रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: झारखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा: तिलैया डैम पर बनेंगे वॉटर कॉटेज और हाउसबोट
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - झारखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा: तिलैया डैम पर बनेंगे वॉटर कॉटेज और हाउसबोट

झारखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा: तिलैया डैम पर बनेंगे वॉटर कॉटेज और हाउसबोट

UB News Network
Last updated: मार्च 19, 2026 4:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
झारखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा: तिलैया डैम पर बनेंगे वॉटर कॉटेज और हाउसबोट
साझा करें

कोडरमा.

तिलैया डैम को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन स्थल में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस संबंध में एक कॉन्सेप्ट प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक सुंदरता के संरक्षण के साथ-साथ सतत पर्यटन को बढ़ावा देना है।

तिलैया डैम अपने आकर्षक जलाशय, पहाड़ियों से घिरे वातावरण और प्राकृतिक दृश्यों के कारण ईको-टूरिज्म के लिए अत्यंत उपयुक्त माना जाता है। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में ईको-टूरिज्म विकास को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें परियोजना की रूपरेखा और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।

पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा
उपायुक्त ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करना है। इसके तहत प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटकों के लिए आधुनिक मनोरंजन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्रस्तावित मास्टर प्लान में प्रीफैब/लकड़ी के ईको-फ्रेंडली कॉटेज, बच्चों के लिए सुरक्षित खेल क्षेत्र, हाउसबोट, स्विमिंग पूल (इन्फिनिटी पूल सहित), आधुनिक रिसॉर्ट और कैफे जैसी सुविधाओं का निर्माण शामिल है। ईको-फ्रेंडली काटेज में पर्यटक झील का मनमोहक दृश्य देखते हुए आधुनिक सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे।

हाउसबोट का आनंद ले सकेंगे पर्यटक
हाउसबोट पर्यटकों को जल पर रहने और भोजन का अनूठा अनुभव प्रदान करेंगे। बच्चों के लिए सुरक्षित और मनोरंजक खेल क्षेत्र विकसित किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी तुषार राय सहित अन्य अधिकारी
उपस्थित थे।

TAGGED:BiharTilaiya Dam
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राजस्थान को बड़ी सौगात: पचपदरा रिफाइनरी की टेस्टिंग शुरू, नौकरियों के खुलेंगे अव राजस्थान को बड़ी सौगात: पचपदरा रिफाइनरी की टेस्टिंग शुरू, नौकरियों के खुलेंगे अव
अगली ख़बर उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने पशुपतिनाथ मंदिर से जल गंगा जल संवर्धन अभियान की शुरुआत उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने पशुपतिनाथ मंदिर से जल गंगा जल संवर्धन अभियान की शुरुआत

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?