रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: लाइव वीडियो में चली गोली… किसान की मौत के बाद 4 करोड़ के घोटाले ने हिलाया पुलिस
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - लाइव वीडियो में चली गोली… किसान की मौत के बाद 4 करोड़ के घोटाले ने हिलाया पुलिस

लाइव वीडियो में चली गोली… किसान की मौत के बाद 4 करोड़ के घोटाले ने हिलाया पुलिस

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 7:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
लाइव वीडियो में चली गोली… किसान की मौत के बाद 4 करोड़ के घोटाले ने हिलाया पुलिस
साझा करें

हल्द्वानी
जमीन धोखाधड़ी से परेशान उत्तराखंड के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। काशीपुर के आईटीआई थाने के थाना प्रभारी (एसओ) कुंदन रौतेला और एसआई प्रकाश बिष्ट को निलंबित कर दिया गया है, जबकि पैगा पुलिस चौकी इंचार्ज समेत कुल 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामला चार करोड़ के फ्रॉड से जुड़ा है। किसान ने हल्द्वानी आकर कथित तौर पर खुद को गोली से उड़ा दिया। वारदात से पहले उसने फेसबुक लाइव किया और 27 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए
 
आरोप है कि किसान सुखवंत सिंह ने जमीन से जुड़े धोखाधड़ी प्रकरण में पुलिस को तहरीर दी थी, इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मानसिक दबाव और निराशा में आकर किसान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। परिजनों ने सोमवार को शव रखकर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। परिजन मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों की चेतावनी के मद्देनजर ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पैगा पुलिस चौकी प्रभारी समेत 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने के साथ ही काशीपुर आईटीआई थाने के एसओ और एसआई को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच एसपी क्राइम निहारिका तोमर को दी है। लाइन हाजिर पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन रुद्रपुर में तत्काल आमद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

चार करोड़ का है फ्रॉड
चार मिनट से अधिक के फेसबुक लाइव पर सुखवंत ने कहा ‘मैं एक किसान हूं। मेरी पत्नी और बेटे ने हाईकोर्ट में आत्महत्या कर ली है। मुझे जमीन कुछ और दिखाई गई और दी गई दूसरी। मेरे साथ चार करोड़ का फ्रॉड हुआ है। गिरोह ने तीन करोड़ नकद और एक करोड़ खाते में लिए। थाना आईटीआई गए लेकिन यहां गाली-गलौज की गई। यह भी आरोप लगाया कि गिरोह ने 30 लाख पुलिसवालों को दिए हैं। जिस कारण उनकी सुनवाई नहीं हो रही। शिकायती पत्र आईटीआई थाना, पैगा चौकी और पुलिस के उच्चाधिकारियों को दिए लेकिन किसी ने नहीं सुना। चार महीने तक हमारा उत्पीड़न किया गया।

सुसाइड नोट में पुलिसकर्मी समेत 27 लोगों के नाम
मृतक किसान के सुसाइड नोट में पुलिस कर्मियों समेत कुल 27 लोगों के नाम होने की बात सामने आई है। इसमें जमीन हड़पने और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो सुखवंत की जान बच सकती थी।

सीबीआई जांच की मांग
किसान संगठनों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग तेज कर दी है। किसान नेता जख्तार सिंह बजावा ने ऐलान किया है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। एसएसपी की कार्रवाई के बाद मृतक के परिजनों ने अपना प्रस्तावित प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया है। हालांकि परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, वह चैन से नहीं बैठेंगे।

मजिस्ट्रेट जांच शुरू
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक स्तर पर भी रिपोर्ट तलब की गई है और सभी संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।

TAGGED:Farmer commits suicide
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मिजोरम के राइडर के. लालनुनसांगा ‘आईएनएमआरसी 2025’ में रनर-अप रहे मिजोरम के राइडर के. लालनुनसांगा ‘आईएनएमआरसी 2025’ में रनर-अप रहे
अगली ख़बर ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें: झारखंड के इन जिलों में 13 से 16 जनवरी तक येलो अलर्ट ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें: झारखंड के इन जिलों में 13 से 16 जनवरी तक येलो अलर्ट

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?