मुख्य मार्गों से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य अपने कार्यकाल में किया गया जो कि अतुलनीय है। इस योगदान को दृष्टिगत रखते हुए उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि ज्ञापित करते हुए ए.बी. रोड़ का नामकरण “अटल बिहारी मार्ग” किए जाने की स्वीकृति निगम परिषद स्वीकृति की प्रत्याशा में सर्वसम्मति से दी जाती है। पुष्टि हेतु प्रकरण निगम परिषद के समक्ष रखा जाए। आयुक्त नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें।’

TAGGED:AB RoadMadhya Pradeshइंदौर
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर वर्ल्ड कप 2027 में फिर दिखेगा विराट का जलवा, भारत के लिए सबसे भरोसेमंद मैच विनर वर्ल्ड कप 2027 में फिर दिखेगा विराट का जलवा, भारत के लिए सबसे भरोसेमंद मैच विनर
अगली ख़बर कड़ाके की सर्दी ने बढ़ाई परेशानी, राजस्थान में पारा 7 डिग्री तक गिरा कड़ाके की सर्दी ने बढ़ाई परेशानी, राजस्थान में पारा 7 डिग्री तक गिरा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?