शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मैच से पहले टूटा टीम पर दुखों का पहाड़, कोच के अचानक निधन से क्रिकेट जगत सन्न
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - मैच से पहले टूटा टीम पर दुखों का पहाड़, कोच के अचानक निधन से क्रिकेट जगत सन्न

मैच से पहले टूटा टीम पर दुखों का पहाड़, कोच के अचानक निधन से क्रिकेट जगत सन्न

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 27, 2025 10:56 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
मैच से पहले टूटा टीम पर दुखों का पहाड़, कोच के अचानक निधन से क्रिकेट जगत सन्न
साझा करें

नई दिल्ली 
क्रिकेट जगत उस समय सन्न पड़ गया, जब बांग्लादेश प्रीमियर लीग यानी बीपीएल के एक मैच से पहले एक टीम के असिस्टेंट कोच का निधन हो गया। बीपीएल टीम ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली जाकी का मैच शुरू होने से चंद मिनट पहले निधन हो गया। संभवतः उनको हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी जान चली गई। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के लिए भी सपोर्ट स्टाफ के तौर पर काम कर महबूब अली जाकी के निधन की पुष्टि खुद बोर्ड ने की है। बीपीएल टीम ने भी आधिकारिक तौर पर कोच जाकी के निधन का जानकारी दे दी है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने सोशल मीडिया पर बताया, “बोर्ड, BCB गेम डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के स्पेशलिस्ट पेस बॉलिंग कोच और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) T20 2026 में ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली ज़की (59) के निधन पर गहरा दुख जताता है। आज, 27 दिसंबर 2025 को सिलहट में दोपहर करीब 1:00 बजे उनका निधन हो गया। फास्ट बॉलिंग और बांग्लादेश क्रिकेट के विकास में महबूब अली जाकी के समर्पण और अमूल्य योगदान को बहुत सम्मान और आभार के साथ याद किया जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस बहुत बड़े नुकसान की घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और पूरी क्रिकेट बिरादरी के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।”

बांग्लादेश प्रीमियर लीग यानी बीपीएल 2026 की शुरुआत 26 दिसंबर से हुई है, लेकिन अगले ही दिन यानी 27 दिसंबर को एक बहुत बुरी खबर इस लीग से जुड़ी हुई सामने आई। ढाका कैपिटल्स टीम के असिस्टेंट कोच महबूब अली जाकी मैच से पहले मैदान पर गिर पड़े। महबूब अली जाकी मैच से पहले टीम को तैयारी करा रहे थे। इसी दौरान वह मैदान पर गिर पड़े। उनको मैदान पर सीपीआर दिया गया, लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ। जल्द ही एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बीपीएल 2026 का तीसरा लीग मैच ढाका कैपिटल्स वर्सेस राजशाही वॉरियर्स के बीच सिलहेट में खेला जाना था। एक बजे से ये मैच था। मैच के लिए तैयारी हो रही थी। इसी बीच कोच जाकी मैदान पर अचानक गिर पड़े और फिर उठ नहीं सके।

 

TAGGED:SportsThe cricket worldtop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर महाराष्ट्र के शोलापुर से 53 मजदूरों को आज़ादी दिलाई, प्रतापगढ़ पुलिस ने किया रेस महाराष्ट्र के शोलापुर से 53 मजदूरों को आज़ादी दिलाई, प्रतापगढ़ पुलिस ने किया रेस
अगली ख़बर पाकिस्तान की आपत्तियाँ बेअसर, भारत ने चिनाब नदी पर नई परियोजना को दी मंजूरी पाकिस्तान की आपत्तियाँ बेअसर, भारत ने चिनाब नदी पर नई परियोजना को दी मंजूरी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?