शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की र
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की र

फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की र

UB News Network
Last updated: मार्च 13, 2026 7:25 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की र
साझा करें

मुंबई,

गीता बसरा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। गीता ने दिल दिया है से बॉलीवुड में कदम रखा था। कभी क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का सपना देखने वाली गीता बाद में अभिनेत्री बनीं।

बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। खूबसूरती और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली गीता भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हों, लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। कम समय के करियर में उन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई। दिलचस्प बात यह है कि अगर वह अभिनेत्री नहीं बनतीं तो शायद आज एक क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट होतीं।

गीता बसरा का जन्म 13 मार्च 1984 को यूनाइटेड किंगडम के पोर्ट्समाउथ में हुआ था। उनका पालन-पोषण भी वहीं हुआ। गीता को बचपन से ही अभिनय का शौक था। कहा जाता है कि उन्होंने महज दो साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। स्कूल के दिनों में भी वह कई नाटकों का हिस्सा रहीं और करीब चार से पांच साल तक थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती रहीं।

दिल दिया है से मिला पहला बड़ा मौका
अपने सपनों को पूरा करने के लिए गीता ने बाद में मुंबई का रुख किया और यहां आकर मशहूर किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से अभिनय की ट्रेनिंग ली। इसी संस्थान से ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और विक्की कौशल जैसे कई बड़े सितारे भी ट्रेनिंग ले चुके हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली गीता बसरा को साल 2006 में फिल्म दिल दिया है से बॉलीवुड में पहला बड़ा मौका मिला। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी नजर आए थे।

गीता बसरा का फिल्मी करियर
गीता बसरा ने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया और अपने बोल्ड अंदाज और ग्लैमरस लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। गीता का फिल्मी करियर लगभग एक दशक तक चला। साल 2006 से 2016 के बीच उन्होंने करीब छह फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि फिल्मों में आने से पहले वह साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही थीं और उनका सपना क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का था।

दिलचस्प है हरभजन सिंह से लव स्टोरी
गीता बसरा की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। उनकी लव स्टोरी भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हरभजन ने पहली बार गीता को फिल्म द ट्रेन के गाने ‘वो अजनबी’ में देखा था और पहली नजर में ही उन्हें पसंद कर लिया था। बताया जाता है कि युवराज सिंह की मदद से हरभजन को गीता का नंबर मिला, लेकिन शुरुआत में गीता ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। बाद में जब भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 जीता, तब गीता ने हरभजन को बधाई संदेश भेजा। यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई।

हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी
करीब एक साल बाद हरभजन सिंह और गीता बसरा की पहली मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद गीता बसरा और हरभजन सिंह ने साल 2015 में शादी कर ली। आज यह कपल दो बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहा है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार की झलकियां साझा करता रहता है।

 

TAGGED:EntertainmentGeeta Basra
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर वसंत उत्सव से झलकती है सामाजिक समरसता और संस्कृति की विरासत: नायब सिंह सैनी वसंत उत्सव से झलकती है सामाजिक समरसता और संस्कृति की विरासत: नायब सिंह सैनी
अगली ख़बर कौशल विकास मिशन के तहत 18 से 25 मार्च के बीच लखनऊ, झांसी और वाराणसी में आयोजित ह कौशल विकास मिशन के तहत 18 से 25 मार्च के बीच लखनऊ, झांसी और वाराणसी में आयोजित ह

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?