रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: होली पर बिहार में चर्लपल्ली से रक्सौल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - होली पर बिहार में चर्लपल्ली से रक्सौल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

होली पर बिहार में चर्लपल्ली से रक्सौल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 20, 2026 6:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
होली पर बिहार में चर्लपल्ली से रक्सौल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
साझा करें

मोतिहारी.

होली के अवसर पर घर जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने चर्लपल्ली से रक्सौल के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रेलवे ने अधिसूचना जारी कर समय-सारिणी घोषित कर दी है। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि होली पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों के अलावा भी आवश्यकता अनुसार अन्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

चर्लपल्ली–रक्सौल होली स्पेशल
गाड़ी संख्या 07005 चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल ट्रेन रांची, बोकारो, धनबाद, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन 23 व 28 फरवरी तथा 1 मार्च को चर्लपल्ली से रात 22:00 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन 03:50 बजे धनबाद, 10:50 बजे बरौनी और 13:33 बजे दरभंगा रुकते हुए शाम 16:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

रक्सौल–चर्लपल्ली होली स्पेशल
वापसी में गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल–चर्लपल्ली स्पेशल का परिचालन 26 फरवरी तथा 3 व 4 मार्च को किया जाएगा। यह ट्रेन रक्सौल से 03:15 बजे खुलेगी और 07:10 बजे दरभंगा, 09:30 बजे बरौनी तथा 16:00 बजे धनबाद रुकते हुए अगले दिन 19:40 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल का भी विस्तार
इसके अलावा गाड़ी संख्या 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन, जो गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतीहारी, मुजफ्फरपुर और बरौनी के रास्ते चल रही है, उसके परिचालन का विस्तार भी होली स्पेशल के रूप में किया गया है। गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल का परिचालन 6 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। वहीं 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन 9 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने निर्धारित समय और ठहराव के अनुसार चलाई जाएगी। होली के मौके पर इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से बिहार और झारखंड समेत अन्य राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

TAGGED:BiharSpecial Train
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- स्पष्ट नीति और शुद्ध नीयत से बदला प्रदेश का प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- स्पष्ट नीति और शुद्ध नीयत से बदला प्रदेश का प
अगली ख़बर उत्तर प्रदेश अब बीमारू नहीं, फ्रंट रनर स्टेटः सीएम योगी उत्तर प्रदेश अब बीमारू नहीं, फ्रंट रनर स्टेटः सीएम योगी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?