मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: वायलेंस और गालियों पर चली कैंची: धुरंधर 2 को 21 कट्स के बाद मिली हरी झंडी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - वायलेंस और गालियों पर चली कैंची: धुरंधर 2 को 21 कट्स के बाद मिली हरी झंडी

वायलेंस और गालियों पर चली कैंची: धुरंधर 2 को 21 कट्स के बाद मिली हरी झंडी

UB News Network
Last updated: मार्च 18, 2026 7:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
वायलेंस और गालियों पर चली कैंची: धुरंधर 2 को 21 कट्स के बाद मिली हरी झंडी
साझा करें

मुंबई,

 धुरंधर 2 को CBFC ने 21 कट्स के बाद A सर्टिफिकेट दिया। रणवीर सिंह की इस फिल्म में वायलेंट सीन और गालियों पर कैंची चली। फिल्म का रनटाइम करीब 3 घंटे 50 मिनट ही रखा गया है।

धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को लेकर जहां फैंस में जबरदस्त उत्साह है, वहीं अब सेंसर बोर्ड के फैसले ने भी इसे चर्चा का विषय बना दिया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन इसके लिए मेकर्स को कुल 21 कट्स और कई अहम बदलाव करने पड़े हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के करीब 1 मिनट 34 सेकंड के फुटेज पर कैंची चलाई है। खासतौर पर फिल्म में दिखाए गए वायलेंट सीन्स पर सख्ती बरती गई है। कुछ सीन, जिनमें अत्यधिक हिंसा दिखाई गई थी, उन्हें छोटा या एडिट किया गया है। एक सीन में हथौड़े से सिर पर वार दिखाया गया था, जिसे कम किया गया, वहीं सीमेंट ब्लॉक से हमला करने और आंखों को कुचलने जैसे दृश्यों में भी कटौती की गई है।

धुरंधर 2 के कई डायलॉग्स को किया गया म्यूट
सबसे बड़ा बदलाव उस सीन में किया गया है, जिसमें सिर काटने और मारपीट का लंबा दृश्य था। इस हिस्से से लगभग 24 सेकंड हटाए गए हैं। इसके अलावा फिल्म में इस्तेमाल की गई गालियों और अपशब्दों पर भी बोर्ड ने आपत्ति जताई है। कई डायलॉग्स को म्यूट किया गया है या उन्हें बदला गया है ताकि फिल्म को प्रमाणन मिल सके। सिर्फ वायलेंस ही नहीं, बल्कि फिल्म के कुछ किरदारों के नाम, सबटाइटल्स और एक शहर के नाम को भी संशोधित करने के निर्देश दिए गए हैं।

धुरंधर 2 को मिली रिलीज की मंजूरी
मेकर्स को फिल्म की शुरुआत में ‘डिस्टर्बिंग कंटेंट’ और ‘ड्रग्स’ से जुड़े डिस्क्लेमर जोड़ने को कहा गया है। फिल्म के कुछ दृश्यों में दिखाए गए न्यूज फुटेज और राजनीतिक संदर्भों के लिए आधिकारिक अनुमति पत्र भी जमा करना पड़ा। वहीं, जानवरों से जुड़े दृश्यों के लिए एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) का सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत किया गया है। इन सभी बदलावों के बाद फिल्म को आखिरकार रिलीज की मंजूरी मिल गई है।

कब होगा धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू
दिलचस्प बात यह है कि इतने कट्स के बावजूद फिल्म के रनटाइम पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कुल लंबाई लगभग 3 घंटे 50 मिनट है, जो इसे एक लंबी फिल्म बनाती है। बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू 18 मार्च की शाम से शुरू होगा, जबकि यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स के चलते धुरंधर 2 पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।

 

TAGGED:Dhurandhar 2Entertainment
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पानी पर नया संग्राम: पंजाब ने उठाया ऐतिहासिक समझौते का मुद्दा, राजस्थान से भारी पानी पर नया संग्राम: पंजाब ने उठाया ऐतिहासिक समझौते का मुद्दा, राजस्थान से भारी
अगली ख़बर पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ी भाजपा: राज्यसभा में NDA की ताकत 140 के पार पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ी भाजपा: राज्यसभा में NDA की ताकत 140 के पार

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?