मंगलवार, फरवरी 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: Aadhaar ऐप को मिलेगा फुल वर्जन, लॉन्च से पहले जान लें UIDAI के नए फीचर्स
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - Aadhaar ऐप को मिलेगा फुल वर्जन, लॉन्च से पहले जान लें UIDAI के नए फीचर्स

Aadhaar ऐप को मिलेगा फुल वर्जन, लॉन्च से पहले जान लें UIDAI के नए फीचर्स

UB News Network
Last updated: जनवरी 27, 2026 5:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 सप्ताह पहले
Aadhaar ऐप को मिलेगा फुल वर्जन, लॉन्च से पहले जान लें UIDAI के नए फीचर्स
साझा करें

नई दिल्ली

28 जनवरी 2026 को UIDAI नए आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च होने जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद UIDAI ने X पर पोस्ट करके दी है। इस लॉन्च को UIDAI आधार ऐप का फुल वर्जन बता रहा है। इसका मतलब है कि मौजूदा आधार ऐप में नए फीचर्स 28 जनवरी को अनलॉक हो सकते हैं। अपने पोस्ट में UIDAI ने जिस बात को सबसे ज्यादा हाईलाइट किया है उसके मुताबिक आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च होने के बाद किसी को भी अपने साथ आधार कार्ज फिजिकल तौर पर लेकर नहीं चलना पड़ेगा। इस ऐप के लॉन्च के बाद लोग सिर्फ अपने मोबाइल के जरिए होटल जैसी जगहों पर चेक-इन कर पाएंगे।

कैसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल?

अगर किसी वजह से आपने अभी तक आधार ऐप का इस्तेमाल करना शुरू नहीं किया है, तो बता दें कि इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। चाहे आपके पास एंड्रॉयड फोन हो या आईफोन, आप इसे गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को इस तरह बनाया गया है कि कम पढ़े-लिखे लोग या बुजुर्ग भी इसे आसानी से समझ सकें और इस्तेमाल कर सकें। ऐप को सेटअप करते हुए आपको तस्वीरों के जरिए भी बताया जाता है कि आप अपने आधार ऐप को कैसे सेटअप कर सकते हैं। इस ऐप में अपना आधार नंबर दर्ज करके, एक ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करके और उसके बाद चेहरे को स्कैन कर ऐप को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या होगा आधार ऐप के फुल वर्जन में?

सरकार लंबे समय से आधार ऐप से जुड़े कुछ फीचर्स लाने के बारे में बात कर रही थी। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द लॉन्च होने वाले आधार ऐप के फुल वर्जन में दूसरों के आधार वेरिफाई करने का ऑप्शन शामिल हो सकता है। दरअसल अभी तक आधार ऐप का लोग इस्तेमाल अपना आधार कार्ड शेयर करने के लिए कर सकते थे। फिलहाल UIDAI की ओर से ऐसी कोई दूसरी ऐप शेयर नहीं की गई थी, जहां किसी के द्वारा QR कोड के रूप में शेयर होने वाला आधार कार्ड को वेरिफाई किया जा सके।

ऐसे में उम्मीद है कि इस फीचर को आधार के फुल वर्जन ऐप में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि इसके बाद आधार एक ऐप के रूप में आपके फोन पर मौजूद रहेगा और होटल जैसी जगहों पर, जहां आधार वेरिफाई करने की जरूरत पड़ती है वहां इस ऐप के जरिए ही सारा काम हो पाएगा।

आधार फुल वर्जन में जुड़ेंगे नए एडिटिंग फीचर्स?

बता दें कि आधार ऐप लोगों को अपने आधार से जुड़े कुछ सुधार खुद करने की सुविधा देता है। इसमें अभी तक मोबाइल नंबर और पता एडिट करने का फीचर दिया जा चुका है। हालांकि फिलहाल ऐप में नाम और ईमेल अपडेट करने का ऑप्शन एक्टिव नहीं हुआ है। ऐसी संभावना है कि आधार ऐप के फुल वर्जन में नाम और ईमेल अपडेट करने का ऑप्शन भी एक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद लोग आधार ऐप से ही नाम, पता, नंबर और ईमेल जैसी चीजों को अपडेट कर पाएंगे।

क्यों बनाया गया आधार ऐप?

आधार ऐप मूल रूप से आधार को डिजिटल बनाने का एक तरीका है। इस ऐप के चलते लोगों को अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी या कार्ड को साथ लेकर चलने या कहीं जमा करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि यह ऐप सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। इसके जरिए यूजर को अपने आधार पर ज्यादा कंट्रोल भी मिलता है और यूजर आधार से जुड़े कई काम बिना सेंटर पर जाए सीधा घर बैठे ही ऐप की मदद से कर सकता है।

TAGGED:Aadhaar appTechnologyUIDAI
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सबालेंका नाराज: ऑस्ट्रेलियन ओपन के नए नियमों में फिटनेस ट्रैकर्स पर रोक सबालेंका नाराज: ऑस्ट्रेलियन ओपन के नए नियमों में फिटनेस ट्रैकर्स पर रोक
अगली ख़बर अग्निकांड का मंजर: बंगाल के दो गोदामों में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी अग्निकांड का मंजर: बंगाल के दो गोदामों में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ये भी पढ़ें

हिमंत सरमा का बंगाल पर कटाक्ष: ‘असली बाबरी मस्जिद नहीं, अब पुतला बनाकर क्या मिले

हिमंत सरमा का बंगाल पर कटाक्ष: ‘असली बाबरी मस्जिद नहीं, अब पुतला बनाकर क्या मिले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला

भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, वहां बम की धमकी से मचा अलर्ट, जांच तेज

जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, वहां बम की धमकी से मचा अलर्ट, जांच तेज

किसानों की आय बढ़ाने के लिए फार्म पॉन्ड व सहकारिता मॉडल पर जोर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?