शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: IPL में RCB–राजस्थान रॉयल्स को झटका? होम मैचों को लेकर BCCI का अल्टीमेटम
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - IPL में RCB–राजस्थान रॉयल्स को झटका? होम मैचों को लेकर BCCI का अल्टीमेटम

IPL में RCB–राजस्थान रॉयल्स को झटका? होम मैचों को लेकर BCCI का अल्टीमेटम

UB News Network
Last updated: जनवरी 21, 2026 4:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
IPL में RCB–राजस्थान रॉयल्स को झटका? होम मैचों को लेकर BCCI का अल्टीमेटम
साझा करें

नई दिल्ली
IPL 2026 को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मंगलवार 20 जनवरी को एक डेडलाइन भी दे दी है। बीसीसीआई ने राजस्थान और बेंगलुरु की टीमों को अपने मैच जयपुर और बेंगलुरु में आयोजित करने का या नहीं? इसको लेकर 27 जनवरी तक बताना होगा। इन्हीं दो टीमों के होम ग्राउंड पर संशय है, क्योंकि जयपुर के सवाई मान सिंह को इसलिए मेजबानी नहीं मिल पाएगी, क्योंकि राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव नहीं हुए हैं। वहीं, बेंगलुरु में आईपीएल 2025 के विनिंग सेलिब्रेशन के बाद जो हुआ था, उसके कारण वहां आरसीबी अपने मैच आयोजित नहीं करेगी। भले ही कर्नाटक सरकार ने स्टेडियम को सशर्त हरी झंडी दी है, लेकिन वह शर्त डराने वाली है।

रिपोर्ट की मानें तो राजस्थान रॉयल्स अपने होम मैच पुणे में खेल सकती है, जबकि आरसीबी डीवाई पाटिल स्टेडियम में पांच और रायपुर में दो होम गेम आयोजित करा सकती है। हालांकि, नवी मुंबई में मैच आयोजित कराने के लिए आरसीबी को मुंबई इंडियंस से एनओसी लेनी होगी, क्योंकि आईपीएल के नियमों के मुताबिक, एक शहर में दो टीमों के मैच आयोजित नहीं हो सकते हैं। रिपोर्ट में आगे ये भी बताया गया है कि आईपीएल 2026 का शेड्यूल तब सामने आएगा, जब तमिलनाडु, असम और बंगाल की चुनाव तिथि सामने आ जाएंगी।

उधर, कर्नाटक सरकार के कानून से आरसीबी डर गई है। आरसीबी भले ही यह दिखाने की कोशिश कर रही हो कि वह बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही अपने होम गेम आयोजित करना चाहती है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है, क्योंकि इस रिपोर्ट में बीसीसीआइ के सूत्र ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने वहां हुई घटना (जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी) के बाद एक कानून पास किया है, जिसमें कहा गया है कि कोई मैच या कार्यक्रम स्टेडियम में हो रहा है तो उसके आसपास की बाहरी रोड पर भी कोई घटना होती है तो उसके लिए आयोजक ही जिम्मेदार होंगे। यही कारण है कि आरसीबी के मालिक इस कानून से डरे हुए हैं।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है और फाइनल मुकाबला 31 मई को आयोजित होगा। चेन्नई, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई (वानखेड़े), कोलकाता, अहमदाबाद, न्यूचंडीगढ़, हैदराबाद, धर्मशाला, विशाखापट्टनम, गुवाहाटी, जयपुर, बेंगलुरु, पुणे, रायपुर, रांची, नवी मुंबई (डीवाई पाटिल) और तिरुअनंतपुरम में आईपीएल के मैचों का आयोजन हो सकता है।

 

TAGGED:RCB and RajasthanSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गणतंत्र दिवस पर सीएम साय जिले में करेंगे ध्वजारोहण गणतंत्र दिवस पर सीएम साय जिले में करेंगे ध्वजारोहण
अगली ख़बर चन्नी ने भाजपा का ऑफर ठुकराकर कांग्रेस पर जताई अटूट निष्ठा चन्नी ने भाजपा का ऑफर ठुकराकर कांग्रेस पर जताई अटूट निष्ठा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?