रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: टीजीएफ में शामिल हुए आमिर खान, बोले-खेल व्यक्तित्व और जीवन को बदलने की रखता है त
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - टीजीएफ में शामिल हुए आमिर खान, बोले-खेल व्यक्तित्व और जीवन को बदलने की रखता है त

टीजीएफ में शामिल हुए आमिर खान, बोले-खेल व्यक्तित्व और जीवन को बदलने की रखता है त

UB News Network
Last updated: जनवरी 20, 2026 5:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
टीजीएफ में शामिल हुए आमिर खान, बोले-खेल व्यक्तित्व और जीवन को बदलने की रखता है त
साझा करें

मुंबई
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने ‘द गोल्फ फाउंडेशन’ (टीजीएफ) के 18वें सालाना गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। यह इवेंट ऐतिहासिक बंबई प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में आयोजित किया गया। इस दौरान आमिर खान ने बच्चों के जीवन में खेल के महत्व पर जोर दिया। अभिनेता का मानना है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हर बच्चा अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने ला सकता है और अपने जीवन में स्थायी बदलाव कर सकता है। कार्यक्रम में खेल, बॉलीवुड, व्यापार और समाजसेवा के क्षेत्र से कई प्रमुख अतिथियों ने हिस्सा लिया।

आमिर खान ने कहा, “खेल केवल मनोरंजन या प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व और जीवन को बदलने की ताकत रखता है। खेल हमें धैर्य, विनम्रता और मुश्किलों का सामना करने की ताकत सिखाता है और ये गुण जीवन के हर क्षेत्र में काम आते हैं।” टीजीएफ के 26 साल के काम को सराहते हुए आमिर खान ने कहा, ”यह संस्था बच्चों को केवल खेल तक पहुंच ही नहीं देती, बल्कि उन्हें खुद पर विश्वास और जीवन में सफल होने का अवसर भी देती है।”

यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक बंबई प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में आयोजित किया गया। इसमें संगीतकार राघव सच्चर, नगर निगम के आयुक्त कैलाश शिंदे, वार्नर ब्रिस के प्रबंध निदेशक अर्जुन नोहवार और साशी रेड्डी, आयकर विभाग के दिलीप शर्मा और बीएमडब्ल्यू नवनीत मोटर्स के जॉन विलकॉक्स सहित कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को खेल के अवसर प्रदान करना और उनके विकास के लिए फंड जुटाना था।

आमिर खान ने इस अवसर पर कहा कि खेल का सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर बच्चे जीवन में न केवल बेहतर खिलाड़ी बन सकते हैं, बल्कि आत्मविश्वासी और जिम्मेदार व्यक्ति भी बन सकते हैं। द गोल्फ फाउंडेशन की स्थापना 2000 में अमित लूथरा ने की थी। वे खुद राष्ट्रीय गोल्फ चैंपियन रह चुके हैं और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हैं। उन्होंने गोल्फ को केवल विशेष वर्ग तक सीमित समझने की सोच को बदलने का लक्ष्य रखा।

अमित लूथरा ने कहा, “जब हमने शुरुआत की थी, तो लक्ष्य सीधा और आसान था कि किसी भी बच्चे की प्रतिभा उसकी परिस्थितियों से सीमित न हो। आज 26 साल बाद भी यही उद्देश्य है, लेकिन जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हम सिर्फ गोल्फ खिलाड़ी नहीं बना रहे हैं, बल्कि ऐसे व्यक्ति तैयार कर रहे हैं जिनमें अनुशासन, चरित्र और जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने की क्षमता हो।”

 

TAGGED:Aamir KhanSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मां और बेटी दोनों की सेहत पर चुपचाप वार कर रहा एनीमिया मां और बेटी दोनों की सेहत पर चुपचाप वार कर रहा एनीमिया
अगली ख़बर दलाल स्ट्रीट में हाहाकार: सेंसेक्स में 1000+ अंकों की गिरावट, निफ्टी 50 भी लाल न दलाल स्ट्रीट में हाहाकार: सेंसेक्स में 1000+ अंकों की गिरावट, निफ्टी 50 भी लाल न

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?