शुक्रवार, फरवरी 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: फोन से आधार वेरिफिकेशन हुआ आसान: फुल वर्जन ऐप लॉन्च, क्या-क्या बदला और कैसे करें
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - फोन से आधार वेरिफिकेशन हुआ आसान: फुल वर्जन ऐप लॉन्च, क्या-क्या बदला और कैसे करें

फोन से आधार वेरिफिकेशन हुआ आसान: फुल वर्जन ऐप लॉन्च, क्या-क्या बदला और कैसे करें

UB News Network
Last updated: जनवरी 28, 2026 10:22 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
फोन से आधार वेरिफिकेशन हुआ आसान: फुल वर्जन ऐप लॉन्च, क्या-क्या बदला और कैसे करें
साझा करें

 नई दिल्ली

UIDAI ने आखिरकार आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस फुल वर्जन में ऐप में कुछ नए फीचर्स को जोड़ा गया है। बता दें कि अपडेट के बाद ऐप का लुक भी काफी बदल गया है और ऑप्शंस की जगह में भी बदलाव हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले X पर UIDAI की ओर से पोस्ट कर जानकारी दी गई थी कि 28 जनवरी को आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि अभी तक आधार ऐप में यूजर के पास अपना आधार डिजिटली शेयर करने का ऑप्शन तो था लेकिन किसी और का आधार वेरिफाई नहीं किया जा सकता था। चलिए आधार के फुल वर्जन ऐप के बारे में डिटेल में जानते हैं।

करें 28 जनवरी तक का इंतजार

UIDAI की ओर से आधार ऐप के फुल वर्जन के आने की जानकारी 28 जनवरी के लिए दी गई थी। ऐसे में यह अपडेट एक दिन पहले आया है। संभव है कि 28 जनवरी को भी UIDAI की ओर से अपडेट पुश किया जाए और जिन कुछ फीचर्स के ऑप्शन ऐप से हटाए गए हैं, उन्हें एक्टिवेट करके फिर से पेश किया जाए। ऐसे में आधार ऐप के लिए अपडेट को चेक करते रहें।

क्या कुछ बदल गया नए आधार ऐप में?

आधार ऐप के फुल वर्जन में काफी नए बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे पहले तो इस ऐप के लुक्स और फीचर्स में बदलाव देखने को मिले हैं। इसके अलावा सबसे बड़ा अपडेट ऐप में QR कोड स्कैनर का मिलना है। इसकी मदद से आप किसी के भी डिजिटल आधार को स्कैन कर वेरिफाई कर पाएंगे कि आधार असली है या नकली। इसके बाद आप चाहें, तो सामने वाले की आधार से जुड़ी डिटेल्स को भी चेक कर पाएंगे। इस फीचर का इस्तेमाल उन जगहों पर होगा, जहां लोगों की पहचान वेरिफाई करने की जरूरत पड़ती है जैसे कि होटल। इसके बाद अब लोगों को आधार की फिजिकल कॉपी कहीं भी सबमिट नहीं करनी पड़ेगी।

घट गए कुछ ऑप्शन

आधार ऐप में नए अपडेट के बाद सिर्फ फीचर शामिल ही नहीं हुए हैं बल्कि कुछ फीचर्स को हटा भी लिया गया है। इसमें नाम और ईमेल आईडी को अपडेट करने के ऑप्शन शामिल हैं, जो कि नए ऐप पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। बता दें कि पुराने ऐप में सर्विसेज सेक्शन में ये दोनों फीचर दिखाई देते थे लेकिन अपडेट के बाद से सर्विसेज सेक्शन में सिर्फ मोबाइल नंबर अपडेट, पता अपडेट करने का ऑप्शन दिख रहा है। UIDAI ने आधार की फुल वर्जन ऐप के लिए 28 जनवरी का समय दिया था। ऐसे में हो सकता है कि ये ऑप्शन 28 जनवरी को एक्टिवेट करके ऐप में शामिल किए जाएं। बता दें कि पुराने आधार ऐप में ये दो ऑप्शन सिर्फ दिखाई देते थे। इन पर टैप करके लिखा आता था कि फीचर जल्द ऐप में शामिल किए जाएंगे।

कैसे पाएं नया आधार ऐप?

नया आधार ऐप इस्तेमाल करने के लिए मौजूदा आधार ऐप यूजर्स को अपने फोन में इस ऐप को अपडेट करना होगा। इसके लिए एंड्रॉयड यूजर्स प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स ऐप स्टोर पर जाकर Aadhaar सर्च कर सकते हैं और उसके सामने मौजूद अपडेट के ऑप्शन पर टैप कर सकते हैं। इसके बाद आधार ऐप को खोल कर आप उसके नए लुक्स और ऑप्शंस का अनुभव ले सकेंगे।

बता दें कि अगर आप अभी तक आधार ऐप इस्तेमाल नहीं कर रहे थे, तो ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से ऐप इंस्टॉल करने पर आपके फोन में उसका अपडेटेड वर्जन ही इंस्टॉल होगा।

कैसे वेरिफाई करें दूसरों की पहचान या आधार?

जैसा कि हमने बताया आधार ऐप के फुल वर्जन में सबसे बड़ा बदलाव दूसरों के आधार को वेरिफाई करने के ऑप्शन का शामिल होना था। इसे इस्तेमाल करने के लिए अपने फोन पर आधार ऐप को खोल लें। इसके बाद:

    होम पेज पर दिखाई दे रहे QR कोड स्कैन करने के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    इसके बाद किसी के आधार QR कोड को अपने फोन से स्कैन करें।
    किसी के आधार को स्कैन करते ही आपको दिखाई देगा कि सामने वाले का आधार वैलिड है या नहीं?
    इसके बाद अगर आप चाहें तो View Details बटन पर क्लिक करके सामने वाले की डीटेल्स चेक कर सकते हैं।

TAGGED:Aadhaar appTechnology
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर भारत में T20 विश्व कप 2026: बांग्लादेशी मीडिया के लिए ICC ने सीमित कवरेज की घोषण भारत में T20 विश्व कप 2026: बांग्लादेशी मीडिया के लिए ICC ने सीमित कवरेज की घोषण
अगली ख़बर छत्तीसगढ़: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ओबेरॉय और हयात जैसी बड़ी संस्थाओं में काम छत्तीसगढ़: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ओबेरॉय और हयात जैसी बड़ी संस्थाओं में काम

ये भी पढ़ें

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?