मंगलवार, मार्च 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: इंग्लैंड के दिग्गज की बड़ी सलाह: एशेज में मात के बाद रवि शास्त्री को कोच बनाने क
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - Ravi Shastri - इंग्लैंड के दिग्गज की बड़ी सलाह: एशेज में मात के बाद रवि शास्त्री को कोच बनाने क

इंग्लैंड के दिग्गज की बड़ी सलाह: एशेज में मात के बाद रवि शास्त्री को कोच बनाने क

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 25, 2025 10:45 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
इंग्लैंड के दिग्गज की बड़ी सलाह: एशेज में मात के बाद रवि शास्त्री को कोच बनाने क
साझा करें

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया में एक और निराशाजनक एशेज दौरे के बाद इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम पर दबाव बढ़ता जा रहा है। उन पर लगातार सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने ब्रेंडन मैकुलम की जगह रवि शास्त्री को मुख्य कोच बनाने का सुझाव दिया है। मोंटी पनेसर के अनुसार, रवि शास्त्री इंग्लैंड के मुख्य कोच के रूप में एक ऐसा विकल्प साबित हो सकते हैं जो ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराने की मानसिकता रखते हैं।
 
इंग्लैंड के 11 दिनों के भीतर एशेज हारने और दो टेस्ट शेष रहते हुए 0-3 से पिछड़ने के बाद पनेसर का मानना ​​है कि टॉप लीडरशिप में बदलाव जरूरी है। वे मानते हैं कि रवि शास्त्री इंग्लैंड के मुख्य कोच के लिए पूरी तरह से फिट हैं।

पत्रकार रवि बिष्ट के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड को ऐसे कोच की जरूरत है जो ऑस्ट्रेलिया को उनकी ही परिस्थितियों में रणनीतिक और मानसिक दोनों तरह से हराने का तरीका जानता हो। पनेसर ने कहा, “आपको सोचना होगा, ऑस्ट्रेलिया को हराने का सही तरीका कौन जानता है? ऑस्ट्रेलिया की मानसिक, शारीरिक और रणनीतिक कमजोरियों का फायदा कैसे उठाया जाए? मुझे लगता है कि रवि शास्त्री को इंग्लैंड का अगला मुख्य कोच बनना चाहिए। ”

पनेसर का रवि शास्त्री को इंग्लैंड का मुख्य कोच बनाए जाने का सुझाव पूरी तरह से उनके रिकॉर्ड पर आधारित है। शास्त्री के मुख्य कोच रहते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी जीती। रवि शास्त्री के कार्यकाल में भारत ने पहली बार 2018-19 में इस सीरीज में अपना कब्जा जमाया। साल 2020-21 में भी रवि शास्त्री की कोचिंग में भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जीत हासिल की।

बता दें कि मैकुलम को मई 2022 में इंग्लैंड का मुख्य कोच तब बनाया गया था, जब इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से 4-0 से एशेज सीरीज हार गया था। कोच बनने के बाद मैकुलम ने कप्तान बेन स्टोक्स के साथ मिलकर टीम में शुरुआती बदलाव किए थे, जिसका पहले पॉजिटिव रिजल्ट आया था। इंग्लैंड ने मैकुलम की कोचिंग में अपने पहले 11 टेस्ट मैचों में से 10 जीते थे, लेकिन बाद में वह लय थम गई। इंग्लैंड ने अपने अगले 33 मैचों में से 16 में हार का सामना किया है।

TAGGED:Ravi ShastriSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ठिठुरन बढ़ेगी! छत्तीसगढ़ में 3 दिन में लुढ़केगा पारा, उत्तर-मध्य हिस्सों में शीत ठिठुरन बढ़ेगी! छत्तीसगढ़ में 3 दिन में लुढ़केगा पारा, उत्तर-मध्य हिस्सों में शीत
अगली ख़बर बसपा परिवार में खुशियों की बहार: आकाश आनंद के घर नन्हीं परी का आगमन, मायावती ने बसपा परिवार में खुशियों की बहार: आकाश आनंद के घर नन्हीं परी का आगमन, मायावती ने

ये भी पढ़ें

यशवंत कुमार का संदेश: सभी खेल स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करे

यशवंत कुमार का संदेश: सभी खेल स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करे

चिरायु टीम ने दिया एक परिवार को नया जीवन, जन्मजात विकृति से जूझ रहे बच्चे को मिल

पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रति

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?