शनिवार, मार्च 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: होली से पहले बेगूसराय में शराब की खेप पकड़ी गई, सड़क पर गिरी बोतलों ने खोली पोल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - होली से पहले बेगूसराय में शराब की खेप पकड़ी गई, सड़क पर गिरी बोतलों ने खोली पोल

होली से पहले बेगूसराय में शराब की खेप पकड़ी गई, सड़क पर गिरी बोतलों ने खोली पोल

UB News Network
Last updated: मार्च 3, 2026 6:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
होली से पहले बेगूसराय में शराब की खेप पकड़ी गई, सड़क पर गिरी बोतलों ने खोली पोल
साझा करें

वीरपुर (बेगूसराय)

पुलिस लाख प्रयास के बावजूद अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव का है, जहां मंगलवार की दोपहर नौला चौक पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब मोटरसाइकिल से अवैध शराब की खेप ले जा रहे कारोबारी के बोरे से शराब की बोतलें सड़क पर गिर पड़ीं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहा मोटरसाइकिल सवार चौक के समीप असंतुलित हो गया, जिससे बोरे में रखी अंग्रेजी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। मुख्य सड़क होने के कारण कई बोतलें वाहनों की आवाजाही में टूटकर चकनाचूर हो गईं।

घटना के बाद कुछ लोग बोतलें उठाते भी नजर आए, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।बताया जाता है कि घटना के दौरान शराब कारोबारी किसी तरह भागने में सफल रहा, लेकिन उसका मोबाइल फोन मौके पर ही गिर गया।

सूचना मिलते ही नौला पुलिस पिकेट प्रभारी संजय कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गिरे मोबाइल को जब्त कर लिया। साथ ही सड़क पर बिखरी व टूटी बोतलों को हटवाया गया।

स्थानीय लोगों की मानें तो पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर कारोबारी और मोटरसाइकिल की पहचान में जुटी है।

होली पर्व से ठीक पहले हुई इस घटना ने शराबबंदी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, वीरपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।‌

 

TAGGED:BiharLiquor ban exposed
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर इस वर्ष भी प्रदेश में लगेंगे 35 करोड़ पौधे, पिछले वर्ष हुआ था 37.21 करोड़ पौधरोप इस वर्ष भी प्रदेश में लगेंगे 35 करोड़ पौधे, पिछले वर्ष हुआ था 37.21 करोड़ पौधरोप
अगली ख़बर गर्मी ने बढ़ाया कहर, कई जिलों में पारा 33 डिग्री पार, फतेहपुर बना सूबे का सबसे ग गर्मी ने बढ़ाया कहर, कई जिलों में पारा 33 डिग्री पार, फतेहपुर बना सूबे का सबसे ग

ये भी पढ़ें

राजधानी में गैंगवार जैसी वारदात: हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर हमला, अस्पताल तक हमलावर

राजधानी में गैंगवार जैसी वारदात: हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर हमला, अस्पताल तक हमलावर

84 ईरानी नाविकों के शव तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना, शिया देश ने बदले की

84 ईरानी नाविकों के शव तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना, शिया देश ने बदले की

शादी के लिए दबाव बना रहा था युवक, मना करने पर किया अपहरण; पुलिस ने युवती को बचाय

शादी के लिए दबाव बना रहा था युवक, मना करने पर किया अपहरण; पुलिस ने युवती को बचाय

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा में टेक फेस्ट का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा में टेक फेस्ट का किया शुभारंभ

महिला पुलिस की कामयाबी को सलाम: सेमिनार में उत्कृष्ट विवेचना करने वाली अधिकारियो

महिला पुलिस की कामयाबी को सलाम: सेमिनार में उत्कृष्ट विवेचना करने वाली अधिकारियो

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?