गुरूवार, मई 7, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पंजाब में खेत में खोदे गहरे गड्ढे में गिरने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पंजाब में खेत में खोदे गहरे गड्ढे में गिरने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत

पंजाब में खेत में खोदे गहरे गड्ढे में गिरने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत

UB News Network
Last updated: जनवरी 24, 2026 6:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
पंजाब में खेत में खोदे गहरे गड्ढे में गिरने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत
साझा करें

जालंधर.

बसंत पंचमी के दिन शहर में हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। इसी दौरान मकसूदा क्षेत्र में सुरानसी पेट्रोल पंप के पास एक किसान ने बरसाती पानी से फसल को बचाने के लिए अपने खेत में करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया था।

दोपहर बाद बारिश थमने पर इलाके के बच्चे पतंग उड़ाने लगे। इसी दौरान पतंग लूटने के लिए कुछ बच्चे खेत की ओर दौड़े, तभी एक 9 वर्षीय बच्चा खेत में बने गहरे गड्ढे में गिर गया। बच्चे के साथ मौजूद अन्य बच्चे घबरा गए और घर चले गए, लेकिन उन्होंने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। जब बच्चा देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान रात करीब 8 बजे खेत में बने गहरे गड्ढे से बच्चे का शव बरामद किया गया। मृतक बच्चे की पहचान शिवम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे के परिजनों ने खेत मालिक किसान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निजी लाभ के लिए इतना गहरा और असुरक्षित गड्ढा खोदना उनके बच्चे की मौत का कारण बना। परिजनों ने प्रशासन से दोषी किसान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना नंबर एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

TAGGED:Child DiedPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर फिल्मों से चमकेगा छत्तीसगढ़: चित्रोत्पला फिल्म सिटी रचेगी रचनात्मक अर्थव्यवस्था फिल्मों से चमकेगा छत्तीसगढ़: चित्रोत्पला फिल्म सिटी रचेगी रचनात्मक अर्थव्यवस्था
अगली ख़बर राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के शुभारंभ पर बोले केंद्रीय गृह राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के शुभारंभ पर बोले केंद्रीय गृह

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?