गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: जेपी गंगा पथ पर फुट ओवरब्रिज साथ बनेगा वेंडिंग जोन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - जेपी गंगा पथ पर फुट ओवरब्रिज साथ बनेगा वेंडिंग जोन

जेपी गंगा पथ पर फुट ओवरब्रिज साथ बनेगा वेंडिंग जोन

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 13, 2026 7:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
जेपी गंगा पथ पर फुट ओवरब्रिज साथ बनेगा वेंडिंग जोन
साझा करें

पटना.

पटना नगर निगम की ओर से पटना में करीब 36 वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं. इनमें से पांच वेंडिंग जोन को अतिक्रमण मुक्त कर जमीन को विकसित किया जा रहा है. इसके अलावा शहर के अलग-अलग अंचलों में जरूरत के अनुसार 32 नए वेंडिंग जोन भी बनाए जा रहे हैं. इससे निगम को भी आय होगी. खासकर दीघा गोलंबर के पास रेलवे ब्रिज के किनारे खाली जमीन पर अतिक्रमण है. इसे हटाकर एरिया को साफ किया जा रहा है.

अतिक्रमण हटाने का काम शुरू
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार से ही अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. करीब 55 हजार वर्गफुट जमीन में मिट्टी भरकर समतल किया जाएगा. जेपी गंगा पथ पर लग रही दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही थीं. उन्हें यहां व्यवस्थित तरीके से बसाया जाएगा. गंगा पथ पर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी होने से अक्सर जाम की समस्या रहती थी. पार्किंग बनने से इस समस्या से राहत मिलेगी.

लोगों को दी जायेंगी ये सुविधाएं भी
पटना में वेंडिंग जोन के साथ फुट ओवरब्रिज, पीने का पानी, पार्किंग, टॉयलेट समेत अन्य जरूरी सुविधाएं भी दी जायेंगी. जानकारी के मुताबिक, पाटलिपुत्र अंचल में आने वाले खटाल गली को अतिक्रमण मुक्त कर करीब 36 हजार वर्गफुट वर्गाकार जमीन खाली कराई गई है. इस एरिया का नाम ‘द स्क्वायर स्ट्रीट’ रखा गया है. इसी एरिया में काठपुल मंदिर और मदरसा गली के पास भी वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी चल रही है.

पटना जंक्शन के पास भी बनेगा वेंडिंग जोन
पटना जंक्शन के आस-पास के इलाके को भी डेवलप किया जा रहा है. पुराने मल्टी लेवल पार्किंग के बगल में प्रेस गली को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. यहां भी वेंडिंग जोन डेवलप किया जा रहा है. नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि एमएलसीपी के बगल में जंक्शन एरिया के वेंडरों को शिफ्ट किया जायेगा.

नगर आयुक्त ने क्या बताया?
नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया, दीघा गोलंबर के पास करीब 55 हजार वर्गफुट जमीन पर आधुनिक वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है. यहां जेपी गंगा पथ के वेंडरों को व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने की सुविधा दी जाएगी. शहर के अन्य वेंडिंग जोन में भी वेंडर अपनी सुविधा के अनुसार जगह ले सकते हैं. वेंडर कार्ड के माध्यम से उन्हें बिहार सरकार की आठ योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा. यह व्यवस्था वेंडरों के लिए सुरक्षित और बेहतर विकल्प साबित होगी.

TAGGED:BiharGanga Path
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर झारखंड HC का आदेश: JPSC 14वीं सिविल सर्विस के परीक्षार्थी अब कर सकेंगे ऑफलाइन आव झारखंड HC का आदेश: JPSC 14वीं सिविल सर्विस के परीक्षार्थी अब कर सकेंगे ऑफलाइन आव
अगली ख़बर खुशखबरी! गेहूं और चीनी निर्यात पर सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को होगा सीधा फायद

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?