रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बंगाल चुनाव से पहले TMC को बड़ा तोहफा, अभिनेत्री पर्णो मित्रा पार्टी में शामिल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - राजनीति - बंगाल चुनाव से पहले TMC को बड़ा तोहफा, अभिनेत्री पर्णो मित्रा पार्टी में शामिल

बंगाल चुनाव से पहले TMC को बड़ा तोहफा, अभिनेत्री पर्णो मित्रा पार्टी में शामिल

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 26, 2025 11:53 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
बंगाल चुनाव से पहले TMC को बड़ा तोहफा, अभिनेत्री पर्णो मित्रा पार्टी में शामिल
साझा करें

 कोलकाता

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावी साल की शुरुआत से पहले ही नेताओं के एक से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा चुकी बंगाली अभिनेत्री पर्णो मित्रा ने पार्टी छोड़ दी. पर्णो मित्रा ने बीजेपी छोड़कर अब सूबे की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध टीवी फेस पर्णो मित्रा ने शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान औपचारिक रूप से टीएमसी की सदस्यता ग्रहण कर ली. टीएमसी जॉइन करने के बाद पर्णो ने अपने बीजेपी में शामिल होने के फैसले को गलती बताया है. उन्होंने कहा कि अब उन गलतियों को सुधारने का समय है.

बंगाली अभिनेत्री पर्णो ने ममता बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी जॉइन करने को अपने लिए बड़ा अवसर भी बताया.  उन्होंने बीजेपी को लेकर कहा कि छह साल पहले मैंने बीजेपी जॉइन की थी. वहां चीजें ठीक नहीं थीं. गौरतलब है कि पर्णो मित्रा पश्चिम बंगाल में टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं. पर्णो ने 2019 में बीजेपी जॉइन कर अपने राजनीतिक सफर का आगाज किया था.

बीजेपी ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पर्णो को उम्मीदवार भी बनाया था. हालांकि, पर्णो मित्रा तब चुनाव हार गई थीं. पर्णो मित्रा को पिछले बंगाल चुनाव में बीजेपी ने बारानगर विधानसभा सीट से टिकट दिया था. तब पर्णो मित्रा को टीएमसी उम्मीदवार से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. चुनाव प्रचार के दौरान उनके काफिले पर हमले की घटना भी हुई थी, जिसके बाद सियासत गर्मा गई थी.

पर्णो मित्रा ने तब कथित हमले के लिए टीएमसी को जिम्मेदार बताते हुए कहा था कि हमला करने वाले लोग टीएमसी के थे. इस घटना के बाद पर्णो ने कहा था कि बंगाली फिल्म स्टार हूं, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता होने के नाते मुझे अपनी जान का डर है.

TAGGED:Actress Parno Mitratop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर एशेज टेस्ट में विकेटों की बारिश, एक ही दिन में 20 खिलाड़ी आउट, 116 साल पुराना रि एशेज टेस्ट में विकेटों की बारिश, एक ही दिन में 20 खिलाड़ी आउट, 116 साल पुराना रि
अगली ख़बर हाड़ कंपा देने वाली ठंड: सर्द हवाओं से कांपा राजस्थान, सीकर और अलवर में दिखी बर् हाड़ कंपा देने वाली ठंड: सर्द हवाओं से कांपा राजस्थान, सीकर और अलवर में दिखी बर्

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?