गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: इलेक्ट्रिक व्हीकहिलर में बड़ा गेमचेंजर! 500 किलोमीटर रेंज वाली ओला बाइक को सरकार
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - इलेक्ट्रिक व्हीकहिलर में बड़ा गेमचेंजर! 500 किलोमीटर रेंज वाली ओला बाइक को सरकार

इलेक्ट्रिक व्हीकहिलर में बड़ा गेमचेंजर! 500 किलोमीटर रेंज वाली ओला बाइक को सरकार

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 31, 2025 7:23 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
साझा करें

नई दिल्ली 
ओला इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ (9.1 kWh) को लेकर बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि इस बाइक को सेंट्रल मोटर व्हीकल रुल्स (CMVR), 1989 के तहत सरकारी सर्टिफिकेशन मिल गया है। यह मंजूरी इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (iCAT), मानेसर की ओर से दी गई है। खास बात यह है कि Roadster X+ में इस्तेमाल किया गया 4680 भारत सेल बैटरी पैक पूरी तरह Ola Electric द्वारा देश में ही विकसित किया गया है। इस सर्टिफिकेशन के साथ ही अब कंपनी इसकी डिलीवरी शुरू करने जा रही है।
 
500 km तक रेंज का दावा
कंपनी का कहना है कि Roadster X+ भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बन गई है जिसे पूरी तरह इन-हाउस डेवलप की गई 4680 बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ सर्टिफिकेशन मिला है। यह बाइक एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है जो फिलहाल इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा मानी जा रही है। इतनी लंबी रेंज के चलते यह इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि लंबी दूरी और इंटर-सिटी ट्रैवल के लिए भी एक मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आ सकती है।

क्या कहती है कंपनी
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि Roadster X+ को मिला यह सरकारी सर्टिफिकेशन Ola Electric के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है। उनके अनुसार, यह मंजूरी भारत में एंड-टू-एंड EV टेक्नोलॉजी तैयार करने की दिशा में कंपनी के सफर को और मजबूत करती है। बता दें कि 9.1 kWh बैटरी के साथ Roadster X+ बेहतर परफॉर्मेंस, सेफ्टी और भरोसेमंद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने का दावा करती है। ओला का मानना है कि यह बाइक भारत जैसे मोटरसाइकिल-प्रधान टू-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

कई सख्त टेस्ट से गुजरना पड़ा
ओला इलेक्ट्रिक ने यह भी बताया कि इस सर्टिफिकेशन से पहले बाइक को कई सख्त टेस्ट से गुजरना पड़ा। इनमें कंस्ट्रक्शन और फंक्शनल सेफ्टी, रेंज, चढ़ाई पर परफॉर्मेंस, नॉइज लेवल, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी (EMC) और ब्रेकिंग टेस्ट शामिल हैं। इसके अलावा, 9.1 kWh बैटरी पैक को ARAI से AIS-156 Amendment 4 के तहत अलग से मंजूरी मिली है। इस दौरान बैटरी ने पानी में डूबने, थर्मल रनअवे, आग से सुरक्षा, वाइब्रेशन और मैकेनिकल शॉक जैसे सेफ्टी और ड्यूरैबिलिटी टेस्ट सफलतापूर्वक पास किए हैं।

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर घरेलू प्रदर्शन से प्रभावित, मोहम्मद शमी भारतीय टीम में लौट सकते हैं घरेलू प्रदर्शन से प्रभावित, मोहम्मद शमी भारतीय टीम में लौट सकते हैं
अगली ख़बर चांदी की कीमतों में अचानक मंदी, New Rates के अनुसार हुई भारी गिरावट चांदी की कीमतों में अचानक मंदी, New Rates के अनुसार हुई भारी गिरावट

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?