मंगलवार, अप्रैल 28, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: झारखंड में 250 किलो का मिसाइल बम बरामद, जिंदा विस्फोटक ने बढ़ाई चिंता, अमेरिका स
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - झारखंड में 250 किलो का मिसाइल बम बरामद, जिंदा विस्फोटक ने बढ़ाई चिंता, अमेरिका स

झारखंड में 250 किलो का मिसाइल बम बरामद, जिंदा विस्फोटक ने बढ़ाई चिंता, अमेरिका स

UB News Network
Last updated: मार्च 21, 2026 3:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
झारखंड में 250 किलो का मिसाइल बम बरामद, जिंदा विस्फोटक ने बढ़ाई चिंता, अमेरिका स
साझा करें

जमशेदपुर
झारखंड के जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आई. जहां नदी किनारे भारी भरकम मिसाइल दिखने से सनसनी फैल गई. जब पुलिस ने जांच की, तो बम के जिंदा होने की पुष्टि की गई. यह अमेरिकन मिसाइल बताया जा रहा है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. उसे डिफ्यूज़ करने की तैयारी की जा रही है ।

जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सुवर्णरेखा नदी किनारे बालू की खुदाई के दौरान एक विशाल जिंदा बम बरामद हुआ. यह घटना पानीपड़ा नागुड़साई गांव के पास की है. जहां ग्रामीण नदी किनारे बालू निकाल रहे थे. खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से लोहे का भारी गोलाकार वस्तु बाहर निकली, जिसे देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी ।

250 किलो का है बम
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर सुरक्षित कर दिया गया. प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि यह कोई साधारण वस्तु नहीं बल्कि लगभग 500 पाउंड (करीब 227 से 250 किलोग्राम) वजनी अमेरिकी मिसाइल बम है, जो अभी भी जिंदा अवस्था में है. बम का आकार गैस सिलेंडर जैसा बताया जा रहा है और उस पर ‘AN-M64’ मॉडल नंबर तथा ‘मेड इन अमेरिका’ अंकित है।

बम निरोधक टीम को बुलाया गया
पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने जानकारी दी कि बम अत्यंत शक्तिशाली और खतरनाक है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रांची से बम निरोधक दस्ता और सेना की विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है, जो आज मौके पर पहुंचकर बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करेगी. बम निरोधक दस्ते ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि यह बम अत्यधिक विनाशकारी है और इसे केवल सेना की तकनीकी सहायता से ही निष्क्रिय किया जा सकता है।

लंबे समय से बालू के नीचे दबा था
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बम संभवतः द्वितीय विश्व युद्ध के समय का हो सकता है और किसी कारणवश नदी के किनारे मिट्टी और बालू के नीचे दबा रह गया था. इस घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

TAGGED:Biharbomb
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पोल्का डॉट साड़ी में तमन्ना का स्टाइल, ब्लाउज ने 70s ग्लैमर में ताजगी भर दी पोल्का डॉट साड़ी में तमन्ना का स्टाइल, ब्लाउज ने 70s ग्लैमर में ताजगी भर दी
अगली ख़बर इन 3 राशियों की बजेगी शहनाई! ब्रह्मांड दे रहा है शादी के संकेत इन 3 राशियों की बजेगी शहनाई! ब्रह्मांड दे रहा है शादी के संकेत

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?