गुरूवार, मई 7, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पंजाब में गुरुद्वारा कमेटी पर कब्जे की जंग में खूनी संघर्ष
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पंजाब में गुरुद्वारा कमेटी पर कब्जे की जंग में खूनी संघर्ष

पंजाब में गुरुद्वारा कमेटी पर कब्जे की जंग में खूनी संघर्ष

UB News Network
Last updated: मार्च 7, 2026 4:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
पंजाब में गुरुद्वारा कमेटी पर कब्जे की जंग में खूनी संघर्ष
साझा करें

चंडीगढ़.

गिद्दड़बाहा के गांव भूंदड़ में गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी झड़प के मामले में थाना कोटभाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में आम आदमी पार्टी समर्थित सरपंच समेत 18 लोगों को नामजद किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। वहीं, आठ से दस अज्ञात को भी केस में शामिल किया गया है।

बता दें कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे दो पक्षों के विवाद में सरपंच पक्ष द्वारा गोलियां चली थीं और गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई थी। वहीं, गुरुद्वारा साहिब के कैमरे उतारे गए थे। मौजूदा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चार लोग घायल हो गए थे, जिनमें तीन को गोली लगी थी और एक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह पुत्र बोहड़ सिंह वासी भूंदड़ ने बताया कि वह भूंदड़ का पूर्व सरपंच है।‌गांव में ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब बाबा भूंंदड़ साहिब के नाम पर बना हुआ है। करीब पांच साल पहले गांव वासियों की सहमति से उक्त गुरुद्वारा साहिब की कमेटी बनी थी। जिसमें कमेटी का प्रधान महिंदर सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह को बनाया गया था और कुछ अन्य व्यक्ति भी कमेटी में सदस्य हैं। गुरुद्वारा साहिब का सारा लेन देन का हिसाब इस कमेटी के पास है और गुरुद्वारा साहिब का गोलक जब भी खुलता है, तो कमेटी के सदस्यों और गांव के लोगों की उपस्थिति में खुलता है।

गुरुद्वारा साहिब की करीब दो एकड़ जमीन भी है और गुरुद्वारा साहिब में आम जनता का काफी चढ़ावा चढ़ता है। अब कई दिनों से गांव के नए बने सरपंच अमनदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह और उसके कुछ साथी गांव में कह रहे हैं कि गुरुद्वारा साहिब की पुरानी कमेटी भंग कर नई कमेटी बनानी है। विगत शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे उक्त सभी लोग कुछ अज्ञात व्यक्तियों के गुरुद्वारा साहिब में आ गए और गुरुद्वारा साहिब में बनी गोलकों के जिंदरे और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। गुरुद्वारा साहिब में हुल्लड़बाजी करने लगे।

इस संबंध में मुझे प्रधान महिंदर सिंह और सदस्य सुखविंदर सिंह ने आकर बताया तो हम सभी गुरुद्वारा साहिब में पहुंच गए। वहां सरपंच औल उसके साथी कहने लगे कि आज से हम कमेटी के प्रधान हैं। उस वक्त मैं, बलविंदर सिंह, जगदीप सिंह, दलजीत सिंह उक्त लोगों को समझाने लगे तो वह कहने लगे कि हमने तुम्हारी कमेटी भंग कर दी और अपनी नई कमेटी का आज गठन कर दिया‌‌ है। इतने में सरबजीत सिंह पुत्र अजमेर सिंह ने ललकारा मार कर कहा कि हम तो ऐसे ही करेंगे। इतने में सरपंच पक्ष के राजविंदर सिंह ने किरपान का वार गुरुद्वारा साहिब के प्रधान महिंदर सिंह के ऊपर किया। वहीं साधा सिंह ने मुझे जान से मारने की नीयत से अपने रिवाल्वर का सीधा फायर मेरे ऊपर किया,जो मेरे लगा। गगनदीप सिंह ने अपने देसी कट्टे का फायर बलविंदर सिंह पुत्र शमिंदर सिंह पर किया, जो उसकी बाईं बाजू पर लगा और सुखविंदर सिंह ने अपने देसी कट्टे का वार बलविंदर सिंह के ऊपर किया, जो उसकी दाईं उंगली ऊपर लगा।

इतने में एक और फायर विक्रमजीत सिंह पुत्र शिवराज सिंह ने अपने देसी कट्टे से बलविंदर सिंह पर किया, जो उसके दाईं तरफ कंधे में लगा। देखते ही देखते हमारे गांव के सरपंच अमनदीप सिंह ने अपने देसी कट्टे का फायर मार देने की नीयत से जगदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह पर सीधा किया। इसके अलावा भी सरपंच पक्ष के औल लोगों के पास और तेजधार हथियार थे। हम घायल हो गए तो उक्त लोग हमें जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से भाग गए। फिर पता लगने पर मेरा भतीजा भूपिंदर सिंह मौके पर आ गया, जिसने इलाज के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर में दाखिल करवाया, जहां हमारा इलाज चल रहा है। रंजिश की वजह यह है कि सरपंच अमनदीप सिंह चाहते हैं कि कमेटी का सारा चार्ज उनके हाथों में आ जाए।

इन पर दर्ज किया केस
डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि मामले में 18 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपितों में सरपंच अमनदीप सिंह,साधा सिंह पूर्व पंच पुत्र नाजर सिंह, सुखविंदर पाल सिंह पुत्र मोहन लाल, गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी पुत्र सरबजीत सिंह, राजविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, विक्रमजीत सिंह पुत्र शिवराज सिंह, अभयजीत सिंह पुत्र शिवराज सिंह, लवदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह, हरमीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह उर्फ बली, जगमीत सिंह उर्फ रोमी पुत्र तरलोचन सिंह, हरपत सिंह पुत्र देसू सिंह, भोलू सिंह पुत्र बलदेव सिंह, रविंदर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह, जतिंदर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह, लाडी पुत्र हरजिंदर सिंह, रूड़ सिंह पुत्र रूलदू सिंह, मल्ल सिंह पुत्र मुकंद सिंह यह सभी वासी गांव भूंदड़ हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है।

TAGGED:Gurdwara CommitteePunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पंजाब में नई एक्साइज पॉलिसी के बाद महंगी हो गई शराब पंजाब में नई एक्साइज पॉलिसी के बाद महंगी हो गई शराब
अगली ख़बर अमित शाह का बड़ा बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर क अमित शाह का बड़ा बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर क

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?