रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कोलकाता पुलिस को नया नेतृत्व: बिहार के अजय कुमार को मिली कमिश्नर की जिम्मेदारी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - कोलकाता पुलिस को नया नेतृत्व: बिहार के अजय कुमार को मिली कमिश्नर की जिम्मेदारी

कोलकाता पुलिस को नया नेतृत्व: बिहार के अजय कुमार को मिली कमिश्नर की जिम्मेदारी

UB News Network
Last updated: मार्च 19, 2026 4:58 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
कोलकाता पुलिस को नया नेतृत्व: बिहार के अजय कुमार को मिली कमिश्नर की जिम्मेदारी
साझा करें

धनबाद.

बीआईटी सिंदरी के असैनिक अभियंत्रण विभाग (बैच 1986–1990) के पूर्व छात्र एवं 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार नंद को कोलकाता का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। बंगाल में होने जा रहे हैं विधानसभा चुनाव को देखते हुए अजय नंद की नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का वातावरण है।

अजय कुमार नंद ने बीआईटी सिंदरी से असैनिक अभियंत्रण की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय पुलिस सेवा में स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल, सशक्त नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शी सोच एवं प्रभावी कार्यशैली के कारण निरंतर उच्च पदों पर आसीन होते रहे हैं। अब कोलकाता जैसे महानगर के पुलिस कमिश्नर के रूप में उनकी नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का प्रमाण है, बल्कि संस्थान की गौरवशाली परंपरा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।

दोस्त ने जताई खुशी
इस उपलब्धि पर संस्थान के असैनिक अभियंत्रण विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं वरीय प्रशासी पदाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव यादव ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। ब्रह्मदेव अजय कुमार नंद के सहपाठी एवं घनिष्ठ मित्र भी रहे हैं। उन्होंने बताया कि कालेज के शुरुआती दिनों से ही वे अत्यंत मेधावी, अनुशासित एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र थे।

बीआईटी सिंदरी में रहे हैं सेकंड टॉपर
अपने बैच के द्वितीय टॉपर रहे और प्रारंभ से ही पुलिस सेवा के प्रति उनमें गहरी रुचि एवं जुनून देखने को मिलता था। डॉ. यादव ने उनके व्यक्तित्व को प्रेरणादायक, कर्मठ और दृढ़निश्चयी बताते हुए कहा कि उनकी यह सफलता वर्षों की कठिन साधना और समर्पण का परिणाम है। वर्तमान विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. पंकज राय ने भी अजय कुमार नंद को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बीआईटी सिंदरी हमेशा से प्रतिभाओं को निखारने का केंद्र रहा है। अजय कुमार नंद की यह सफलता इस परंपरा को और सुदृढ़ करती है।

इस अवसर पर असैनिक अभियंत्रण विभागाध्यक्ष प्रो. प्रफुल्ल कुमार शर्मा, प्रोडक्शन एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष एवं डीन (एलुमनी) डॉ. प्रकाश कुमार, जनरल वार्डन प्रो मनोज कुमार ,करियर विकास केंद्र के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम, प्रो आरके वर्मा डीन (अकादमिक) डॉ. डीके तांती सहित संस्थान के अन्य सभी प्राध्यापकों ने भी अजय कुमार नंद को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी।

समस्तीपुर के लाल है अजय कुमार
पटोरी प्रखंड के हेतनपुर धमौन गांव के रहने वाले 1996 बैच के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी अजय कुमार नंद को कोलकाता का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। उनके कमिश्नर बनाए जाने से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। समस्तीपुर के लोग इसे बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

TAGGED:BiharIPS Ajay Kumar
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गंभीर ने AI डीपफेक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में की याचिका, लीगल एक्शन से बड़ी गंभीर ने AI डीपफेक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में की याचिका, लीगल एक्शन से बड़ी
अगली ख़बर कलेक्टर ने जनगणना की तैयारियों का लिया जायजा, 1 मई से शुरू होगी मकानों की गणना कलेक्टर ने जनगणना की तैयारियों का लिया जायजा, 1 मई से शुरू होगी मकानों की गणना

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?