शुक्रवार, मई 1, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: अब बिना रिचार्ज नहीं चलेगी बिजली! जानें मीटर बैलेंस चेक और रिचार्ज का आसान तरीका
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - अब बिना रिचार्ज नहीं चलेगी बिजली! जानें मीटर बैलेंस चेक और रिचार्ज का आसान तरीका

अब बिना रिचार्ज नहीं चलेगी बिजली! जानें मीटर बैलेंस चेक और रिचार्ज का आसान तरीका

UB News Network
Last updated: मार्च 21, 2026 5:37 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
अब बिना रिचार्ज नहीं चलेगी बिजली! जानें मीटर बैलेंस चेक और रिचार्ज का आसान तरीका
साझा करें

लखनऊ

क्या आपके यहां भी हाल ही में पुराने बिजली मीटर की जगह नया स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा है? ऐसे में जरूरी है कि आप अपने प्रीपेड मीटर का बैलेंस चेक करें और उसे समय पर रिचार्ज करें, वरना आपके घर का बिजली कनेक्शन भी कट सकता है। इस तरह की कार्रवाई उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर चल रही है। इसके  लिए UPPCL ऐप को डाउनलोड करना होगा और इसके जरिए आप बिजली की खपत से जुड़ी जानकारी पा सकेंगे और रिचार्ज कराने के साथ-साथ इस्तेमाल होने वाला बैलेंस भी चेक कर पाएंगे।

प्रीपेड इलेक्ट्रिसिटी मीटर कैसे रिचार्ज करें और बैलेंस कैसे चेक करें?
उत्तर प्रदेश के कई शहरों और कस्बों में पुराने बिजली के मीटर को नए स्मार्ट मीटर से बदला जा रहा है। ऐसे में अब लोगों को पहले मीटर रिचार्ज कराना होगा और उसके बाद वे रिचार्ज के अनुसार बिजली इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसे में जो लोग इस जानकारी से अनजान हैं, उनके बिजली कनेक्शन इन दिनों काटे जा रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि जिन भी लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं, उन्हें अब अपनी बिजली की खपत पर नजर बनाए रखनी होगी और रिचार्ज खत्म होने से पहले कराना होगा।

इसके लिए आप UPPCL Smart ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां से आप बिजली की खपत के बारे में पता कर सकते हैं, साथ ही अपना बैलेंस चेक करने के साथ-साथ तुरंत रिचार्ज भी कर सकते हैं।

क्या है UPPCL Smart ऐप?
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने स्मार्ट मीटर यूजर्स के लिए ‘UPPCL SMART’ ऐप पेश किया है। इसे आप गूगल प्ले स्टोर या फिर आईफोन के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए MVVNL, PVVNL, DVVNL, PuVVNL और KESCO के सभी उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर को मैनेज कर सकते हैं।

यह ऐप बिजली की खपत से लेकर रिचार्ज की गई राशि में बचे बैलेंस के साथ-साथ स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करने की सुविधा भी देता है। गौर करने वाली बात है कि इस ऐप को इस ऐप को Jio Platforms ने तैयार किया है, जो रियल-टाइम डेटा दिखाता है।

कैसे चेक करें अपना बैलेंस?
    अपने स्मार्ट बिजली मीटर का बैलेंस चेक करने के लिए प्ले स्टोर से ‘UPPCL SMART’ ऐप को डाउनलोड करना होगा।
    इसके बाद Consumer ID या रजिस्टर मोबाइल नंबर के जरिए अकाउंट बनाकर लॉग इन कर लें।
    ऐप की होम स्क्रीन पर ही आपको उपलब्ध बैलेंस दिख जाएगा। यहां आप अपनी डेली, वीकली और मंथली खपत का ग्राफ भी देख सकेंगे।

UPPCL SMART ऐप से स्मार्ट मीटर कैसे करें रिचार्ज
अपने स्मार्ट मीटर को आप UPPCL ऐप के जरिए रिचार्ज करवा सकते हैं। इसके लिए ऐप में लॉगइन करने के बाद Recharge के ऑप्शन पर क्लिक करें।

    इसके लिए होमपेज पर ही आपको Pay/Recharge का ऑप्शन दिख जाएगा।
    इसके बाद वह रकम दर्ज करें, जो आप रिचार्ज कराना चाहते हैं।
    अब पेमेंट गेटवे चुनें जैसे कि UPI, Debit Card या Credit Card आदि।
    पेमेंट करने के बाद आपके ऐप पर Success का मैसेज दिख जाएगा और 5-20 मिनट में नया बैलेंस अपडेट हो जाएगा।

TAGGED:Electricity MeterUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मध्य प्रदेश में नौकरी का मौका: MPESB ने 1679 पदों पर भर्ती की डेडलाइन बढ़ाई मध्य प्रदेश में नौकरी का मौका: MPESB ने 1679 पदों पर भर्ती की डेडलाइन बढ़ाई
अगली ख़बर Skoda Kushaq Facelift लॉन्च, 10.69 लाख कीमत और मसाज सीट्स का शानदार फीचर Skoda Kushaq Facelift लॉन्च, 10.69 लाख कीमत और मसाज सीट्स का शानदार फीचर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?