रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: घर खरीदने का सुनहरा मौका: दिल्ली की प्रमुख लोकेशन पर DDA फ्लैट्स, जानिए रेट और ल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - घर खरीदने का सुनहरा मौका: दिल्ली की प्रमुख लोकेशन पर DDA फ्लैट्स, जानिए रेट और ल

घर खरीदने का सुनहरा मौका: दिल्ली की प्रमुख लोकेशन पर DDA फ्लैट्स, जानिए रेट और ल

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 27, 2025 1:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
घर खरीदने का सुनहरा मौका: दिल्ली की प्रमुख लोकेशन पर DDA फ्लैट्स, जानिए रेट और ल
साझा करें

नई दिल्ली
अफोर्डेबल हाऊसिंग प्रोजेक्ट के तहत DDA आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ‘जनता आवास योजना’ लेकर आया है। इसके अंतर्गत वह EWS श्रेणी के रेडी टू मूव इन फ्रीहोल्ड 144 फ्लैट्स बेचने जा रहा है। इनमें से 82 EWS फ्लैट्स दिल्ली की प्राइम लोकेशन द्वारका मोड़ पर उपलब्ध हैं और मेट्रो स्टेशन से केवल 100 मीटर की दूरी पर हैं। इन फ्लैट्स का साइज 29.246 SQM से 30.688 स्क्वेयर मीटर तक है, वहीं 62 अन्य फ्लैट्स गांव चंदनहौला छतरपुर मेन रोड पर स्थित हैं और इनका साइज 45.575 SQM से 48.249 स्क्वेयर मीटर के बीच है।
 
डीडीए की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार द्वारका मोड़ पर उपलब्ध फ्लैट्स की कीमत 12.63 लाख रुपए (टाइप ए) और 13.24 लाख रुपए (टाइप बी) है। वहीं गांव चंदनहौला, SSN मार्ग, छतरपुर मेन रोड पर उपलब्ध फ्लैट्स की कीमत 23.05 लाख रुपए से 24.37 लाख रुपए तक है। इन दोनों योजनाओं के तहत उपलब्ध फ्लैट्स के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए स्कीम ब्रॉशर (योजना पुस्तिका) 31 दिसंबर 2025 से उपलब्ध होंगे, वहीं इनके लिए रजिस्ट्रेशन 7 जनवरी 2026 से शुरू होगा। इन फ्लैट्स की बुकिंग 7 फरवरी 2026 तक की जा सकेगी।

दिल्ली विकास प्राधिकरण का कहना है कि इन फ्लैट्स की बुकिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और फ्लैट्स पाने वाले भाग्यशाली लोगों का ड्रॉ 13 फरवरी 2026 को निकाला जाएगा। फ्लैट्स खरीदने के इच्छुक लोगों के देखने के लिए सैम्पल फ्लैट्स भी उपलब्ध हैं। ये फ्लैट्स अस्पताल, स्कूल और बाजारों के निकट हैं। और यहां पर कवर्ड व अनकवर्ड दोनों ही तरह की पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इन फ्लैट्स के बारे में 1800-110332 पर कॉल करके या फिर डीडीए की वेबसाइट http://dda.gov.in पर विजिट करके भी ज्यादा जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

आवेदन के लिए जरूरी आर्थिक शर्त
इन EWS फ्लैट के लिए अप्लाई करने वाले आवेदक और संयुक्त/सह-आवेदक की पारिवारिक आय, अगर दोनों परिवारों को अलग-अलग माना जाए, तो 10 लाख रुपए सालाना से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। इस क्लॉज़ के लिए फैमिली इनकम में एप्लीकेंट और उसके पति/उसकी पत्नी(अगर शादीशुदा हैं) की इनकम शामिल है। जॉइंट एप्लीकेंट/को-एप्लीकेंट परिवार का ही होना चाहिए। फैमिली का मतलब है कोई व्यक्ति या उसकी पत्नी या उसका पति या उसके/उस पर निर्भर कोई भी रिश्तेदार, जिसमें अविवाहित बच्चे भी शामिल हैं। एप्लीकेंट (और/या को-एप्लीकेंट) को इस बारे में काबिल अथॉरिटी (संबंधित SDM/तहसीलदार/जारी करने वाली अथॉरिटी के ऑफिस से) से जारी किया गया सालाना फैमिली इनकम सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

इस बारे में जारी एक प्रेस नोट में डीडीए ने बताया, ‘अपने घर का सपना अब होगा सच! डीडीए जनता आवास योजना 2025 के तहत द्वारका मोड़ और गांव चंदनहौला छतरपुर मेन रोड में मात्र 12.63 लाख रुपए से शुरू शानदार EWS रेडी-टू-मूव-इन फ्रीहोल्ड फ्लैट्स उपलब्ध। इस योजना के तहत उपलब्ध फ्लैट्स के स्कीम ब्रॉशर (योजना पुस्तिका) 31 दिसंबर 2025 से उपलब्ध होंगे, वहीं इनके लिए रजिस्ट्रेशन 7 जनवरी 2026 से शुरू होगा।’

 

TAGGED:DelhiYour dream home
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ड्यूटी निभाते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ पंजाब का जवान, CM मान ने शहादत को किया स ड्यूटी निभाते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ पंजाब का जवान, CM मान ने शहादत को किया स
अगली ख़बर उड़ान भरता भारत: नवंबर में घरेलू हवाई यात्रियों ने छुआ डेढ़ करोड़ का आंकड़ा उड़ान भरता भारत: नवंबर में घरेलू हवाई यात्रियों ने छुआ डेढ़ करोड़ का आंकड़ा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?