रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: डब्ल्यूपीएल में नई शुरुआत का इरादा, यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - डब्ल्यूपीएल में नई शुरुआत का इरादा, यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स

डब्ल्यूपीएल में नई शुरुआत का इरादा, यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स

UB News Network
Last updated: जनवरी 10, 2026 11:32 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
डब्ल्यूपीएल में नई शुरुआत का इरादा, यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
साझा करें

नवी मुंबई
यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीम शनिवार को यहां अपने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) अभियान की शुरुआत करेंगी और पिछले सत्र में विपरीत प्रदर्शन के बाद दोनों टीमें पहले खिताब की तलाश में होंगी।

यूपी वॉरियर्स नई कप्तान मेग लैनिंग पर बहुत अधिक निर्भर रहेगी क्योंकि उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन फाइनल में पहुंची थी। टीम पिछले तीन सत्र में तीसरे, चौथे और फिर तालिका में निचले स्थान पर रही थी और उसकी निगाहें इस लगातार गिरावट को रोकने की है।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के आने से टीम में स्पष्टता आने की उम्मीद है। टीम पिछले साल कप्तान एलिसा हीली की गैरमौजूदगी में संतुलन और निरंतरता के लिए संघर्ष कर रही थी। हालांकि वॉरियर्स के टीम संयोजन को लेकर सवाल बने हुए हैं, विशेषकर विकेटकीपिंग विभाग में जिसमें शिप्रा गिरी एकमात्र विशेषज्ञ विकल्प हैं।

शीर्ष पर फोबे लिचफील्ड लचीलापन प्रदान करती हैं और उनके किरण नवगिरे के साथ साझेदारी करने की संभावना है। लैनिंग और हरलीन देओल की मौजूदगी वाला मध्यक्रम प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में महत्वपूर्ण होगा।

सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा और अनुभवी शिखा पांडे और क्रांति गौड़ जैसी खिलाड़ियों के साथ वॉरियर्स के पास ताकतवर गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें विश्व स्तरीय स्पिन, नई गेंद से गेंदबाजी का अनुभव और अंतिम ओवरों में विशेज्ञता का मिश्रण है।

दूसरी ओर गुजरात जायंट्स दो निराशाजनक सत्र के बाद पिछली बार प्लेऑफ में पहुंची थी और उसका मनोबल बढ़ा हुआ है। एशले गार्डनर की अगुवाई वाली जायंट्स के पास मजबूत विदेशी खिलाड़ियों का कोर है लेकिन एक प्रमुख भारतीय बल्लेबाज की कमी है।

स्टंप के पीछे और शीर्ष क्रम में बेथ मूनी होंगी जबकि सोफी डिवाइन 2025 सत्र से चूकने के बाद डब्ल्यूपीएल में वापसी कर रही हैं।

तेज गेंदबाजी आक्रमण रेणुका सिंह ठाकुर के नेतृत्व में काफी संतुलित दिखता है जिन्हें किम गार्थ और काश्वी गौतम का सहयोग मिलेगा। गार्डनर, जॉर्जिया वारेहम, राजेश्वरी गायकवाड़ और तनुजा कंवर के रूप में स्पिन के कई विकल्प मौजूद हैं। दोनों टीम बदलाव के दौर से गुजर रही हैं इसलिए शनिवार का मुकाबला उनके अभियानों की लय तय कर सकता है।

संभावित टीम :

यूपी वारियर्स: श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डायंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, चार्ली नॉट, क्लो ट्रायोन, सुमन मीना, जी त्रिशा, प्रतिका रावल।

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फूलमाली, टिटास साधु, काशवी गौतम, कनिका आहुजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वारेहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, शिवानी सिंह, डानी वाट हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा।

 

TAGGED:SportsUP Warriors vs Gujarat Giants.
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर टाटा मुंबई मैराथन का भव्य आयोजन, देश-विदेश से 60,000+ धावक होंगे शामिल टाटा मुंबई मैराथन का भव्य आयोजन, देश-विदेश से 60,000+ धावक होंगे शामिल
अगली ख़बर यूपी में दो मदरसों की मान्यता रद्द, शमशुल हुदा का लंदन से वेतन-पेंशन लेने का माम यूपी में दो मदरसों की मान्यता रद्द, शमशुल हुदा का लंदन से वेतन-पेंशन लेने का माम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?