सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ पंजाब में AAP का जोरदार प्रदर्शन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ पंजाब में AAP का जोरदार प्रदर्शन

मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ पंजाब में AAP का जोरदार प्रदर्शन

UB News Network
Last updated: जनवरी 5, 2026 5:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ पंजाब में AAP का जोरदार प्रदर्शन
साझा करें

अमृतसर.

मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ और इसे कमजोर किए जाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में हजारों मनरेगा मजदूरों ने हिस्सा लिया. प्रदर्शन का नेतृत्व फतेहगढ़ साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक लखबीर सिंह राय ने किया.

प्रदर्शन में शामिल हुए मनरेगा मजदूर

प्रदर्शन में दलित, गरीब और मजदूर वर्ग से जुड़े बड़ी संख्या में मनरेगा कामगार शामिल हुए. लखबीर सिंह राय और आम आदमी पार्टी पंजाब की एससी विंग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह जीपी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. सभी ने एक सुर में कहा कि जब तक मजदूर विरोधी वीबी जी राम जी कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. सभा को संबोधित करते हुए विधायक लखबीर सिंह राय ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी राम जी करने के जरिए राजनीति कर रही है और इस योजना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है.

‘पूरे पंजाब में आंदोलन करेगी AAP’

गुरप्रीत सिंह जीपी ने कहा कि पिछले 12 साल में मोदी सरकार ने पंजाब को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने युवाओं, महिलाओं और उद्योगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए और पंजाब के फंड रोककर विकास में बाधाएं पैदा कीं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मनरेगा मजदूरों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी पूरे पंजाब में बड़ा और तेज आंदोलन शुरू करेगी.

TAGGED:AAP ProtestPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर खेलते समय प्रेशर IED पर रखा पैर, ग्रामीण इलाके में मासूम गंभीर घायल खेलते समय प्रेशर IED पर रखा पैर, ग्रामीण इलाके में मासूम गंभीर घायल
अगली ख़बर मुकुंदपुर टाइगर सफारी प्रबंधन पर उठे सवाल, मादा तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप मुकुंदपुर टाइगर सफारी प्रबंधन पर उठे सवाल, मादा तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?